गुजरात विधानसभा चुनाव का रण: कच्छ की 6 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

gujrat 01

Gujarat Assembly Election/Kutch: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव दो फेज में होने हैं तो वहीं चुनावी परिणाम 8 दिसम्बर को आएंगे. वैसे तो गुजरात भाजपा का गढ़ रहा है और कांग्रेस यहां पिछले 27 सालों से विपक्ष में बैठकर सत्ता वापसी का इंतजार कर रही है. इस बार उनका यह इंतजार समाप्त होगा या नहीं, ये तो बाद की बात है. फिलहाल गुजरात में सीटवाइज सियासी गणित का आंकलन कर लेते हैं. गुजरात के 33 जिलों में 182 विधानसभा सीटें है. कच्छ गुजरात का सबसे बड़ा जिला है जिसका हैडक्वाटर भुज में है. कच्छ गुजरात के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में आता है. इस इलाके … Read more

गुजरात में दो चरणों मे होंगे विधानसभा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, नतीजे आएंगे 8 दिसंबर को

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर इंतजार की घड़ी हुई समाप्त, चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान, 2 चरणों में सम्पन्न होगा गुजरात में मतदान, 1 दिसंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग, जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए होगा मतदान, फिर हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को घोषित होंगे चुनाव परिणाम, आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मोरबी की घटना को लेकर जताया दुःख, वही EC ने जानकारी देते हुए बताया की गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जिनके लिए इस बार तैयार किए … Read more

गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान आज, 2 को पहले और 5 या 6 को हो सकती है दूसरे राउंड की वोटिंग

img 20221103 110232

बहुप्रतीक्षित गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसमें चुनाव की तारीखों का किया जाएगा ऐलान, इस बीच चर्चा है कि हर बार की तरह ही गुजरात में इस बार भी दो राउंड में हो सकता है मतदान, सूत्रों की मानें तो 2 दिसम्बर को हो सकता है पहले चरण का मतदान, तो वहीं 5 या 6 दिसंबर को हो सकती है दूसरे राउंड की वोटिंग, ऐसे में फिर हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को डिक्लेर ही किया जा सकता है गुजरात चुनाव का भी परिणाम, बीते 2007, 2012 और 2017 में भी गुजरात में दो चरणों … Read more

चुनाव विशेष: गुजरात के रण में 182 विधानसभा सीटों पर पहली बार बन रहा त्रिकोणीय मुकाबला!

इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला!

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल अब किसी भी दिन बज सकता है, माना जा रहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में गुजरात विस चुनावों की तारीख का ऐलान हो जाएगा. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. हालांकि यहां हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा काफी मजबूत दिख रही है लेकिन पिछली बार कांग्रेस ने बीजेपी को मजबूत टक्कर दी थी, जिसे देखते हुए बीजेपी कोई चांस लेने के मूड में बिलकुल भी नहीं है. वहीं पहली बार यहां के चुनावी मैदान में उतर रही आप आदमी … Read more

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव, नैया लगेगी पार? विपक्ष हुआ हमलावर

भाजपा के नए सियासी पैंतरे पर तिलमिलाया विपक्ष

Politalks.News/Gujarat. 2 नवंबर के बाद कभी भी चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. ऐसे में सभी सियासी दल उसी आधार पर अपनी आगे की चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी चरम पर है और उसे लेकर विपक्ष दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. लेकिन इन सब से निजात पाने के लिए बीजेपी ने बड़ा सियासी दांव खेला है. शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति के गठन को … Read more

गुजरात में भाजपा और आप पर जमकर बरसे सीएम गहलोत, कहा- 27 साल के कुशासन का होगा अंत

मोदी के दौरों के लिए EC ने रोका चुनाव का एलान

Politalks.News/GujaratElection/AshokGehlot. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद कांग्रेस ने चुनावी राज्यों हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर फोकस तेज कर दिया है. गुजरात चुनाव की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात के गरबड़ा पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया. सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात का माहौल देखकर स्पष्ट है कि जनता ने इस बार यहां परिवर्तन का मन बना लिया है और अब बीजेपी के कुशासन का अंत होना तय है. भाजपा के साथ-साथ सीएम गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम … Read more

आप उसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हो जिसके विरुद्ध कांग्रेस नेता सरदार पटेल लड़ते थे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गुजरात की जनता से किये 8 वचन

Politalks.News/RahulGandhi. साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस के लिए भी काफी अहम है. बीजेपी जहां एक बार फिर इतिहास रचते हुए गुजरात में सत्ता वापसी के दावे कर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी गुजरात से मिशन 2024 का आगाज करने वाली है. कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह जानती है कि गुजरात का हाथ से निकलना मतलब, 2024 में पार्टी की हार तय. इसी कड़ी में आज राहुल गांधी ने अहमदाबाद पहुंच नर्मदा रिवर फ्रंट पर परिवर्तन संकल्प सभा में शिरकत की. राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस सभा में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान राजस्थान के … Read more

गांधी के प्रदेश में ये कौनसा मोदी मॉडल आ गया जो बिना संभावना के तोड़ रहा है विधायकों को- गहलोत

मोदी के गढ़ में गरजे सीएम गहलोत

Politalks.News/Gujarat/Gehlot. इसी साल 2022 के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी सक्रीय होती हुई नजर आ रही है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी पहले से प्रदेश में जीत का परचम लहराने की बात कह चुकी है तो वहीं कांग्रेस भी अब प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने दावा ठोक रही है. विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे. वड़ोदरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे सीएम गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और एक पत्रकार वार्ता को … Read more

गर्भवती बिलकिस बानो से गैंगरेप व 7 लोगों के हत्यारों को रिहा कर क्या संदेश देना चाहती है गुजरात सरकार?

दोषियों की रिहाई पर बोली बिलकिस बानो

Politalks.News/Gujarat/BilkisBano. गुजरात में गोधरा कांड के दौरान 2002 में बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषी सोमवार को गोधरा उप कारागार से रिहा हो गए. गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत सभी दोषियों की रिहाई को मंजूरी दे दी. मुंबई में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को 21 जनवरी 2008 को सामूहिक बलात्कार और बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. दोषियों की रिहाई के बाद बिलकिस बानों का पहला बयान सामने आया है. बिलकिस ने बुधवार को कहा कि इस कदम ने न्याय के प्रति … Read more

एक बार फिर टला सीएम गहलोत का गुजरात दौरा, तबियत नासाज होने के चलते सभी कार्यक्रम किए रद्द: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत हुई नासाज़, डॉक्टर्स की टीम ने की जांच, वायरल इंफेक्शन की सामने आ रही है बात, ऐसे में डॉक्टर्स ने अगले 2-3 दिन आराम की सलाह दी सीएम गहलोत को, वहीं तबियत नासाज होने के चलते आगामी 3 और 4 अगस्त के उदयपुर, आबूरोड और अहमदाबाद के सभी कार्यक्रम हुए रद्द, सीएमओ ने जानकारी देते हुए किया ट्वीट, इससे पहले 20 जुलाई को भी सीएम गहलोत जाने वाले थे अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहमदाबाद में बैठक करने वाले थे सीएम गहलोत, लेकिन 21 जुलाई को ED की होनी थी सोनिया गांधी से पूछताछ, जिसके चलते 20 जुलाई को ही दिल्ली जाना पड़ गया था सीएम गहलोत को, हाल ही में आलाकमान ने गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते सीएम गहलोत को बनाया है सीनियर आब्जर्वर, लेकिन तब से एक बार भी गुजरात दौरे पर नहीं जा पाए हैं सीएम गहलोत, अब इसको लेकर सियासी गलियारों में शुरू हुई सुगबुगाहट, क्योंकि सियासत के जादूगर को समझना नहीं है आसान

सीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द