राजनीति में ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, समय के साथ सब ठीक हो जाता है- पायलट के सवाल पर बोले गहलोत

सचिन पायलट को लेकर बोले सीएम अशोक गहलोत

Ashok Gehlot on Sachin Pilot. इसमें कोई दो राय नहीं है कि राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं है, राजनीति में न किसी की दुश्मनी स्थाई है और न दोस्ती. राजनीति में कब क्या हो जाए, कोई दावा नही कर सकता. इसी तरह का एक बड़ा बदलाव राजस्थान की सियासत में इन दिनों देखने को मिल रहा है. बीती 27 नवम्बर को राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल NDTV को दिए एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान के बाद न सिर्फ प्रदेश कांग्रेस बल्कि राहुल गांधी की यात्रा सहित देशभर के कांग्रेसी दिग्गज हिल गए थे. सीएम अशोक गहलोत ने अपनी ही पार्टी के प्रमुख नेता, पूर्व पीसीसी चीफ व … Read more

मैं भी हुआ था दुखी व आहत, लेकिन अब मेरे हाथ में है एक मिशन- गहलोत के गद्दार वाले बयान पर बोले पायलट

img 20221206 wa0287

हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में सचिन पायलट को बताया था गद्दार, अब सचिन पायलट ने NDTV को ही दिए एक इंटरव्यू में सीएम गहलोत के बयान पर दिया जवाब, पत्रकार द्वारा इस सम्बंध में सवाल पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा- ‘हां, मैं एक राजनेता हूं, लेकिन मैं एक इंसान भी हूं, मैं भी दुखी और आहत हुआ था, मैं अतीत में नहीं जाना चाहता, सार्वजनिक जीवन में मैं गरिमा बनाए रखता हूं… लेकिन आपको आगे बढ़ना होगा, मेरे हाथ में एक काम और एक मिशन है, हमें आगे बढ़ना है,’ इन दिनों सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ राजस्थान से … Read more

पायलट की मेहनत से बनी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार, बीजेपी से कभी नहीं रहा सम्पर्क- कटारिया का बड़ा बयान

img 20221129 120241

प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने दिया बड़ा बयान, बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित एक पीसी के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सचिन पायलट की जमकर तारिफ की तो अशोक गहलोत पर साधा जोरदार निशाना, कहा- ‘कांग्रेस पार्टी जब 21 सीटों पर सिमट कर रह गई तब सचिन पायलट को बनाया गया था पीसीसी चीफ, इसके बाद पायलट ने की जमकर मेहनत, लगातार लोगों में बीच में गए और पार्टी को फिर से किया मजबूत, जबकि इस दौरान विपक्ष में रहते हुए अशोक गहलोत ने सदन में नहीं बोला … Read more

गुस्सा मुझे भी आता है लेकिन मेरे संस्कार और परवरिश रोकते हैं किसी बुजुर्ग का अपमान करने से- पायलट

'मैंने कभी नहीं की इस स्तर की राजनीति'

Sachin Pilot on Ashok Gehlot. राजस्थान में वर्चस्व की लड़ाई अब धीरे धीरे चरम पर पहुंचती जा रही है. सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में सचिन पायलट के लिए गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि, ‘सचिन पायलट के पास दस विधायकों का समर्थन भी नहीं है, ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर कोई स्वीकार नहीं करेगा.’ सीएम गहलोत के इस बयान ने राजस्थान की सियासत को नई चिंगारी दे दी है. अब देखना ये है कि आखिर कांग्रेस आलाकमान आगे कितने वक्त तक इस मुद्दे को होल्ड पर रख पाता है लेकिन अब सचिन पायलट के भी खुलकर बयान सामने … Read more

‘न उन्हें किरोडी दिखते हैं न पायलट, कुछ तो चक्कर है..’ परसादी के बयान पर बोले मुरारीलाल मीणा

parsadi

Rajasthan Political Crisis Gehlot vs Pilot. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय जारी आपसी घमासान वर्तमान में अपने चरम पर चल रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की बीच पर्दे के पीछे की खींचतान अब एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के मसले को भारत जोड़ो यात्रा के बाद सुलझाने को कहा है. वहीं आपस मे पार्टी नेताओं पर किसी भी तरह की बयानबाजी को लेकर आलाकमान के सख्त निर्देशों के बावजूद दोनों गुटों के नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार करने से जरा भी नहीं चूक रहे हैं. इन बयानवीरों में नेता तो नेता, सरकार … Read more

गहलोत के बाद अब परसादी ने उड़ाई हाईकमान के निर्देशों की धज्जियां, पायलट के खिलाफ बोला हमला

img 20221127 112133

प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान के बीच अब गहलोत समर्थक मंत्री परसादी लाल मीणा ने बोला पायलट पर हमला, जबकि आलाकमान की तरफ से दिए जा चुके हैं स्पष्ट निर्देश, आपसी पार्टी नेताओं में किसी के भी खिलाफ बयानबाजी नहीं करने के निर्देश, लेकिन खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उड़ा दी हाईकमान के निर्देशों की धज्जियां, तो उनके समर्थक कैसे रहेंगे पीछे, सीएम गहलोत के ‘गद्दार’ वाले बयान का समर्थन करते हुए मंत्री परसादी ने कहा- ‘अशोक गहलोत ने जो कहा है वह ठीक कहा है और सोच समझकर ही कहा है, गहलोत के पास कुछ जानकारी है, इसीलिए कही है बड़ी … Read more

आखिर ऐसा क्या हुआ कि हमलावर हुए अशोक गहलोत? इस बार फिर उल्टा पड़ा सियासी दांव!

पहले नाकारा-निकम्मा अब गद्दार, आखिर क्यों?

Rajasthan Politics Crisis. साल 2018 में राजस्थान में बनी गहलोत सरकार के गठन के बाद से ही लगातार थोड़े-थोड़े समय की शांति के बाद की कांग्रेस की राजनीति में सियासी उबाल मचता रहा है. यही वजह रही कि 2020 में तो पूरी गहलोत सरकार को करीब डेढ़ महीने तक होटलों में बन्द रहना पड़ा. खास बात यह कि हर बार वजह एक ही रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चली आ रही कुर्सी की अदावत. 2020 के बाद दो साल तक थोड़े थोड़े समयांतराल में हिचकोले खा रही प्रदेश कांग्रेस की सियासत में अचानक बीते गुरुवार यानी 24 नवम्बर को उबाल उस वक़्त आ गया … Read more

जिसे आगे बढ़ना है, उसे अपमान का घूंट पीना सीखना चाहिए- सीएम गहलोत ने फिर दिया बड़ा बयान

सीएम गहलोत का बड़ा बयान

Breaking News: राजस्थान में उठे राजनीतिक तूफ़ान के बीच सियासी बयानबाजी का दौर पहुंचा चरम पर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सचिन पायलट पर इशारों इशारों में कसा तंज, शुक्रवार को राजस्थन शिक्षक संघ आंबेडकर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मलेन में सीएम गहलोत ने लिया भाग, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘जिसे आगे बढ़ना है, उसे अपमान का घूंट पीना सीखना चाहिए, अगर अंबेडकर और गांधी जी ने अपमान का घूंट नहीं पिया होता, तो देश और दुनिया में उनका नहीं होता नाम,’ सीएम गहलोत के इस बयान के बाद सियासी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, कुछ सियासी जानकर सीएम के इस … Read more

कांग्रेस पार्टी को लग चुकी है दीमक, पतन है अवश्यंभावी, सीएम गहलोत का करता हूं मैं धन्यवाद- गजेंद्र सिंह

‘गहलोत के हर बयान में होती है राजनीति’

Gajendra Singh Shekhawat On Rajasthan Politics. ‘कांग्रेस में दीमक लग गया है अब इस पार्टी का पतन अवश्यंभावी, प्रदेश कांग्रेस में जारी घमासान अब छीपा नहीं है ये जगजाहिर हो गया है, मैं तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस बार उन्होंने मुझे बख्श दिया, वैसे उनके हर बयान में राजनीति होती है,’ ये कहना है जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का. केंद्रीय मंत्री का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी में जारी खींचतान को जगजाहिर करते हुए हाल ही में दिए अपने बयान में सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं सीएम गहलोत … Read more

गहलोत-पायलट के सियासी घमासान के बीच माकन की जगह अब वेणुगोपाल टटोलेंगे विधायकों की नब्ज

img 20221125 121343

सीएम अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान के बाद गरमाई हुई है प्रदेश कांग्रेस की सियासत, इस बीच राहुल गांधी की यात्रा को लेकर 29 नवम्बर को कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आएंगे जयपुर, हालांकि दौरे की वजह भारत जोड़ो यात्रा बताया जा रहा है लेकिन बड़ा मकसद है प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं की नब्ज टटोलना, वहीं सूत्रों की मानें तो अजय माकन का जिम्मा भी सौंपा जा सकता है वेणुगोपाल को, वहीं दूसरी तरफ वेणुगोपाल ही वो नेता थे जिन्होंने 2 महीने पहले सबसे पहले दिया था यह बयान, कि राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक को सुलझा लिया जाएगा एक-दो दिन में, वेणुगोपाल के … Read more