गहलोत सरकार के 4 साल में ऐसी कोई भर्ती नहीं निकली जिस पर अंगुली नहीं उठी हो- राठौड़ का बड़ा हमला

img 20221227 wa0262

Rajendra Rathore on Gehlot Govt. चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही गहलोत सरकार पर प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा का चहुंमुखी हमला जारी है. जन आक्रोश यात्राओं के बाद अब जन आक्रोश सभाओं के जरिए गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं का हल्ला बोल जारी है. इसी कड़ी राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पाली जिले के सोजत विधानसभा में एसडीएम कार्यालय के सामने जन आक्रोश यात्रा में हिस्सा लेकर कांग्रेस सरकार के शासन में लचर कानून व्यवस्था, बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात, किसान कर्जमाफी नहीं होने, कृषि कनेक्शन नहीं देने, महंगी बिजली, पेपर लीक प्रकरण, भ्रष्टाचार … Read more

RPSC से 15 दिन पहले ही ढाका को मिल गया था पेपर- किरोड़ी मीणा ने किए कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी मीणा ने किए कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे

Kirodi Lal Meena on RPSC Paper Leak Case. बीते शनिवार को राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सैकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को जयपुर के प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता के दौरान कई बड़े खुलासे करते हुए गोपनीय शाखा से लेकर आरपीएससी के चेयरमैन एवं कई बड़े अधिकारीयों पर गंभीर आरोप लगाए. किरोड़ी मीणा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये पेपर 15 दिन पहले ही आरपीएससी से सुरेश ढ़ाका और उसके दोस्त उपेंद्र को मिल गया था. सांसद मीणा ने आरपीएससी चेयरमैन पर सवाल उठाते हुए कहा … Read more

BJP सरकार बनने पर पेपरलीक के सभी मगरमच्छों को डाला जाएगा जेल में, चाहे कितना बड़ा हो- पूनियां

img 20221226 wa0237

Satish Poonia on Gehlot Govt in Jan Aakrosh Sabha. कल यानी 27 दिसंबर, 2022 को राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे दिग्गज नेता सतीश पूनियां ने एक दिन पहले सोमवार को अलवर जिले के थानागाजी और राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश जनसभाओं को संबोधित किया. प्रदेशभर में धुंआधार दौरे कर जन आक्रोश यात्राओं को जन-जन तक पहुंचाने में काफी हद तक सफल हुए पूनियां अब जन आक्रोश सभाओं के जरिए गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार विरोधी माहौल बनाने में जुटे हैं. जिसकी एक बानगी आज थानागाजी और राजगढ़, … Read more

गूंंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए 28 से होगा बड़ा आंदोलन – बेरोजगार संघ का ऐलान

img 20221225 170551

Unemployed Union on Gehlot Govt. लोक सेवा आयोग (RPSC) की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के जीके पेपर के लीक होने के बाद राजस्थान में बेरोजगारों का गुस्सा 7वें आसमान पर है. ऐसे में अब बेरोजगार संघ भी आर पास की लड़ाई के मूड में है. ऐसे में प्रदेश के युवा बेरोजगार पेपर लीक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में आंदोलन की राह पकड़ने का मन बना रहे हैं. बेरोजगार संघ 28 दिसंबर से जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ … Read more

गहलोत सरकार के कुशासन-भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनाक्रोश यात्राएं सम्पन्न, सभाएं रहेंगी यथावत- पूनियां

img 20221222 214150

Satish Poonia on Jan Aakrosh Yatra. अगले साल 2023 के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक अभियान के तहत शुरू की गई भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को लेकर गुरुवार को पहले खबर आई कि कोरोना संकट के मद्देनजर जनाक्रोश यात्राओं को स्थगित कर दिया गया है. लेकिन कुछ घंटे बाद ही पार्टी ने फैसले को बदल दिया और शाम को कहा गया कि यात्राएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं अब जन आक्रोश सभाएं यथावत रहेंगी. बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट कर जानकारी दी कि केंद्र की गाइडलाइन नहीं आने से कुछ असमंजस की स्थिति थी. … Read more

जनाक्रोश रैली के समापन पर वागड़ में गहलोत सरकार पर जमकर बरसे पूनियां, राहुल से किया 17वां सवाल

वागड़ में पूनियां की दहाड़

Satish Poonia on Gehlot Govt & Rahul Gandhi. एक साल से भी कम समय में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी द्वारा गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में 18 दिनों से जारी जनाक्रोश यात्रा भबअब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जारी पार्टी की जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए पिछले लगभग 20 दिनों से लगातार प्रदेशभर के धुंआधार दौरे पर हैं. इसी कड़ी में अजमेर, हाडौती के बाद वागड़ पहुंचे सतीश पूनियां ने अपने वागड़ दौरे के तीसरे दिन पहले कुशलगढ़ और फिर बांसवाड़ा में जन आक्रोश रैली को … Read more

सीकर के बाद हनुमानगढ़ की धानमंडी की घटना गहलोत के बयान और सरकार को सीधी चुनौती- बेनीवाल

img 20221210 wa0418

हाल ही में हुई गैंगवार की घटनाओं से प्रदेश उभरा भी नहीं था कि शनिवार सुबह हनुमानगढ़ की धान मंडी में कुछ अपराधी सरेआम एक दुकान पर न सिर्फ करते है फायरिंग, बल्कि सोशल मीडिया पर घटना की लेते हैं जिम्मेदारी भी, ऐसे में घटना को लेकर आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर गहलोत सरकार पर साधा जोरदार निशाना, बेनीवाल ने कहा- ‘गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश में अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रेस वार्ता करके प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की करते हैं बात, वहीं शनिवार सुबह ही हनुमानगढ़ की धान मंडी में हुई फायरिंग … Read more

गहलोत सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण डरा हुआ है बहुसंख्यक समाज- डॉ किरोड़ी का बड़ा हमला

सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला

Kirodi Lal Meena on Gehlot Govt. चुनावी साल में कदम रखने जा रही गहलोत सरकार को चहुंओर से घेरने की नीति के तहत प्रदेशभर में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली के अलग अलग मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसी कड़ी में भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तुष्टिकरण की नीति को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है. सांसद मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार नाकामियों की वजह से प्रदेश का सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ा है. बहुसंख्यक समाज को परेशानियों … Read more

राजस्थान में कब रुकेगा दूषित पानी से मौतों का सिलसिला? पूनियां ने पूछा राहुल गांधी से तीसरा सवाल

img 20221207 wa0238

हिंडौन सिटी में दूषित पानी पीने से हुई बच्चे की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी की राजस्थान में 18 दिन की यात्रा के दौरान 18 सवाल पूछने की घोषणा कर चुके बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज इसी मुद्दे पर पूछा अपना तीसरा सवाल, सिकंदरा पहुंचे पूनिया ने जनसभा के मंच से ही कहा- ‘जनता की अदालत से राहुल गांधी से मेरा तीसरा सवाल है कि राजस्थान में कब रुकेगा लोगों की मौतों का सिलसिला?, कब रुकेगा दूषित पानी से मौतों का सिलसिला? राजस्थान की 30 प्रतिशत जनता जो पी रही है दूषित पानी, उसको कब मिलेगा साफ पीने … Read more

राजस्थान की जनता को अपराधों से मुक्ति कब दिलाएंगे? पूनियां ने राहुल गांधी से पूछा दूसरे दिन का सवाल

Satish Poonia on Rahul Gandhi.

Satish Poonia on Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज दूसरा दिन है. प्रदेश कांग्रेस और गहलोत सरकार पूरी तरह से राहुल गांधी की राजस्थान में 18 दिन चलने वाली इस यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई है. तो वहीं दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी राहुल की इस यात्रा को लेकर पूरी तरह हमलावर है. एक तरफ गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर भाजपा जन आक्रोश यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार पर हमलावर है तो वहीं राहुल गांधी को घेरने की भी पूरी प्लानिंग हो चुकी है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने घोषणा की है … Read more