राजस्थान को हर कीमत पर अक्षय ऊर्जा हब बनाना है- CM गहलोत, 1.5 लाख करोड़ निवेश का खाका तैयार

navbharat times41

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्थान को हर कीमत पर अक्षय ऊर्जा हब बनाना है. जो रियायत सरकार की ओर से निवेशकों को दी जा सकती हैं उन पर तुरंत निर्णय लेने के साथ सुनियोजित विकास की पहल करनी है. राजस्थान में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में डेढ़ लाख करोड़ रुपये के नए निवेश पर राजस्थान की गहलोत सरकार काम कर रही है. अक्षय ऊर्जा की नीतियों, चल रहे प्रोजेक्टों और मेगा सोलर पार्क संभावनाओं पर सीएम गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई. वर्चुअल बैठक में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, समेत वित्त, ऊर्जा … Read more

बेहतर जल प्रबंधन कर इंदिरा गांधी नहर से जुड़े सभी जिलों में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करें- गहलोत

fb img 1625115875023

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों से इंदिरा गांधी नहरी तंत्र की रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम हुआ है. इससे जल की बड़ी छीजत रुकेगी एवं सिंचाई और पेयजल के लिए अंतिम छोर तक अधिक पानी मिल सकेगा. सीएम गहलोत ने कहा कि अधिकारी बेहतर जल प्रबंधन कर इंदिरा गांधी नहर से जुड़े सभी दस जिलों में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करें, साथ ही टेल क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले इसके लिए विभाग कार्य योजना बनाकर आगे बढ़े. बुधवार को सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इंदिरा गांधी नहर परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक … Read more

तीसरी लहर को देखते हुए अधिकाधिक टीकाकरण हेतु वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे केंद्र- गहलोत

fb img 1625103767414

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केन्द्र सरकार योजनाबद्ध रूप से प्रदेश को जरूरत के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करे. हमारा प्रयास है कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अधिकाधिक आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण हो. सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रबंधन में शुरुआत से ही अग्रणी रहा है. बुधवार को सीएम निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में वैक्सीनेशन को अभियान के रूप में लेते हुए लोगों को पहली डोज लगाई गई. इन लोगों को दूसरी … Read more

आज फिर वैक्सीन संकट, CM गहलोत ने शिवराज सरकार के एक दिन में 16 लाख डोज लगाने पर उठाए सवाल

img 20210630 072213

Politalks.News/Rajasthan-MP. प्रदेश में आज फिर वैक्सिनेशन बहुत चुनिंदा सेंटर्स पर ही हो सकेगा. पिछले तीन दिन से चले आ रहे वैक्सीन के संकट के कारण रविवार और सोमवार को लोगों को कम वैक्सीन लगी, यहां तक कि सोमवार को तो कई जिलों में तो वैक्सीनेशन प्रोग्राम बंद ही रखना पड़ा था. मंगलवार को भी अधिकांश जिलों में चुनिंदा सेंटर्स पर ही वैक्सीनेशन हुआ. अब यही स्थिति बुधवार को रहने वाली है. सोमवार को 2 लाख और मंगलवार को केवल 60 हजार डोज आई है, जिसमें से आधी डोज तो मंगलवार को ही लग गई. ऐसे में आज फिर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकांश सेंटर्स पर वैक्सीन नहीं लग पाएगी. … Read more

NFSA के तहत पात्र परिवारों को सस्ते अनाज सहित अन्य लाभ शीघ्र देने के सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

fb img 1624928759433

लPolitalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गहलोत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ लेने के लिए खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया बंद होने से पूर्व तक प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच कर पात्र परिवारों को योजना के तहत सस्ते अनाज सहित अन्य लाभ देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही भारत सरकार से पत्र व्यवहार कर खाद्य सुरक्षा के नए लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए भी आग्रह किया जाएगा. सोमवार को मुख्यमंत्री अशोज गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खाद्य, नागरिक आपूर्ति … Read more

लेबर कमिश्नर पद पर बैठे डाक सेवा के रिश्वतखोर अधिकारी के सत्ता में बड़े नेता से निकटता की चर्चाएं तेज

भाजपा ने उठाए गहलोत सरकार पर सवाल

Politalks.News/Rajasthan. बीते शुक्रवार रात को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते श्रम विभाग के लेबर कमिश्नर प्रतीक झांझड़िया को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. रिश्वत की रकम मासिक बंधी के रूप में दलालों के मार्फत श्रम विभाग के अफसरों से वसूली जा रही थी. अब लेबर कमिश्नर प्रतीक झाझड़िया और दो दलालों पर हुई एसीबी की कार्रवाई को लेकर प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं. मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत सरकार को करप्शन में डूबा हुआ बताया, तो वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है?, बात निकलेगी … Read more

राजस्थान में वैक्सिनेशन पर आया संकट, सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को तो रघु ने लिखा हर्षवर्धन को पत्र

ashok gehlot narendra modi 15510694063

Politalks.News/Rajasthan. देश की सभी राज्य सरकारें और केन्द्र की मोदी सरकार आज की तारीख में सबसे ज्यादा पैसा वैक्सिनेशन के प्रचार प्रसार पर खर्च कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में लगाने के लिए वैक्सीन की पर्याप्त डोज ही उपलब्ध नहीं हैं. राजस्थान में आज वैक्सीन न के बराबर है, ऐसे में सोमवार को कई जिलों में वैक्सीनेशन नहीं होगा. यहां तक कि अगले माह जुलाई अंत तक 70 लाख लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी और इन लोगों के वैक्सीनेशन पर अब संकट खड़ा हो गया है. क्योंकि केन्द्र सरकार ने जो वैक्सीन का कोटा आवंटित किया है वह इस संख्या से 5 लाख कम है. … Read more

नाथी का बाड़ा और धारीवाल से फजीहत के बाद अब शिक्षा के मंत्री ने महिला नेत्री से भिड़ने की कर दी गलती

768 512 11271445 thumbnail 3x2 dew

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में थोड़े दिनों पहले ‘नाथी बाई का बाड़ा‘ को लेकर अपने दुर्व्यवहार के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहे प्रदेश के शिक्षा के मंत्री और साथ ही देश की सबसे पुरानी और संस्कारित मानी जाने वाली पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अब एक बार फिर अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री से दुर्व्यवहार के चलते सुर्खियों में हैं. कहा तो यहां तक जाने लगा है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरकार में नम्बर 2 मंत्री माने जाने वाले शांति धारीवाल से जबरदस्त फजीहत कर और करवा चुके डोटासरा को शायद यह गलतफहमी हो गई है कि राजस्थान में पार्टी उन्ही के दम पर … Read more

गहलोत कैबिनेट में लगी कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर, अनलॉक की नई गाइडलाइन आज होगी जारी

img 20210602 wa0011 384x220

Politalks.News/Rajasthan. लगातार कम हो रहे कोरोना के मामलों के बाद प्रदेश में अनलॉक के दायरे को बढ़ाने, तीसरी लहर से बचाव और डेल्टा वेरियंट सहित कई मुद्दों पर शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक में मंथन हुआ. 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनलॉक 3 की गाइड लाइन में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं को लेकर मंत्रियों से सुझाव लिए. इसके साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जमीन आवंटन की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अब निकायों को ज्यादा अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो गया है. सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक … Read more

गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठज आज, मॉडीफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन के तहत मिल सकती हैं ये छूट

ashok 33

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर गहलोत कैबिनेट की अहम बैठक और इसके तुरंत बाद 3.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. गहलोत कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है. गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनलॉक-2 के तहत प्रदेश में जारी पाबंदियों में ढील दी जा सकती है. हालांकि कैबिनेट सचिवालय ने बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि कोरोना प्रबंधन पर ही बैठक होगी. आपको बता दें, मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत गृह विभाग ने नई गाइडलाइन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज दी थी. अब यह … Read more