गहलोत सरकार की नई गाइडलाइन में बढ़ा छूट का दायरा, वैक्सीन की डोज ले चुके लोगों को बड़ी राहत

गहलोत सरकार की नई गाइडलाइन में बढ़ा छूट का दायरा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही गहलोत सरकार ने अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन जारी करते हुए प्रतिबंधित कई चीजों में बड़ी छूट दे दी है. सीएम गहलोत के निर्देश के बाद शनिवार देर रात गृह विभाग ने त्रिस्तरीय जन अनुशासन के लिए नए दिशा निर्देश 4.0 जारी किए, जो आज सुबह 5 बजे से लागू हो गए हैं. अनलॉक-4 की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में अब वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है. अब रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक 6 घण्टे का कर्फ्यू रहेगा. इसके साथ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा घर खुल सकेंगे. शादी में 50 लोगों के साथ … Read more

CM गहलोत ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर किया टिके उपलब्ध करवाने का आग्रह

img 20210710 075354

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी कैबिनेट में हर्षवर्धन के बाद बनाए गए नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर राज्य को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, “मैंने नये स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को मंत्रालय का पदभार संभालने के दिन कल बृहस्पतिवार को ही पर्याप्त आपूर्ति के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है.” मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पत्र में लिखा है कि राजस्थान में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 42 प्रतिशत से भी अधिक लोगों को टीके की पहली … Read more

CM गहलोत के बड़े फैसले- अनुकम्पा नियुक्ति का त्वरित निस्तारण, NHM संविदाकर्मियों को मिलेगा बोनस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े फैसले

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक राज्य कर्मचारियों के आश्रित परिवारजन को जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के लिए संवेदनशील निर्णय किया है. अब राज्य में मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रित सदस्य को त्वरित प्रभाव से अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए प्रत्येक विभाग में राज्य नोडल अधिकारी एवं केस प्रभारी नियुक्त किया जाएगा. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है. परिपत्र के अनुसार, राज्य कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को नियुक्ति देने के लिए प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो सामान्यतः विभागाध्यक्ष कार्यालय में पदस्थापित वरिष्ठ अधिकारी होगा. इसी प्रकार मृतक आश्रित … Read more

22 जिलों में सरपंच-उपसरपंच के लिए उपचुनाव की घोषणा, 22 जुलाई को गांव की सरकार का एलान

22 जिलों में सरपंच-उपसरपंच के लिए उपचुनाव की घोषणा

Politalks.News/Rajasthan. पूरे देश के साथ प्रदेश में आई कोरोना के मामलों में भारी कमी के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव कार्यक्रम जारी करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में राज्य निर्वान आयोग ने 15 जून तक विभिन्न कारणों से खाली हुए सरपंच, उप सरपंच ओर वार्ड पंचों के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी है. इससे पहले नगर निकायों के लिए उप चुनावों की घोषणा की गई थी. आयोग ने प्रदेश के 22 जिलों में 50 सरपंच, 8 उपसरपंच और 71 वार्ड पंचों के पद पर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. आपको बता दें, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इन 22 जिलों में कोरोना संक्रमण … Read more

गहलोत-माकन के बीच कैबिनेट विस्तार, नियुक्तियों और सियासी सुलह को लेकर देर तक चली लंबी मंत्रणा

अजय माकन ने की अशोक गहलोत से लम्बी मंत्रणा

Politalks.News/Rajasthan. दो दिवसीय मानसूनी दौरे पर जयपुर आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने मंगलवार देर रात तक प्रदेश के सियासी मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबी मंत्रणा की. लगभग 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में मंत्रिमंडल फेरबदल, विस्तार राजनीतिक नियुक्तियों और जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी लंबी चर्चा हुई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सह प्रभारी तरुण कुमार भी इस दौरान बैठक में मौजूद रहे. देर रात चले महामंथन के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है. मुख्यमंत्री आवास पर अजय माकन 4 घंटे … Read more

विद्या संबल योजना के तहत छात्रों को मिलेगी अंग्रेजी, गणित व विज्ञान की अनुभवी फैकल्टी की कोचिंग

विद्या संबल योजना

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उनको विशेषज्ञ अनुभवी गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से कठिन विषयों की कोचिंग दी जाएगी. सीएम गहलोत ने इसके लिए ‘विद्या संबल योजना‘ के तहत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के विशेषज्ञ व्यक्तियों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है. आपको बता दें, राज्य बजट 2021-22 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्या संबल योजना लागू करने की घोषणा की थी. इसकी क्रियान्विति के क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रह रहे … Read more

स्किल डवलपमेंट के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य करें तय- CM गहलोत

fb img 1625534560494

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आगामी वर्षों में ग्रामीण स्तर पर प्लम्बर, इलैक्ट्रीशियन एवं फिटर की मांग बढ़ेगी. ऐसे में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर जैसे कोर्स में प्रशिक्षित किया जाए ताकि हर गांव में प्रशिक्षित कारीगर उपलब्ध हो सकें. युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता हो तो उसके लिए भी तैयारी की जाए. सोमवार को सीएम आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आरएसएलडीसी (RSLDC) की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्किल डवलपमेंट के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान … Read more

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद में गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के बड़े आरोप

Gajendra Singh Shekhawat attack on Gehlot Government

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना के आपातकाल के दौरान खरीदे गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है. गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाते हुए पूछा कि नमक-मिर्च की कंपनियों से कंसंट्रेटर खरीदने का क्या तुक? शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण की आड़ में ‘आपातकाल’ के हालात पैदा किए, और जनता की जान बचाने का हवाला देकर नीचे से ऊपर तक व्यवस्था में जमे सभी रसूखदारों ने अपने घर भरे. शेखावत ने कहा कि नमक-मिर्च और एलईडी बनाने वाली कंपनियों से 32 हजार रुपये के कंसंट्रेटर 50 हजार में खरीदे गए. … Read more

संविदा कार्मिकों को लॉकडाउन की अवधि का भुगतान करने सहित मुख्यमंत्री गहलोत के तीन बड़े फैसले

CM Ashok Gehlot's Big Decisions (File Photo)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के अलग-अलग वर्गों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को तीन बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है. कोरोनाकाल की त्रासदी के बीच संवेदनशील निर्णय लेते हुए सीएम गहलोत ने प्रदेश में विभिन्न विभागों, राजकीय उपक्रमों आदि में कार्यरत संविदा कार्मिकों, आकस्मिक स्त्रोतों के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों को अप्रैल 2021 में लागू किए गए राज्यव्यापी लॉकडाउन की अवधि के वेतन अथवा पारिश्रमिक का भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी और लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के मद्देनजर संविदा कार्मिकों को आर्थिक सबल देने के लिए यह संवेदनशील निर्णय लिया है. दरअसल बड़ी संख्या में संविदा कार्मिकों … Read more

मोदी सरकार की गलत नीति और नीयत का नतीजा है ये लगातार बढ़ती महंगाई- सीएम अशोक गहलोत

704154 ashok gehlot and modi

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और नीयत को जिम्मेदार बताया है. सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले सात साल में महंगाई को कम करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जिसके कारण आज इतनी महंगाई हो गई है कि आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविंड के कारण पहले ही सभी की आमदनी कम हुई है एवं बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के जेब खर्च का हिसाब बिगाड़ दिया है. सीएम गहलोत ने कहा कि यह दिखाता है कि केन्द्र सरकार बुरी तरह असफल हो गई है जिसके … Read more