व्यक्ति विशेष को देने के लिए फायदा, राज्य को पहुंचाया राजस्व नुकसान- लोढा ने उठाए ब्यूरोक्रेसी पर सवाल

img 20230215 wa0071

Sanyam Lodha Raised the Question in the Assembly. मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा जहां एक ओर सही नीतियों पर गहलोत सरकार के लिए सदन में विपक्ष से भिड़ने में पीछे नहीं हटते तो वहीं गलत नीतियों पर समर्थित सरकार के खिलाफ ही सवाल उठाने में भी नहीं झिझकते. कई मुद्दों पर सरकार को चेता चुके संयम लोढा ने बीते रोज मंगलवार को प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाते हुए विधानसभा में वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 जारी आबकारी नीति की शर्तों में मॉडल शॉप के आवंटन के मामले में बिना आबकारी मंत्री की अनुमति के तत्कालीन आबकारी आयुक्त द्वारा संशोधन कर व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने … Read more

कटारिया की जगह फिलहाल पूनियां करेंगे सरकार से सवाल, फाइनल मुहर लग सकती मैडम राजे के नाम पर

मैडम राजे पर टिकीं निगाहें!

Vasundhara Raje or Satish Poonia in place of Gulabchand Kataria: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के जारी बजट सत्र के बीच में ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल घोषित कर दिया गया है. ऐसे में कटारिया के राज्यपाल बनने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष की सीट भी खाली हो गई है, चूंकि अब कटारिया का संवैधानिक पद पर मनोनयन से अब वो बजट पर बहस में भाग नहीं ले सकते हैं. ऐसे पार्टी ने नए नेता प्रतिपक्ष की तलाश शुरू कर दी है, जिसके लिए कई दावेदारों का नाम सामने आ रहा है. वहीं बजट सत्र में 16 फरवरी को CM अशोक गहलोत बजट पर जवाब पेश करेंगे, ऐसे … Read more

56 इंच की छाती वाले उस महान आत्मा से भी कभी भाजपा करे सवाल- BJP पर जमकर बरसे संयम लोढा

img 20230214 011234

Sanyam Lodha attacked BJP in the Assembly: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट के दौरान सोमवार को सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने गलत भाषण पढ़ने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बयानों पर पलटवार खुलकर पलटवार किया. संयम लोढा ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय पूर्व सीएम वसुंधरा राजे द्वारा बजट भाषण दुबारा पढ़ने की घटना की याद दिलाते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने बजट का एक गलत पन्ना पढ़ा, ये एक मानवीय भूल है. इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण ने सदन में टिप्पणी की. लोढा ने कहा कि इसी सदन में 2014-15 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे … Read more

हवा में मत उड़ो, केवल एंटी इनकंबेंसी से कुछ नहीं होगा, सड़कों पर उतर कर लड़ना होगा- नड्डा की नसीहत

img 20230123 wa0300

JP Nadda Message to BJP Workers. चुनावी साल में प्रवेश कर चुकी राजस्थान राजनीति के चलते तमाम सियासी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करने जयपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा नेताओं को मूलमंत्र दिया है. नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि हर किसी को एमएलए और एमपी बनने की चाहत है, मगर मेरा मानना है कि सभी को नेता बनना चाहिए. अपनी काबिलियत बढ़ाएं पार्टी अपने आप टिकट और पद दे देगी. नड्डा ने बैठक में बीजेपी के नेताओं से दो टूक कहा कि ज्यादा हवा में … Read more

फरियादी महिला को गहलोत सरकार की महिला मंत्री के पुरुष कर्मचारी ने धक्के देकर निकाला बाहर

img 20230122 091828

अपना आखिरी बजट महिलाओं और युवाओं को समर्पित करने जा रही गहलोत सरकार में महिलाओं को मिलने वाले सम्मान की सामने आई बानगी, एक महिला फरियादी को गहलोत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला मंत्री धक्के देकर निकलवा देती हैं बाहर, मंत्री ममता भूपेश के सरकारी बंगले पर हुए इस वाकये का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा जबरदस्त वायरल, मंत्री ममता भूपेश के बंगले पर फिरयाद लेकर अपनी बेटी के साथ आई महिला किसी बात को लेकर मंत्री महोदया से थोड़ा ऊंची आवाज में बोलने की कर गई हिमाकत, चूंकि कोई परेशान इंसान ही किसी के पास लेकर जाएगा फिरयाद, और इंसान परेशान है तो कभी … Read more

सियासी तनातनी के बीच गहलोत सरकार का बजट सत्र कल से, प्रदेश को मिलेगी 6 नए जिलों की सौगात!

img 20230121 wa0337

Rajasthan Assembly Budget Session 2023-24. राजस्थान की 15वीं विधानसभा और गहलोत सरकार के तीसरे कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र कल यानी 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 8 फरवरी को अपना अंतिम बजट पेश करने जा रहे हैं. वहीं एक और जहां बीते सप्ताह कांग्रेस की आंतरिक खींचतान के चलते खुलकर शुरू हुई छींटाकशी वाली बयानबाजी के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है, तो वहीं बजट सत्र से पहले सत्ताधारी पार्टी के विधायकों द्वारा शुरू की गई जिला पॉलिटिक्स ने सीएम गहलोत की चिंता की लकीरें बढ़ा रखी हैं. चूंकि यह चुनावी साल है, ऐसे में कांग्रेस नेताओं एवं विधायकों की … Read more

BJP पर आरोप लगाने से पहले पायलट अपने गिरेबान में झांक लेते तो ज्यादा अच्छा रहता- पूनियां का बड़ा बयान

img 20230121 wa0055

Satish Punia on Ashok Gehlot & Sachin Pilot. प्रदेश में एक बार फिर खुलकर सामने आ चुकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान ने विपक्ष को बैठे बिठाए सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होने का एक मौका और दे दिया है. इसी कड़ी में प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत और सचिन पायलट दोनों के बयानों को जनता को बेवकूफ बनाने वाला बताया है. पूनियां ने बड़ा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच 4 साल से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है. लेकिन राजस्थान की जनता 4 … Read more

पायलट का गहलोत को करारा जवाब- हमारी रगड़ाई में नहीं थी कोई कमी, जब भी बोलो सोच समझकर बोलो

Sachin Pilot's Befitting Reply to Ashok Gehlot

Sachin Pilot’s Befitting Reply to Ashok Gehlot. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बयानबाज़ी पर लागू किए गए सियासी सीजफायर की अवधि समाप्त हो चुकी है. यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की पुरानी अदावत एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. सचिन पायलट ने जहां पिछले पांच दिनों से पहले प्रदेश के अलग अलग जिलों में किसान सम्मेलन के जरिए और शुक्रवार को जयपुर में महाराजा कॉलेज में छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान खुलकर सीएम गहलोत और उनकी सरकार पर … Read more

स्पीकर द्वारा कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे खारिज किए जाने की प्रक्रिया से कोर्ट को 30 तक कराएं अवगत

img 20230120 wa0269

Hearing in the High Court on the Resignation of Congress MLAs. शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज कुमार मित्थल व शुभा मेहता की खंडपीठ में चौथी बार राजस्थान विधानसभा के 91 कांग्रेस विधायकों द्वारा 25 सितंबर 2022 को दिये गये इस्तीफा प्रकरण पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. माननीय उच्च न्यायालय में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने स्वयं पैरवी करते हुए आज न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिसमें विधानसभा सचिव की ओर से न्यायालय में 16 जनवरी को प्रस्तुत हलफनामे में दी गई जानकारी अस्पष्ट होने के कारण उन्हें इस्तीफा प्रकरण के समस्त तथ्य न्यायालय में रिकॉर्ड पर लाये जाने प्रार्थना की … Read more

बेनीवाल के निशाने पर फिर एक बार आई राजे-गहलोत सरकार तो पायलट को दी सड़कों पर उतरने की नसीहत

img 20230120 080930

Hanuman Beniwal on BJP, Congress & Pilot. बीते रोज गुरुवार को जोधपुर दौरे पर रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सांसद बेनीवाल ने पेपर लीक मामले के साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त एएसपी दिव्या मित्तल मामले को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की. इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को सड़कों पर उतरने की सलाह भी दे डाली. तो वहीं हनुमान बेनीवाल में बजरी माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाकर वर्तमान … Read more