सूर्योदय से सूर्यास्त तक लगातार दौड़ रहे MLA बलजीत यादव, सरकार के खिलाफ अनूठे प्रदर्शन की है ये वजह

बलजीत यादव का अनूठा प्रदर्शन

Politalks.News/Rajasthan/Baljeet Yadav. राजस्थान के इतिहास में शायद यह पहला मामला होगा जब प्रदेश की सरकार को समर्थन दे रहे एक निर्दलीय विधायक ने अपनी ही राज्य सरकार के खिलाफ एक अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया हो. प्रदेश में पिछले दिनों REET भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल माफिया व धांधली के साथ हाल ही में गुरुकुल यूनिवर्सिटी के नाम पर सामने आए बड़े फर्जीवाड़े के खिलाफ राज्य की गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने विरोध जताते हुए आज एक अनूठा प्रदर्शन किया. काले कपड़े पहनकर सुबह सूर्योदय से पहले राजधानी के सेंट्रल पार्क पहुंचे विधायक बलजीत यादव ने सूर्य उदय के … Read more

गहलोत के मंत्री को रबर स्टैंप बताने के बाद मदेरणा के निशाने पर घोघरा, मैडम राजे की भी कर चुकी हैं तारीफ

गहलोत के मंत्री को रबर स्टैंप बताने के बाद मदेरणा के निशाने पर घोघरा

Politalks.News/RajasthanPolitics. प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा और सरकार को समर्थित विधायक अपनी ही गहलोत सरकार (Gehlot Government) को असहज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ओसियां से कांग्रेस की तेज तर्रार विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने हाल ही में कुछ दिन पहले सदन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की तारीफ करते हुए अपनी ही गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी (Minister Mahesh Joshi) को रबर स्टैंप (Rubber stamp) बताया था. अब एक बार फिर मदेरणा ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा (MLA Ganesh Ghoghra) को घेरा है. घोघरा ने पिछले दिनों विधानसभा में आदिवासियों को 12 बोतल महुवा शराब रखने और तैयार करने … Read more

प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, नतीजों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं- बेनीवाल

जोधपुर दौरे पर रहे सांसद बेनीवाल ने गहलोत सरकार को जमकर लिया आड़े हाथ

Politalks.News/HanumanBeniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संरक्षक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) शनिवार को जोधपुर (Jodhpur) दौरे पर रहे जहां बेनीवाल ने पावटा पर एक निजी प्रतिष्ठान के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. वहीं उसके बाद सर्किट हाउस में जन सुनवाई की और पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने एक प्रेसवार्ता को भी सम्बोधित किया और प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Government) पर जमकर निशाना साधा. सांसद बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है और हर दिन हत्या लूट बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं. बेनीवाल ने कहा कि विधानसभा में विवादित बयान देने … Read more

‘काली दुल्हन’ वाला बयान देकर चहुंओर घिरे पूनियां, डोटासरा ने दी चेतावनी तो महिला आयोग देगा नोटिस

img 20220224 wa0129

Politalks.News/RajasthanBudget. बीते रोज बुधवार को राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपने तीसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया. गहलोत सरकार के बजट (Budget 2022-23) पेश होने के बाद बीजेपी द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस में बजट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) द्वारा दिया एक बयान जबरदस्त विवादों में आ गया है. पूनियां ने मौजूदा बजट की तुलना एक काली दुल्हन से कर दी जिसके बाद पूनियां कांग्रेस निशाने पर आ गए हैं. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने जहां माफी मांगने की चेतावनी दी है तो वहीं राज्य महिला आयोग (Women Commission) ने पूनियां को नोटिस … Read more

राजनीतिक नियुक्तियों पर गरमाई सियासत, राठौड़ ने गवर्नर को लिखा पत्र तो लोढ़ा से छिड़ा ट्वीटर वार

राजेंद्र राठौड़ ने संयम लोढ़ा की दुखती रग पर रखा हाथ

Politalks.News/RajasthanPolitics. REET पेपरलीक मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में आया भूचाल अभी थमा भी नहीं है कि लंबे इंतजार के बाद गहलोत सरकार (Gehlot Government) की ओर से की गई राजनीतिक नियुक्तियों (Political Appointment) को लेकर सियासत गरमा गई है. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathod) ने राज्यपाल कलराज मिश्र को एक पत्र लिखकर प्रदेश में हुईं इन राजनीतिक नियुक्तियों पर ऐतराज जताया है. राठौड़ ने संविधान के अनुच्छेद 166 और 167 के तहत गहलोत सरकार द्वारा की गईं इन नियुक्तियों को अवैधानिक करार दिया है. वहीं राठौड़ द्वारा लिखे गए पत्र पर निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने राजेन्द्र राठौड़ पर उपनेता प्रतिपक्ष … Read more

REET को लेकर किरोड़ी मीणा फिर बैठे धरने पर, बोले- 400 करोड़ का घोटाला, CBI से कराओ जांच

'बाबा' का बड़ा खुलासा 'REET में 400 करोड़ का घोटाला'

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. मरुधरा की राजनीति REET (REET level 2 Exam Cancelled)ने गर्माई हुई है. विधानसभा के अंदर भाजपा ने आज जोरदार हंगामा किया तो सदन के बाहर ‘आंदोलनजीवी’ राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने मोर्चा संभाल रखा है. सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर गहलोत सरकार के खिलाफ ED ऑफिस में धरना शुरू कर दिया है. किरोड़ी ने कहा कि, ‘गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा है, बड़ा मगरमच्छ डीपी जारोली अब भी सरकार की पकड़ से दूर है. ऐसे में इस पूरे प्रकरण की CBI जांच करवाई जानी चाहिए. साथ ही जिन लोगों ने रीट की तैयारी में हजारों रुपए खर्च … Read more

‘दुश्मनी जमकर करो, लेकिन …. शर्मिंदा न होना पड़े’- CM गहलोत ने विरोधियों के साथ अपनों पर कसे तंज

CM गहलोत ने विरोधियों के साथ अपनों पर कसे तंज

Politalks.News/Rajasthan. REET पेपरलीक (REET level 2 Exam Cancelled) मामले में घिरी गहलोत सरकार (Gehlot Government) को बजट सत्र में भाजपा के वार का सामना करना पड़ेगा. विधानसभा के बजट सत्र (Rajasthan Assembly) के पहले दिन ही भाजपा ने अपने इरादे जाहिर कर किए हैं. आज विधानसभा की कार्यवाही के बाद एक ऐसा कार्यक्रम हुआ जिसमें कांग्रेस और भाजपा के करीब-करीब सभी दिग्गज मौजूद थे. इस कार्यक्रम में ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि दोनों पार्टियों में बड़ा घमासान चल रहा है या आने वाले दिनों में होने वाला है. दरअसल, अब जयपुर में भी कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान (constitution club of rajasthan) … Read more

बजट सत्र से पहले REET लेवल-2 निरस्त कर गहलोत सरकार ने चला मास्टरस्ट्रोक! BJP को लिया आड़े हाथ

गहलोत सरकार ने चला मास्टरस्ट्रोक!

Politalks.News/Rajasthan. आखिरकार प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने ‘गले की फांस’ बनी REET लेवल-2 परीक्षा को रद्द (REET level 2 Exam Cancelled) कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Ashok Gehlot Cabinet Meeting) में यह अहम फैसला (Gehlot Government Big Decision) लिया गया. इससे पहले विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों से इस संबंध में सुझाव लिए गए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, ‘REET लेवल-2 (Reet Paper Lea) के एग्जाम को निरस्त किया जाता है’. मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि, ‘अब नए सिरे से अब 62 … Read more

सुभाष गर्ग घपले का बड़ा सूत्रधार, राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हैं तार, गहलोत दें इस्तीफा: किरोड़ी मीणा

img 20220130 wa0238

Politalks.News/Rajasthan/REET. बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने REET 2021 धांधली मामले में गहलोत सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग पर अहम सूत्रधार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्यादातर घपलेबाज राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए हैं. इसी स्टडी सर्किल को जनता के खून पसीने की कमाई की राशि का अपरोक्ष रूप से फाइनेंस किया जाता है. इसके साथ ही सांसद मीणा ने एक बार फिर से सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि मंत्री और सीएमओ की भूमिका को देखते हुए सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के कथन को कोट करते हुए डॉ किरोड़ी मीणा ने कहा कि जब … Read more

CBI जांच और पेपर रद्द करने का फैसला लेने में लगते हैं 2 मिनट, लेकिन… सीएम गहलोत ने दिया जवाब

01b922a3334c2a38dc8d1356faec335c original

Politalks.News/Rajasthan. REET 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मरुधरा की राजनीति गरमाई हुई है. SOG के खुलासे के बाद इस मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली की बर्खास्तगी और दो एसोसिएट प्रोफेसर्स का सस्पेंशन हो चुका है. अब आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई और आरोपियों पर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. सीएम गहलोत ने कहा कि,’ हर गलती कीमत मांगती है जिसने गलती है उसे कीमत चुकानी पड़ेगी, भनक लगते ही सरकार ने एसओजी को ये जिम्मेदारी सौंपी थी. सीबीआई जांच और पेपर दुबारा करवाने का फैसला लेने में दो मिनट लगते हैं, लेकिन इसका रिजल्ट क्या होगा? लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य का … Read more