कोई माई का लाल जनता की तरफ नजर करेगा तो उसकी आंख निकाल लेंगे- विधायक मलिंगा की चेतावनी
Politalks.News/Rajasthan. बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय के AEN-JEN के साथ मारपीट के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिलने एवं जिला अस्पताल से कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बाहर आए कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने गुरुवार को अपना जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. हजारों समर्थकों के साथ बाड़ी पहुंचे विधायक मलिंगा यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुले मंच से चेतावनी देते हुए कहा कोई भी माई का लाल अगर जनता की तरफ नजर करेगा तो उसकी आंख निकाल लेंगे. मलिंगा ने कहा मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस पर बुलाकर सिर्फ एक बार उनको कहा था कि सरेंडर कर दो, उनके कहने से सरेंडर कर दिया. वहीं इस मौके … Read more