मुझे विधायक मायावती ने बनाया न कि कांग्रेस ने- मलिंगा ने गहलोत सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

img 20220604 092732

Politalks.News/Rajasthan/Rajyasabha. निर्दलीय उम्मीदवार दे तौर पर राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने वाले बड़े उद्योगपति डॉ सुभाष चंद्रा राजस्थान में सियासी जादूगर की मौजूदगी में जीत पाएंगे या नहीं यह तो अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन चंद्रा के मैदान में आने से कांग्रेस में कई विधायकों को अपनी भड़ास निकालने का एक अंतिम मौका जरूर दे दिया. बसपा से कांग्रेस में आए विधायक, कुछ निर्दलीय और कुछ खुद कांग्रेसी विधायकों को अच्छे से समझ आता है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यह लास्ट मौका है जब गहलोत सरकार पर जमकर दबाव बनाया जा सकता है. यही कारण है कि बसपा से कांग्रेसी बने 5 विधायक राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, … Read more

क्या कारण है कि कांग्रेस के एक बार 50 और एक बार 21 विधायक रह गए? पायलट के निशाने पर गहलोत

सचिन पायलट का सीएम गहलोत पर सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. एक लम्बी चुप्पी के बाद बुधवार को एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने बिना नाम लिए गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. पायलट ने एक और जहां कांग्रेस के एक्शन टेकन कैम्प में पिछली वसुंधरा सरकार में विपक्ष में रहते हुए उठाए गए मुद्दों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई तो वहीं मीडिया से बातचीत में राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रिपीट नहीं को लेकर सवाल उठाए. सचिन पायलट ने इशारों में सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि हम लोगों को इस बात को मानना पड़ेगा कि हमारे एक बार सिर्फ 50 … Read more

कोविड स्वास्थ्य सहायक सुसाइड मामले में गरमाई सियासत, BJP ने की मांग, पूनियां-राठौड़ ने बोला हमला

img 20220530 wa0129

Politalks.News/Rajasthan/CHA. राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर पिछले लगभग दो महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बेरोजगार कोविड स्वास्थ्य सहायकों के मामले पर प्रदेश की सियासत उस समय भड़क गई जब अलवर के लक्ष्मणगढ़ के हरसाना गांव के रहने वाले एक कोविड स्वास्थ्य सहायक खेमचंद मीणा के आत्महत्या करने पर परिजनों ने वेतन नहीं मिलने और आर्थिक तंगी को कारण बताया. CHA खेमचंद मीणा सुसाइड की खबर मिलते ही बीजेपी को गहलोत सरकार के खिलाफ एक और बड़ा मामला हाथ लग गया. मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. दरअसल, अलवर के लक्ष्मणगढ़ के हरसाना … Read more

गहलोत सरकार के कामकाज को देखकर BJP के आधे विधायक भी कांग्रेस को देना चाहते हैं वोट- डोटासरा

img 20220526 203929

Politalks.News/Rajasthan/Dotasara. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आगामी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajasthan Rajyasabha Election 2022) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के गुड गवर्नेंस के नाम पर कांग्रेस का पूरा कुनबा एकजुट है. माकपा निर्दलीय और RLD के विधायक हमारे साथ है. BTP के विधायकों ने भी हाउस में हमें समर्थन दिया तो हम उम्मीद कर रहे हैं, वो भी हमारे पक्ष में वोट डालेंगे.’ डोटासरा ने आगे यहां तक कह दिया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में भरोसा करती है, नहीं तो राजस्थान सरकार के कामकाज को देखते हुए भाजपा के आधे विधायक भी कांग्रेस को वोट देना … Read more

लोकतंत्र में पत्रकारों पर हमला निंदनीय, CHA के धरने को जबरन हटाना अलोकतांत्रिक- सांसद बेनीवाल

img 20220525 wa0280

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. प्रदेश की राजधानी जयपुर कालवाड़ क्षेत्र में बुधवार को पत्रकार कमल देगड़ा, विवेक सिंह जादौन व रामनिवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है. मामले को लेकर सांसद बेनीवाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक व जयपुर पुलिस कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता करके हमले में संलिप्त सभी आरोपियों व घटना के साजिशकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. यही नहीं सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग व पार्टी के पदाधिकारियों को घायल पत्रकारों से मिलने चिरायु अस्पताल भी भेजा. विधायक गर्ग ने … Read more

राज्यसभा चुनाव से पहले तेज हुई सियासत, अब कांग्रेस विधायक बिधुड़ी के निशाने पर CM गहलोत

राजेंद्र बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर बोला हमला

Politalks.News/Rajasthan/Bidhudi. कुछ समय पहले एक थानाधिकारी को फोन पर लगातार गालियां देने का रिकॉर्ड बना चुके चित्तौड़गढ़ के बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी ने अब अपनी ही गहलोत सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला है. विधायक बिधूड़ी ने कहा- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रीट मामले की सीबीआई जांच नहीं करवा सकते, क्योंकि वह अपने मंत्री के जेल जाने से डरते हैं.’ हालांकि रावतभाटा के बहुचर्चित देवा गुर्जर हत्याकांड में बिधुड़ी का नाम आने के बाद आज आए विधायक के इस बयान को सीएम गहलोत पर सियासी दबाव के रूप में देखा जा रहा है. वहीं राज्यसभा चुनाव से पहले राजेन्द्र बिधूड़ी के इस बयान का वीडियो सामने … Read more

देवा गुर्जर हत्याकांड में विधायक विधूड़ी की भूमिका संदिग्ध, मामले की हो CBI जांच- बेनीवाल ने की मांग

देवा गुर्जर हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को मिला बेनीवाल का साथ

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. पूरे प्रदेश और आसपास के राज्यों बहुचर्चित रहा कोटा का देवा गुर्जर हत्याकांड मामले को लेकर RLP सुप्रिमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने CBI जांच की मांग के साथ बड़ा बयान देते हुए कहा कि गहलोत सरकार को हत्याकांड जैसे गंभीर मामले में बिना किसी द्वेष के आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. चुंकि परिजनों ने सत्ता पक्ष के एक विधायक राजेंद्र विधूड़ी का नाम इस हत्याकांड में संलिप्त होना बताया है, ऐसे में मामले की सीबीआई जांच होना जरूरी है. दरअसल, देवा गुर्जर हत्याकांड में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तार करने और हत्याकांड के षड्यंत्रकर्ताओ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिवगंत देवा गुर्जर के … Read more

मंत्रिपुत्र रोहित जोशी की गिरफ्तारी के लिए RLP जल्द करेगी बड़ा आंदोलन- बेनीवाल का बड़ा बयान

महेश जोशी को इस्तीफा दे देना चाहिए- हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी रेपकांड मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि रोहित जोशी की गिरफ्तारी के मामले को लेकर आरएलपी राजस्थान में जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी, जिसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है. दरअसल, सामोद के रैगर मोहल्ले निवासी एक ही घर के 5 लोगों की रेवाड़ी मे सड़क हादसे में मौत पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज चौमूं सामोद में मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में हनुमान बेनीवाल में केन्द्र की मोदी सरकार, प्रदेश भाजपा और गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया. … Read more

मुझे आसाराम की तरह जेल में रखना चाहती है गहलोत सरकार, मैं डरने वाला नहीं, करता रहूंगा सेवा- किरोड़ी

img 20220523 wa0084

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. गहलोत सरकार आसाराम की तरह मुझे जेल में रखना चाहती है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं, रूकने वाला नहीं, जन आंदोलन को लेकर लगे मुकदमों से डरता नहीं हूं मैं, मुकदमा दर्ज है तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, कोई फांसी तो होगी नहीं, मैंने ऐसा काम तो कोई किया नहीं कि आसाराम की तरह जेल में डाल देंगे…. यह बड़ा बयान दिया है बीजेपी के वरिष्ठ दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने. बीते रोज रविवार को ठाकुर साहब रामेश्वर पाल स्मृति सेवा समिति सपोटरा के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर साहब रामेश्वर पाल जादौन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रार्थना … Read more

सांसद बेनीवाल ने साधे एक तीर से दो निशाने, BJP-कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बताया आंतरिक गठबंधन

हनुमान बेनीवाल के निशाने पर बीजेपी-कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राजस्थान का नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है, आम आदमी महंगाई से पस्त है, कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर पहुँच चुकी है और राजस्थान में भाजपा विपक्ष की अपनी भूमिका अदा करने में विफल रही है…यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने आज एक बयान जारी कर करते हुए कही है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक तीर से दो निशाने वाला बयान देते मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, प्रधानमंत्री कांग्रेस को लेकर केवल बातें कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी के पति से जुड़े मामले केंद्र के पास लंबित हैं और 8 साल केंद्र की सरकार को … Read more