बेनीवाल के ट्वीट का हुआ त्वरित असर, केंद्रीय मंत्री ने टीम भेजने की कही बात, गायों में फैली संक्रामक बीमारी

img 20220730 wa0170

Politalks.News/Rajasthan./Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में नागौर सहित कई जिलों में पशुधन में फैली लंपी स्किन नामक संक्रामक बीमारी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. यहां तक कि इस बीमारी के कारण कई गायें काल कवलित हो गई हैं. ऐसे में गौ माता के दर्द से व्यथित सांसद बेनीवाल ने राजस्थान सरकार के कृषि एवम पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया से ट्वीट के जरिए मांग की है कि पशुपालकों व गौशालाओं की पीड़ा को समझते हुए उक्त बीमारी के रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एक विशेष अभियान प्रदेश भर में चलाया जाए. यही नहीं सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इसके लिए … Read more

अतिवृष्टि क्षेत्रों में तुरंत राहत, परिजनों को 5 लाख की सहायता के निर्देश के साथ CM गहलोत ने की ये अपील

3429 news

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी अतिवृष्टि से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और यहां तक कि कई जगहों पर लोगों की जान भी जा चुकी है. ऐसे में तीन दिन के दिल्ली दौरे के लिए बाद जयपुर लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. सीएम गहलोत ने देर शाम आपदा प्रबंधन की समीक्षा की और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को और तेजी से बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. इसके साथ ही … Read more

…पकड़े गए हरिओम के विधायक भाई पर भी नौकरी का झांसा देकर ठगी का दर्ज हो चुका है मुकदमा- किरोड़ी: सोमवार को हुई SSC-MTS के पेपर में महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के छोटे भाई हरिओम मीणा द्वारा नकल करवाने का मामला, पुलिस ने विधायक के भाई सहित डमी केंडिडेट ऋषि कुमार को किया गिरफ्तार, हरिओम ने पैसे लेकर ऋषि को डमी कैंडिडेट के रूप में उमेश की जगह बैठाया था, मामले को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक हुड़ला और गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- शिवदासपुरा थाने ने परीक्षा में धांधली करते हुए जिस हरिओम मीणा को गिरफ्तार किया है वह सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक का है सगा भाई, विधायक जी पर भी पूर्व में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का दर्ज हो चुका है मुकदमा, साफ है कि ऐसे ही मगरमच्छ हैं नकल गिरोह के सरगना, मैं शुरुआत से प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली की सीबीआई जांच की करता आ रहा हूं मांग, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी लगातार इसके लिए करते हैं इंकार, क्योंकि नकल माफिया को है सरकार का सरंक्षण, सरकार में शामिल इसे बचाने वाले ही कर रहे हैं बेरोजगारों के सपनों को चकनाचूर

img 20220726 wa0183

ERCP की बैठक में राजे की अनुपस्थिति पर गहलोत ने कसे तंज तो क्रॉस वोटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

gehlot vasundhra

Politalks.News/Rajasthan/Politalks. बीते रोज सावन के दुसरे रविवार को जहां मेघ बाबा ने मूसलाधार बारिश से प्रदेश को तर बतर रखा तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सियासी बयानबाजी की जमकर बौछार करी. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के अन्य दिग्गज सीएम गहलोत के निशाने पर रहे. दरअसल, प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना को लेकर रविवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर सर्वदलीय बैठक रखी गई थी. बैठक में परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव पास किया. लेकिन ईआरसीपी की इस बैठक … Read more

देर रात गहलोत सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, 27 RAS अधिकारियों को किया इधर से उधर, देखें सूची

img 20220725 083450

Politalks.News/Rajasthan/RASTransfer. राजस्थान की गहलोत सरकार ने एक बार फिर रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 27 अधिकारियों के तबादले किए हैं. देर रात जारी हुई कार्मिक विभाग की इस तबादला सूची में 10 उपखंड अधिकारियों को बदला गया है. वहीं, आकाश तोमर जो अब तक एपीओ चल रहे थे उन्हें परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के विशिष्ट सहायक के तौर पर लगाया गया है.देर रात जारी हुई इस तबादला सूची में विवेक कुमार को राज्य समाज कल्याण बोर्ड में सचिव, रजनी सी सिंह को भू प्रबंध कम प्राचार्य भू प्रबंध प्रशिक्षण स्कूल में अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह … Read more

2023 में कांग्रेस को पूरी तरह उखाड़ कर राजस्थान की सत्ता केंद्र के चरणों में रख देगी बीजेपी- बोले पूनियां

banswara news

Politalks.News/Rajasthan/BJP. एनडीए से राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू कल यानी सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. वहीं बीजेपी ने महामहिम के इस शपथग्रहण समारोह को आगे आने वाले कई राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है. यही कारण है कि द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आदिवासी बहुल बांसवाड़ा और डूंगरपुर की पदयात्रा पर निकल पड़े हैं. इस दौरान पूनियां ने मीडिया से बातचीत में पार्टी की आगे की रणनीति की ओर तो इशारा किया ही … Read more

भरतसिंह के आरोप गंभीर, खान मंत्री भाया का इस्तीफा लें और जांच कराएं मुख्यमंत्री गहलोत- मिश्रा

आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कई हिस्सों में हो रहे अवैध खनन को लेकर सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अपनी ही गहलोत सरकार पर शुक्रवार को पत्र लिखकर निशाना साधा था और आत्मदाह तक की धमकी भी दी थी. यहीं नहीं विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे अपने पत्र में प्रदेश सरकार में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को सबसे बड़ा खनन माफिया बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए थे. सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायक द्वारा अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ लगाए आरोपों ने विपक्षी दलों को प्रदेश सरकार को घेरने का बैठे बिठाए एक मौका दे दिया. इसी बीच दिल्ली और पंजाब के बाद देश … Read more

इसमें जरा भी सच्चाई नहीं कि CM गहलोत ने एक दरगाह को दिए 100 करोड़ रुपए- खाचरियावास

जीएसटी लगाने का ही शौक है तो पेट्रोल और डीजल पर लगाएं -प्रताप सिंह खाचरियावास

Politalks.News/Rajasthan. धर्म के नाम पर भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. चुनाव आयोग को आगे बढ़कर ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि उनका मेन एजेंडा यही है…. यह कहना है गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) का. दरअसल, प्रताप सिंह खाचरियावास शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर हिंदुओं के खिलाफ अधिक टिप्पणी किए जाने के सवाल पर खाचरियावास ने कहा कि इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. इसे लेकर एक कानून बनाने की आवश्यकता है. … Read more

गुढा के बेबाक बोल- धारीवाल का अलाइनमेंट खराब, ब्यूरोक्रेसी की खींच कर रखनी पड़ती है लगाम तब…

मंत्री राजेंद्र गुढा के बेबाक बोल

Politalks.News/Rajasthan/RajendraGudha. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले पूर्व बसपाई और वर्तमान में कांग्रेस से सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर बड़ा बयान देने के चलते चर्चाओं में आ गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए पहुंचे राजेन्द्र गुढा ने अपने अंदाज में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘हम वो लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाई भी और बचाई भी है. मैं हाथों-हाथ काम करने में विश्वास रखता हूं लेकिन कुछ नेताओं का अलाइनमेंट खराब है, जिसे सही कर दिया जाएगा.’ यही नहीं जब पत्रकारों ने गुढ़ा से नाम पुछा तो उन्होंने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का नाम लिया. वहीं इससे … Read more

खींचतान मिटाकर एकता का संदेश या पायलट को बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, आखिर क्या है राहुल के मन में?

img 20220713 wa0167

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot/Pilot. राजस्थान में ठीक दो साल पहले 2020 के जुलाई के महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज होकर दिखाए गए बागी तेवर के चलते पायलट को अपने पदों से हटाया गया था और उसके बाद से अभी तक सचिन पायलट को प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. लेकिन पिछले एक महीने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दो बार इस बात का बड़ा इशारा दिया है कि आने वाले समय में सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश में दी जा सकती है. दिल्ली एआईसीसी के ऑफिस में हुए कांग्रेसियों के सत्याग्रह कार्यक्रम में सचिन पायलट के धैर्य की तारीफ कर … Read more