गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने पर विवाद: कांग्रेस विरोध के बाद संस्था का पुरस्कार राशि लेने से इनकार
GitaPressControversy. केंद्र सरकार द्वारा गीता प्रेस (गोरखपुर) को 2021 का गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया है. यह संस्थान इस साल अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है. गीता प्रेस प्रबंधक ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है. हालांकि पुरस्कार राशि के एक करोड़ रुपए लेने से मना कर दिया है. 18 जून को गीता प्रेस को 2021 का गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद से ही कांग्रेस के कुछ नेताओं ने गीता प्रेस को पुरस्कार देने का विरोध करना शुरू कर दिया … Read more