बजट के दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, इतना महंगा हुआ गैस सिलेंडर

breaking news

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, बजट के दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की बढ़ोतरी,19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 49.50 रुपए बढ़ाकर अब 1769.50 रुपए हुई, जो जनवरी में हुई 111 रुपए की बढ़ोतरी के बाद इस साल दूसरी बार है, राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के मुताबिक, कंपनियों की नई रेट लिस्ट के अनुसार यह नया रेट राज्य में होगा लागू, इस बढ़ोतरी के चलते व्यापारिक इस्तेमाल वाले सिलेंडरों की लागत और बड़ी, जिससे व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर बढ़ सकता है आर्थिक दबाव

यूपी में योगी के सियासी नहले पर गहलोत का राजस्थान में चुनावी जीत का दहला, इस दांव से होगी BJP चित्त

img 20221222 wa0208

CM Ashok Gehlot’s Political Bet of Gas Cylinder for 500 rupees. साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ प्रदेश की सत्ता में वापसी कर सभी को चौंका दिया था. यहां आपको बता दें, यूपी में योगी आदित्यनाथ ने इसी साल मार्च में एक ऐसी योजना को जनता के बीच उतारा, जिसने जनता के बीच उनकी छवि को पहले से कहीं अधिक उदारवादी बनाने का काम किया था. अब योगी की सियासत का असर राजस्थान पर भी पड़ता दिख रहा है. बस फर्क केवल इतना है कि यहां योगी नहीं बल्कि सियासत के असली … Read more

OPS के बाद सीएम गहलोत का दूसरा मास्टर स्ट्रोक, योजना पटल पर उतरी तो सत्ता वापसी निश्चित!

img 20221220 wa0234

Rajasthan_News CM Ashok Gehlot. कुछ दिनों बाद चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने का ऐलान करते हुए अपना सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है. सीएम गहलोत ने जनता की उस दुखती रग पर मर्म रख दिया है, जिसे बीजेपी छेड़ना तो दूर, सोचना भी नहीं चाहेगी. हालांकि ये योजना केवल BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों तक सीमित है, फिर भी अगर ये योजना ठीक ढंग से पटल पर उतरी तो महिला वर्ग का वोट शेयर तो कांग्रेस के खाते में जाना पक्का है. सीएम गहलोत द्वारा देश में सबसे … Read more

राहुल की यात्रा में फूटा खड़गे का गुस्सा, बोले – क्या भाजपा नेताओं के घर से कुत्ता भी मरा है देश के लिए?

malikarjun khadge

RajasthanNews MallikarjunKharge in Bharat Jodo Yatra. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में है. पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी पर उनका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच रहा है. हाल ही में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की तुलना रावण से कर चुके खड़गे ने सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में हुई एक जनसभा में एक विवादित बयान देकर बीजेपी पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं, क्या देश के लिए भाजपा नेताओं के … Read more

‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे राहुल गांधी तो सीएम गहलोत ने 500 रुपए में सिलेंडर देने का किया बड़ा ऐलान

महीने में 15KM पैदल चले गहलोत कैबिनेट

Rahul Gandhi BharatJodoYatra_Rajasthan. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज अपने 103 दिन का सफर पूरा कर लिया है. कांग्रेस की संविधान बचाने और देश को जोड़ने की ये यात्रा अब राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव में है. पांच दिन दौसा में रहने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज राजगढ़ होते हुए अलवर जिले में प्रवेश किया है. यहां मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हजारों की भीड़ को मंच से फ्लाइंग किस देते हुए नफरत के बीच मोहब्बत की दुकान खोलने की बात की. उन्होंने इशारों में बीजेपी को भी ऐसा करने को कहा. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक … Read more

राजस्थान में गरीबों को 500 रुपये में मिलेंगे गैस सिलिंडर, CM गहलोत की बड़ी घोषणा

CM गहलोत की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, चुनावी साल से पहले गहलोत सरकार ने गरीबों को दी बड़ी राहत, BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, आज अलवर में सभा को सम्बोधित करते हुए CM गहलोत ने कहा- देश में महंगाई की मार से आमजन त्रस्त है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था, गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है,अगले महीने बजट पेश करुंगा, मैं ज्यादा घोषणा नहीं करना चाहता, लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की … Read more