लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में राजस्थान के सांसदों की हुई बैठक, सीएम भजनलाल भी रहे मौजूद

rajasthan bjp

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजस्थान के सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक में रहे मौजूद, लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन, राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के दिल्ली आवास पर हुई बैठक, इस बैठक में प्रदेश के भाजपा सांसद रहे मौजूद, प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर हुई चर्चा, किस प्रकार से अपने अपने क्षेत्र में वोट बैंक को और ज्यादा मजबूत किया जाए इस पर भी हुई चर्चा

डोटासरा की सोच सामंतवादी, कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे कि रस्सी जल गई बल नहीं गया- लक्ष्मीकांत भारद्वाज

rajasthan

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दिए गए बयान को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं ने डोटासरा पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि डोटासरा की सोच सामंतवादी है. कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे है कि रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया है. गौरतलब है कि डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भोजन और टेंट की व्यवस्था करने वाले भाजपा ने सीएम बनाया है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर जोधपुर में दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा … Read more

गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्यमंत्री नहीं बने इस बात का मुझे बहुत है दुख, राठौड़ तो कन्फर्म थे मुख्यमंत्री- डोटासरा

breaking news

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गजेंद्र सिंह शेखावत और राजेंद्र राठौड़ को लेकर दिया बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव को लेकर डोटासरा और टीकाराम जुली अलग-अलग जिलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में भर रहे हैं जोश, डोटासरा ने एक प्रेस वार्ता में शेखावत और राठौड़ पर कसा तंज, गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला करते हुए डोटासरा ने कहा- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा चुनाव, किसी ने भी सोचा नहीं था कि भजनलाल शर्मा बनेंगे मुख्यमंत्री, उनको पर्ची से बना दिया गया मुख्यमंत्री, अब वे हमारे भी हैं मुख्यमंत्री, लेकिन जो खड़े थे मुख्यमंत्री की कतार में, गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्यमंत्री नहीं बने इस … Read more

गहलोत सरकार की हठधर्मिता से अटकी थी ERCP, 13 जिलों के लिए यह है जीवनदायनी गंगा- गजेंद्र सिंह

ERCP

ERCP Rajasthan: राजस्थान के 13 जिलों की प्यास बुझाने वाली ईआरसीपी परियोजना को लेकर बीते दिन राजस्थान व मध्यप्रदेश में एमओयू हो गया है. इस योजना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्यासे कंठों पर राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है. मंत्री शेखावत ने दो टूक कहा कि जनता ने उनको पाप की सजा दी है. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में सिंचाई के निमित्त स्वर्गीय अटल जी के समय पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदियों को जोड़ने की परिकल्पना की गई थी, लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच सहमति न बन पाने के कारण परियोजना को स्थगित कर … Read more

कांग्रेस द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

gajendra singh shekhawat

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा नेता कांग्रेस के इस फैसले पर साध रहे हैं जमकर निशाना, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के इस फैसले पर कहा- एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस राम के साथ नहीं बाबर के साथ खड़ी है, कांग्रेस ने अपनी मानसिकता को जो केवल तुष्टिकरण की राजनीति चलते हुए अपनाई हुई है मजबूरी में, उस मानसिकता का दिया है एक बार फिर परिचय

राम मंदिर निमंत्रण को अस्वीकार करना कांग्रेस नेताओं की विकृत मानसिकता- सीपी जोशी

rajasthan politics

Rajasthan Politics: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा. इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक पार्टीयों के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेताओं को भी इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया था. इस निमंत्रण को कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया है. अब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शामिल नहीं होंगे. इस मामले को लेकर राजनीति गर्मा गई है. कांग्रेस नेताओं के रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीपी … Read more

‘विपक्ष मजबूत होना ही चाहिए…’, मुख्य सचेतक बनने के बाद बोले जोगेश्वर गर्ग, देखें पूरी खबर

jogeshwar garg

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, जालोर से भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग को बनाया गया मुख्य सचेतक, गर्ग विधानसभा में सरकार का फ्लोर मैनेजमेंट संभालेंगे, वही मुख्य सचेतक बनने के बाद जोगेश्वर गर्ग ने दिया बयान, कहा- विपक्ष के ज्यादातर विधायकों से मेरे है अच्छे संबंध, इसलिए मजबूत विपक्ष होते हुए भी सदन को बेहतर ढंग से चलाने में नहीं आएगी कोई दिक्कत, विपक्ष की वाजिब बातों को माना जाएगा, गर्ग ने आगे कहा- विपक्ष तो मजबूत होना ही चाहिए, तभी विधानसभा सदन में होती है अच्छी बहस और सरकार भी करती है सही से काम, पक्ष और विपक्ष मिलकर राजस्थान की जनता की भलाई के लिए सदन में … Read more

राजस्थान में विधायक जोगेश्वर गर्ग को बनाया गया मुख्य सचेतक, सरकार का संभालेंगे फ्लोर मैनेजमेंट

breaking news

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, जालोर से भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग को बनाया गया मुख्य सचेतक, विधानसभा में सरकार का फ्लोर मैनेजमेंट संभालेंगे जोगेश्वर गर्ग, इससे पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में महेश जोशी थे मुख्य सचेतक, वहीं महेंद्र चौधरी थे उपमुख्य सचेतक

करणपुर में जीत के बाद सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला , देखें क्या कहा

sachin pilot

श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर बोले सचिन पायलट, आज दिल्ली से जयपुर आते समय दौसा में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा- राजस्थान में हाल ही में हुआ है सरकार का गठन, उपचुनाव होना था, जिस प्रकार उपचुनाव में सभी मान मर्यादाओं को ताक पर रखकर, आचार संहिता का उल्लंघन करके, अनैतिक निर्णय लिया, चलते चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई, यह जनता है बहुत समझदार, प्रलोभन और दबाव में आने वाली नहीं, क्षेत्र में जब हम प्रचार कर रहे थे, जब हमें ऐसा लग रहा था कि जनता है कांग्रेस के साथ, रूबी कुन्नर को बड़े बहुमत से दिलाई … Read more

क्यों चुप हैं ‘बाबा’! विभागों के बंटवारों के बाद किरोड़ी लाल मीणा का ये वीडियो बना चर्चा का विषय

kirodi lal meena

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान में बीते दिन हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहम विभाग कार्मिक, आबकारी, गृह, योजना, सामान्य प्रशासन, नीति निर्धारण, सूचना एवं जनसंपर्क, भ्रष्टाचार निरोधक रखा खुद के पास, वहीं इसी बीच विभागों के बंटवारों के बाद सोशल मीडिया पर किरोड़ी लाल मीणा का एक वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, दरअसल कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग निराकरण का दिया गया है विभाग, इसे लेकर किरोड़ी मीणा के समर्थक दिख रहे है काफी निराश, बाबा के समर्थकों को उम्मीद थी कि उन्हें मिल सकता है कोई बड़ा विभाग, … Read more