गहलोत संजीवनी मामले में अपने वकीलों को लेकर बहस करें, मुझे किस तरह से दोषी ठहरा रहे- गजेंद्र सिंह

gajendra singh on gehlot

Gajendra singh shekhawat on Gehlot: केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के घोटाले पर अपनी चुप्पी तोडी है और खुलकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दी कि वो या उसके वकील किसी भी सार्वजनिक मंच पर आकर आरोप को सिद्ध करें वरना मैं उनपर लगे आरोप को सिद्ध करूंगा. पोकरण शहर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए CM गहलोत और उनके पुत्र वैभव गहलोत पर जमकर हमला बोला है. इसके साथ … Read more

राजस्थान में अपराध है चरम पर- दिया कुमारी, अपराधियों में विश्वास आमजन में है भय- जसकौर मीणा

c6eaad48 ef0d 4655 8231 abe605d6964f

Press conference of Jaskaur Meena and Diya Kumari: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में सियासत और सियासी बयानबाजी का दौर इन दिनों प्रदेश में चरम पर है. प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के नेता इन दिनों सत्ता पक्ष कांग्रेस पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है. आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी और सांसद जसकौर मीणा ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किया. *प्रदेश में महिलाएं कहीं भी नहीं है सुरक्षित* प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा की … Read more

जब बिजली आयेगी तभी जनता को बिजली के बिल में मिलेगा कटौती का फायदा- राठौड़ का CM गहलोत पर हमला

rathore on gehlot

Rajendra Rathore On gehlot: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है. सीएम गहलोत घोषणा के बाद राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर ट्वीट कर जोरदार निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा घोषणावीर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गजब की टाइमिंग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान संबोधन से आप इस कदर प्रभावित हो गये कि देर रात्रि में आपको राहत की घोषणा करने को मजबूर होना पड़ रहा है. साढ़े 4 सालों से जनता को लूटने के बाद अब चुनावी साल आते ही यकायक बिजली … Read more

अच्छा होता कांग्रेस प्रवक्ता राजस्थान की बेटियों की सुरक्षा को लेकर CM गहलोत से पूछतीं सवाल- शेखावत

gajendra singh on congress

Shekhawat’s attack on Congress party: मोदी सरकार के 9 साल पुरे होने पर कांग्रेस पार्टी देश के सभी प्रदेशो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है. इसी सिलसिले में आज जोधपुर में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर हमला बोला. इस पर केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार किया है. शेखावत ने अपने बयान में कहा- अच्छा होता कि कांग्रेस की प्रवक्ता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सूबे में बेटियों की सुरक्षा, लचर कानून-व्यवस्था, माफिया राज, भ्रष्टाचार, पेट्रोल-डीजल की भारी भरकम कीमत, किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते जैसे मसलों पर भी सवाल करतीं. … Read more

गहलोत सरकार माफियाओं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाली है सरकार- सीपी जोशी

bjp rajasthan

Rajasthan BJP’s attack on Gehlot government: चुनावी साल में प्रदेश की विपक्षी दल भाजपा लगातार प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमलावर है. कई मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार पर निशाना साध रहे है. इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने प्रदेश की कमजोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी, फसल खराबे का मुआवजा सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे. जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के संदेश को घर-घर पहुंचा … Read more

संजीवनी के इनवेस्टर्स ने मेरे से पूछकर नहीं किया इनवेस्ट, गहलोत कर रहे है इसमें राजनीति- गजेंद्र सिंह

gajendra singh on gehlot

Gajendra Singh shekhawat on CM gehlot: प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगातार हमला कर रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फिर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार में पनप रहे भ्रष्टाचार के मामलों की सही जांच हो तो कई सफेद कुर्ते वाले भी चपेट में आ जाएंगे. इसके साथ ही शेखावत ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे बैंचमार्क तोड़ दिए है. दरअसल सोमवार को शेखावत एमएनआईटी में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने योजना भवन में मिली नगदी व सोने के मामले में गहलोत सरकार पर बोला हमला. शेखावत … Read more

सास-बहू के झगड़े में पड़ोसी को नहीं घसीटना चाहिए, पायलट को लेकर भी फिर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

gajendra singh on gehlot

Shekhawat’s big attack on Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मानेसर गए विधायकों को दिए गए पैसों का जिक्र कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाए गए आरोपों को लेकर आज दिनभर बयानबाजी के दौर चला. मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सीएम गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा की राजनीतिक हितों के लिए विरोधियों का दमन करने के लिए दूसरों पर कीचड़ उछालने की परम्परा राजस्थान में नहीं थी. मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत से सवाल किया की प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत पैसा लेने वाला दोषी होता है. आपने उन विधायकों के खिलाफ क्या … Read more

राजस्थान से राजनीति के रावण को हटाना होगा, गरीबों को भिखारी समझ रही गहलोत सरकार-शेखावत

shekhawat on gehlot

Shekhawat’s big attack on CM Gehlot: चुनावी वर्ष हो और सियासी शब्दबाणो का प्रहार ना हो राजनीति में ऐसा संभव नहीं है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब महज 7 महीने का समय शेष है. ऐसे में नेताओं की आपसी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन चित्तौड़ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण बताया तो शेखावत के इस बयान पर पलटवार करते हुए सीएम गहलोत ने मैं शेखावत को राम मानने तैयार हूं, वो राम बनके दिखाए, संजीवनी घोटाला पीड़ितों के पैसे वापस लौटाए. सीएम गहलोत के इस बयान के बाद मंत्री शेखावत ने आज फिर से सीकर … Read more

गहलोत सरकार राजस्थान को कर रही है खोखला, राहत के नाम पर थमा रही झुनझुना -गजेंद्र सिंह शेखावत

shekhawat on gehlot

Shekhawat’s big attack on Gehlot government: राजस्थान की राजनीति के लिए यह साल बेहद अहम है. इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में विपक्षी पार्टी भाजपा कमर तोड़ मेहनत कर सत्ता वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. प्रदेश में इन दिनों भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है. आज चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि महंगाई राहत शिविरों के नाम पर गहलोत सरकार … Read more

मुझे पेशी के लिए जाना पड़े जाऊंगा, लेकिन संजीवनी पीड़ितों को मिले न्याय- शेखावत पर गहलोत का वार

gehlot on shekhawat

CM Gehlot again targeted Gajendra Singh Shekhawat: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. मंगलवार को CM गहलोत ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता षड्यंत्र पूर्वक समाप्‍त की गई है. वही जोधपुर एयरपोर्ट पर CM गहलोत ने एक बार फिर जोधपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी घोटाले मामले में हमला बोला है और कहा कि एसओजी की जांच लगभग पूरी हो गई है, कभी भी किसी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, इसलिए वो डर गए … Read more