लोकेश शर्मा की ओर से जारी किए गए ऑडियो का नहीं है कोई औचित्य- अशोक गहलोत

gehlot on lokesh sharma

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के खुलासों का मामला, लोकेश शर्मा के आरोपों पर गहलोत ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जोधपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- विधानसभा चुनाव में लाल डायरी, पीली डायरी लाकर किया गुमराह, भाजपा झूठे वादे कर प्रदेश में जीत गई चुनाव, अब जनता मांग रही जवाब, गांव-गांव में लोग उनकी सरकार को कर रहे हैं याद, लोकेश शर्मा की ओर से जारी ऑडियो में क्या है, उसका नहीं कोई औचित्य, यह केवल चुनावी हथकंडे है और इसकी नहीं करनी चाहिए चिंता, ओएसडी ने क्या आरोप लगाए हैं इसकी मुझे नहीं जानकारी, देश में जिस तरह से माहौल चल रहा है, … Read more

पीएम मोदी फिर आएंगे राजस्थान, 2 अक्टूबर को सांवलियाजी में जनसभा को करेंगे संबोधित

img 5909

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर आएंगे राजस्थान, 2 अक्टूबर को सांवलियाजी में जनसभा को करेंगे संबोधित, चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कपासन विधानसभा क्षेत्र स्थित सांवलिया जी के पास होगी पीएम मोदी की सभा, जनसभा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में रेलवे, डबोक एयरपोर्ट, एनएचएआई, पेट्रोलियम, पर्यटन सर्किट सहित केन्द्रीय मंत्रालयों से जुड़ी करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सभा स्थल का किया निरीक्षण किया, तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्थान में भ्रष्ट हुई गहलोत सरकार, दफ्तर की आलमारियों से निकल रहे है सोने के बिस्किट : शेखावत

f994ef91 ff07 4076 a9fc 92f135978ff3

Gajendra singh shekhawat on ashok gehlot: राजस्थान की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा इन दिनों गहलोत सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए प्रदेशभर में जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन कर रही है. इसी के तहत बीते दिन सरहदी जिले बाड़मेर में जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन हुआ. भाजपा की इस जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किए. मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान में भय और अराजकता का शासन हो गया है. अपराधी बेलगाम होकर पुलिस अधिकारियों को ही धमकाने लगे हैं. गहलोत सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. अब तो सरकारी दफ्तरों की … Read more

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होते ही सुभाष महरिया ने सीएम गहलोत और पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान

bjp rajasthan

Subhash Maharia joins BJP: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे. चुनावी वर्ष पाला बदली का खेल ना हो ऐसा संभव नहीं है. चुनावी वर्ष में नेताओं के दल बदलने की शुरुआत राजस्थान में हो चुकी है. आज सचिन पायलट के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित अनेकों नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश में काफी समय से चल रही आपसी फूट अब सुभाष महरिया के भाजपा में शामिल होने से चौडे में आ गई है. कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम … Read more

सच सामने आएगा तो गहलोत कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे: गजेंद्र सिंह

shekhawat on gehlot

Shekhawat’s big attack on CM Gehlot: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत जी अपनी सारी जिम्मेदारियां त्याग मुझे मुजरिम साबित करने के षड्यंत्र करने में व्यस्त हैं. जब मेरा सच तो सामने आएगा तो गहलोत जी कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे. संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी मामले में केंद्रीय मंत्री को हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा था. इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस को भी उन्हें ब्रेक देने पर विचार करना चाहिए क्योंकि खुद से तो वे कुर्सी छोड़ेंगे नहीं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत … Read more

शेखावत की गिरफ्तारी पर राजस्थान HC ने लगाई रोक, संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी से जुड़ा है मामला

gajendra singh shekhawat

संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी से जुड़ा मामला, केंद्रीय  मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने गजेंद्र सिंह शेखावत की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, एसओजी और राजस्थान में दर्ज किसी भी एफआईआर गिरफ्तारी पर रोक, एसओजी में दर्ज एफआईआर संख्या 32 के खिलाफ पेश की है याचिका, शेखावत की ओर से पेश की गई विविध आपराधिक याचिका में दिए आदेश, राजस्थान हाई कोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर की अदालत से शेखावत को मिली आंशिक राहत, बता दें संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का कथित घोटाला बताया जा रहा है 900 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का, हजारों निवेशकों की जीवन भर की फंसी हुई है कमाई, सीएम अशोक गहलोत … Read more

मिशनरी समाज से कई गुना ज्यादा सेवा के काम कर रहे है हिन्दू संत- मोहन भागवत

mohan bhagwat

Mohan Bhagwat Speech: विश्वभर में सेवा के कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपनी एक अलग पहचान है. संघ की सेवा इकाई सेवा भारती के स्वयंसेवक बिना किसी दिखावे निस्वार्थ भाव से देशभर में जरूरतमंदों की विभिन्न माध्यमों से मदद कर सेवा का कार्य करते है. सेवा कार्यों को लेकर संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि मिशनरी समाज से कई गुना ज्यादा सेवा के काम हमारे हिन्दू संत कर रहे है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से आज जयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा संगम 2023 कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख … Read more