सिद्धू-चन्नी की वजह से बुरी तरह हारी कांग्रेस, दोनों हैं अवसरवादी और पलटू- हार पर भड़के दिग्गज नेता

हार पर भड़के दिग्गज नेता

Politalks.News/Punjab. पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) में हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है. हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (PCC chief Navjot Singh Sidhu) को पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू (Former Minister Balbir Singh Sidhu) ने दोनों को ‘पलटू और अवसरवादी’ तक कह दिया. सिंह ने कहा कि, ‘इन दोनों नेताओं ने ही पार्टी की अपमानजनक हार की पटकथा लिखी थी’. दोनों नेताओं को पैराशूटी नेता बताते हुए बलबीर ने कहा कि, ‘दोनों कांग्रेस, उसके इतिहास और संस्कृति से … Read more