CM गहलोत जादूगर कम ज्योतिषी ज्यादा हैं, भविष्य देखकर कांग्रेस को धरने प्रदर्शन की आदत डलवा रहे हैं- पूनियां

1600x960 866684 Satish Poonia

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘वैसे तो सब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जादूगर कहते हैं लेकिन असल मे ज्योतिषी ज्यादा हैं, वो जान गए हैं कि भविष्य में कांग्रेस की सत्ता नहीं आएगी, लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता को विपक्ष के रूप में रहने के लिए आदत डलवाई जा रही है, लंबे समय तक सत्ता में रहने का चस्का लगने के बाद कांग्रेस को धरने-प्रदर्शन की आदत नहीं रही, लिहाजा जितनी जल्दी कांग्रेसी यह आदत डाल लेंगे उनके काम आएगी.’ वहीं पूनियां ने कांग्रेस के धरने प्रदर्शन के … Read more

विधायक अभय चौटाला ने अध्यक्ष को भेजी इस्तीफे की चिट्ठी, कहा- 26 तक कानून रद्द न हों तो कर लें स्वीकार

Abhay Chautala

Politalks.News/Haryana. हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पास इस्तीफे की चिट्ठी भिजवा दी है. जिसमें लिखा गया है कि यदि 26 जनवरी तक केंद्र सरकार अपने तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो इस चिट्ठी को हरियाणा विधानसभा से उनका इस्तीफा मानकर स्वीकार कर लिया जाए. अभय चौटाला ने चिट्ठी में लिखा कि अब तक आठ दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन सरकार ने कानून वापस लेने पर कोई सहमति नहीं जताई है. ऐसे में इस प्रकार की परिस्थितियों में विधानसभा में मुझे मेरी मौजूदगी का कोई महत्व नहीं … Read more

केंद्र सरकार को ‘सुप्रीम’ फटकार पर कांग्रेस हुई गदगद, कहा- 73 सालों में किसी सरकार के साथ नहीं हुआ ऐसा

केंद्र सरकार को 'सुप्रीम' फटकार पर कांग्रेस हुई गदगद

Politalks.News/New Delhi. कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 47 दिनों से दिल्ली की सीमाओं ओर आंदोलन कर रहे हजारों किसानों के लिए आज का दिन सुकून देने वाला रहा. किसान आंदोलन के खिलाफ लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानून और किसानों के समर्थन में केंद्र को बड़ी फटकार लगाते हुए कई सवाल खड़े किए. जिसके बाद जहां भाजपा सरकार का चेहरा मुरझा गया, तो वहीं कांग्रेस ने खुशी दिखाते हुए केंद्र सरकार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया. सबसे बड़ी बात यह रही कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने केंद्र सरकार से साफतौर पर कह दिया कि आपका यह कृषि … Read more

हनुमान बेनीवाल ने की राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अमित शाह से अपील- अन्नदाता को राहत करें प्रदान

बेनीवाल ने की राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अमित शाह से अपील

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और जबरदस्त बारिश के बीच शाहजहांपुर बॉर्डर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का पड़ाव लगातार 11वें दिन भी जारी रहा. आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से केंद्र को निर्देशित करने की अपील के साथ एक ट्वीट किया. सांसद बेनीवाल ने लिखा कि, “माननीय राष्ट्रपति महोदय श्री रामनाथ कोविंद जी देश का अन्नदाता सड़को पर आंदोलित है, केंद्र सरकार द्वारा लाये गए 3 कृषि बिलो की वापसी व MSP को लेकर किसानों की जो मांग है वो जायज है, आप केंद्र को निर्देशित कर अन्नदाताओं को राहत प्रदान करे.” यही … Read more

कड़ाके की ठंड व बारिश के बीच RLP का धरना जारी, बेनीवाल ने की किसानों को आर्थिक मदद की मांग

कड़ाके की ठंड व बारिश के बीच RLP का धरना जारी

Politalks.News/Rajasthan. कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शाहजहांपुर बॉर्डर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का पड़ाव लगातार 10 वे दिन भी जारी रहा. आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड व बारिश का दौर परेशान जरूर कर सकता है मगर अन्नदाताओं को विचलित नही कर सकता. सांसद बेनीवाल ने केंद्र सरकार से कहा कि अब जिद्द छोड़कर सरकार को कृषि बिलों की वापसी व एमएसपी पर गारंटी देकर किसान संगठनों की बात पर सहमति व्यक्त कर देनी चाहिए. सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट के … Read more

जो लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे वो आज कांग्रेस से 70 सालों का हिसाब मांग रहे हैं- अशोक गहलोत

Img 20210103 Wa0235

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित हुए प्रदेश कांग्रेस के धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. सीएम गहलोत ने कहा कि जो लोग आजादी की जंग में अंग्रेजों के मुखबिर बने हुए थे वो लोग आज कांग्रेस से 70 सालों का हिसाब मांग रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार इन लोगों ने किसानों से पंगा लिया है, समय आने पर इन्हें पता चल जाएगा. हालात गंभीर हैं, इसलिए कांग्रेस किसानों को संदेश देना चाहती है कि देश, प्रदेश एवं कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके संघर्ष के … Read more

कांग्रेस के धरने पर बेनीवाल ने साधा निशाना तो बेरिकेटिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे युवाओं को समझा कर रोका

Img 20210103 Wa0230

Politalks.News/Rajasthan. आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के समर्थन में डाले गए पड़ाव स्थल से प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगात्व हुए कहा कि एक महीने से ज्यादा समय से देश के अन्नदाता सड़कों पर कड़ाके की ठंड में बैठे हैं और कई किसान शहादत दे चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस ने इतने समय के बाद आज केवल सांकेतिक धरना देकर यह साबित कर दिया की वो किसानों के साथ महज औपचारिकता निभा रही है. बता दें, शाहजहांपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में आरएलपी का पिछले 9 दिनों से धरना जारी है. 9वें दिन कांग्रेस … Read more

बीजेपी नेताओं को बिल में छिपने की जगह नहीं मिलेगी, लगेगी किसानों की बददुआएं- गोविंद सिंह डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 36 दिनों से जारी किसान आंदोलन के पक्ष में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाने का फैसला किया है. जिसके तहत आने वाली 5 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रदेश कांग्रेस ‘किसान बचाओ देश बचाओ अभियान‘ शुरू करने जा रही है. जबकि 3 जनवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस बड़ा धरना करने जा रही है. इस धरने में सीएम अशोक गहलोत के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे. बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर अचानक बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह दोनों फैसले लिए … Read more

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों ने बेरिकेट्स तोड़ किया हरियाणा में प्रवेश, पुलिस झड़प में कई किसान जख्मी

किसानों ने बेरिकेट्स तोड़ किया हरियाणा में प्रवेश

Politalks.News/Rajasthan/FarmersProtest. अलवर के शाहजहांपुर खेड़ा हरियाणा बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. किसान आंदोलन में शामिल श्रीगंगानगर से आये युवाओं ने हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लगाए गए बेरिकेट्स तोड़ दिए और जबरदस्ती सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रॉलियों को हरियाणा सीमा में ले गए. हरियाणा पुलिस के जवान जब तक किसानों को रोकते तब तक 10 से 15 ट्रैक्टर बॉर्डर से आगे निकल गए. इससे हरियाणा पुलिस प्रशासन और किसान आंदोलनकारियों में झड़प हो गई. उसके बाद हुई हरियाणा की पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और आंसूगैस के गोले छोड़े. इससे कई किसान घायल हो गये. पुलिस ने करीब तीन दर्जन से ज्यादा … Read more

बेनीवाल ने ज्यूस पिलाकर तुड़वाया रामपाल जाट का आमरण अनशन, RLP नेताओं ने किया क्रमिक अनशन

सांसद हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के तीन दिवसीय अनशन को बुधवार को ज्यूस पिलाकर समाप्त करवाया. इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि रामपाल जाट का किसान हितों के लिए किया जा रहा संघर्ष अतुलनीय है. सांसद बेनीवाल ने आन्दोलन के आगामी दिनों को लेकर भी रामपाल जाट से विस्तृत चर्चा की. आपको बता दें, रामपाल जाट ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर स्वयं एवं केंद्र सरकार के अन्त:करण की शुद्धि के लिए अनशन रखा था. अनशन को तुड़वाने के लिए रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल के साथ जय किसान आंदोलन संयोजक योगेंद्र यादव, राजस्थान जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष … Read more