कृषि कानूनों के विरोध में JJP ने भी खोला मोर्चा, MSP पर सिर्फ बयान क्यों, बिल में शामिल हो- अजय चौटाला

Ajay Choutala Jjp (file Photo)

Politalks.News/Haryana/JJP. हरियाणा में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने भी कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जजपा के संस्थापक और पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा एमएसपी पर आश्वासन बार-बार दिया गया है. सरकार के दिग्गज़ यह कहते घुम रहे हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जारी है. अगर ऐसा है तो उसे बिल में शामिल करने में क्या समस्या है. चौटाला ने केंद्र से किसानों को MSP जारी रहने का आश्वासन लिखित में देने की मांग की है. अजय चौटाला ने केंद्र सरकार … Read more

कृषि कानूनों पर न झुकेगी और न बैकफुट पर आएगी केन्द्र सरकार! प्रधानमंत्री मोदी ने दिया संकेत

Img 20201201 Wa0097

Politalks.News/NarendraModi. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 6वां दिन है. पिछले पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में जमे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के कुछ संगठनों को आज दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन बुलाया है जहां सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगी. सम्भवतः इस बातचीत की अगुवाई रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करें. वहीं दिल्ली में पंजाब किसान संघर्ष समिति के जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सब्रन ने कहा है कि, “देश में किसानों के 500 से अधिक समूह हैं, लेकिन सरकार ने केवल … Read more

हनुमान बेनीवाल की अमित शाह को दो टूक- वापस लें कृषि कानून वरना गठबंधन पर करना पड़ेगा पुनर्विचार

हनुमान बेनीवाल की अमित शाह को दो टूक

Politalks.News/Rajasthan/Hanuman Beniwal. केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसानों में रौष व्याप्त है. वहीं पिछले पांच दिनों से कई राज्यों के किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है. इसी कड़ी में एनडीए के घटक दल होने के बावजूद कृषि कानूनों का शुरू से विरोध कर रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसान आंदोलन के पक्ष में देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. सांसद बेनीवाल ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उन्हें फ़ौरन वापस लेने की मांग करते हुए चेतवानी भरे लहजे में … Read more

आंदोलनरत किसानों से बोले अमित शाह- सड़क छोड़ मैदान में शिफ्ट हो जाएं तो सरकार तुरन्त वार्ता के लिए तैयार

आंदोलनरत किसानों से बोले अमित शाह

Politalks.News/Delhi/Farmers/Amit-Shah. कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों से गृहमंत्री अमित शाह ने अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर आंदोलन करने के बजाए किसान तय जगह पर आंदोलन करें. शाह ने कहा कि किसान अगर सड़क छोड़कर मैगान में शिफ्ट हो जाते हैं तो सरकार तीन दिसंबर से पहले बल्कि किसानों के मैदान में शिफ्ट होने के दूसरे दिन ही चर्चा के लिए तैयार है. गृहमंत्री ने कहा कि मैं अपील करता हूं कि दिल्ली पुलिस द्वारा तय की गई जगह पर अपना आंदोलन जारी रखिये, इससे किसानों को भी सुविधा ज्यादा रहेगी. न्यूज़ एजेंसी एएनआई से की गई बातचीत में गृहमंत्री ने कहा है कि, … Read more

सिंधू बॉर्डर पर किसानों की मीटिंग खत्म, अन्नतादाओं का बॉर्डर पर ही प्रदर्शन जारी रखने का फैसला, राहुल-प्रियंका ने केंद्र को घेरा

Farmers Protest Aginest Agriculture Law

Politalks.News/Delhi/FarmersProtest. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन बदस्तूर जारी है. केंद्र ने किसानों को दिल्ली आने की इजाजत दे दी है और बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है. दिल्ली जाया जाए या नहीं, इस बात को लेकर किसान और कृषि संगठनों की एक बैठक सिंधू बॉर्डर पर हुई जिसमें सभी किसानों ने दिल्ली जाने की बात को मना करते हुए सीमा पर ही विरोध जारी रखने का फैसला लिया है. किसान अब इस बात पर अड़ गए हैं कि सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे बॉर्डर पर आकर बात करें. इधर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अभी भी 3 … Read more