हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच जारी आंदोलन के 21वें दिन चिल्ला बॉर्डर को बंद करेगा टिकैत गुट, खट्टर परेशान

Farmer Agitaion Bhartiya Kisan Union Pti

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच खुले आसमान के नीचे जारी हजारों किसानों का आंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है. जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) अभी 11 बजे नोएडा चिल्ला बॉर्डर पूरी तरह बंद करेगें. टिकैत गुट का कहना है कि सरकार किसानों को आंदोलन में आने नहीं दे रही है. किसान नेताओं ने बताया कि अब तक हमारे बीस किसान साथी आंदोलन के दौरान शहीद हो चुके हैं. आगामी रविवार को हर गांव हर तहसील में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. किसान संगठन की ओऱ से बताया गया कि अभी तक 150 टोल प्लाज़ा मुक्त हो चुके हैं. किसानों के आंदोलन पर … Read more

इन किसानों ने दिया बिल को समर्थन, कानून वापस लेने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

These farmers supported the bill, warned of furious performance on withdrawal of the law

Politalks.News/Delhi. कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 20वां दिन है. देश भर के किसान कड़कड़ाती ठण्ड के बीच अपनी मांगो को लेकर दिल्ली की बॉर्डर पर बैठे हैं. किसान संगठनों के अनुसार कल बुलाया गया अनशन सफल रहा और देश भर की जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया. वहीं केंद्र ने सख्त रवैया अपनाते हुए साफ़ कहा, कि तीनों कानून वापस नहीं होंगे. इसी बीच देश भर के कई किसान संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और बिल को न सिर्फ अपना समर्थन दिया, बल्कि यहाँ तक कहा कि अगर सरकार अगर तीनों बिल वापस लेगी तो हम आंदोलन करेंगे. इस बीच … Read more

गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान- अब किसान नहीं देश विरोधी नक्सलवादी ताकतें चला रही हैं आंदोलन

713604 Sheh

Politalks.News/Rajasthan/Farmers Protest. नए कृषि कानूनों पर मोदी सरकार का पक्ष रखने के लिए उदयपुर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अब किसान आन्दोलन किसानों के हाथ से निकल गया है, अब इसे माओवादी और नक्सलवादी ताकतें चला रही हैं. इस दौरान प्रदेश की गहलोत सरकार के अर्न्तकलह पर मारवाड़ी भाषा में तंज कसते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘धणी लुगाई री लड़ाई में पड़ोसी री पीटाई करों, यो तो नी चाले.’ शेखावत ने कहा कि सरकार के अन्दर चल रही उठापटक का खामियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है. इससे पहले दिल्ली में पिछले 19 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को … Read more

आंदोलन के 19वें दिन भूख हड़ताल पर अन्नदाता, शाम 5 बजे तक दिल्ली की सभी बॉर्डर्स पर रहेगा अनशन

L B B 1607523321

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के साथ आंदोलन के 19वें दिन आज किसानों ने दिल्ली की सभी बॉर्डर्स पर अलग-अलग हिस्सों में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है. किसानों की मांग है कि बैठकों में खुद पीएम मोदी को सामने आना चाहिए, ताकि किसानों की समस्या सुनी जाए और सीधे कानूनों को रद्द कर दिया जाए. किसान आज 5 बजे तक भूख हड़ताल पर हैं. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लोखवाल ने कहा, ‘हम सरकार को नींद से जगाना चाहते हैं. इसलिए यूनाइटेड फार्मर्स फ्रंट के 40 किसान नेता आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल … Read more

दिल्ली की कोठियों में बने बिल हमें मंजूर नहीं, 7000 चौपालें लगानी चाहिए थी- राकेश टिकैत: देशभर के लाखों किसानों का विरोध झेल रही बीजेपी ने किया देश के अलग-अलग शहरों में 700 चौपाल लगाने का फैसला, बीजेपी के इस निर्णय पर बोले किसान नेता राकेश टिकैत- ‘कानून लाने से पहले करना चाहिए था इन 700 चौपालों का आयोजन, लेकिन 700 से भी क्या होगा, देश तो बहुत बड़ा है, लगानी होगी 7 हजार चौपाल, हमने हमेशा कहा कि बिल गांव में बनना चाहिए, दिल्ली की कोठियों में बना हुआ बिल देश के किसानों को नहीं है मंजूर, सरकार को कानून लाने से पहले गांवों में लगानी चाहिए थी चौपाल,’ फिर दोहराया टिकैत ने- सरकार तीनों कृषि कानूनों को ले वापस, एमएसपी पर कानून बनाना पड़ेगा, इन मांगों के साथ हम आंदोलन करने आए हैं, ये पूरी होंगी तभी हम उठेंगे

Opoyi Tayp0po3o

आज से उग्र होगा किसान आंदोलन वहीं सरकार ने भी निपटने के किए कड़े इंतजाम, 60 मजिस्ट्रेट तैनात

Navbharat Times5

Politalks. News/Delhi/Farmers Protest. केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है और आज ही हंगामा बढ़ने की पूरी आशंका है, क्योंकि किसान संगठनों ने 12 दिसंबर यानि आज दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है. वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का भी आह्वान किया है. लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आपको बता दें, एक तरफ किसानों की चेतावनी है तो दूसरी तरफ कानून वापस ना लेने की सरकार की जिद. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने … Read more

गहलोत के निशाने पर भाजपा, कहा- चुनाव जीतने के लिये आमजन के जीवन से भी समझौता कर सकती है

2020 12 12 00 50 42

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में हाल ही में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर झूंठा भ्रम फैलाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में आए जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव परिणामों के बाद किसान आंदोलन को फीका करने के लिए बीजेपी हाईकमान के आदेश पर केंद्रीय मंत्रियों ने झूठ फैलाया है. सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी नतीजों को अपनी बड़ी जीत की तरह प्रदर्शित कर रही है जो आंकड़ों के विश्लेषण में गलत साबित होता है. वोट प्रतिशत भी हमारा ज्यादा और कांग्रेस के प्रधानों की संख्या भी पहले से बढ़ी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि … Read more

पूरे देश में रेल पटरियां अवरूद्ध करने की चेतावनी, धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

45760 Kisan Andolan

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गुरुवार को कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो वे रेल पटरियां अवरुद्ध कर देंगे. किसान संघों ने गुरुवार को हुई अपनी बैठक के बाद कहा कि वे देश भर में रेल पटरियां अवरुद्ध करने की तारीख का जल्द ही ऐलान करेंगे. वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर की रेड लाइट पर धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है. किसानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने और महामारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत 7 दिसंबर को अलीपुर थाने में मुकदमा … Read more

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को पार्टी ने बताया कृषि कानूनों पर किसानों का समर्थन

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत

Politalks.News/Rajasthan-Delhi. राजस्थान में कल घोषित हुए पंचायत व जिला परिषद चुनावों में बीजेपी को मिली कामयाबी को अब पार्टी के दिग्गजों ने नए कृषि कानूनों पर किसानों और आम जनता के समर्थन से जोड़ा है. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भूपेंद्र यादव के साथ पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि राजस्थान के पंचायत चुनावों के ढाई करोड़ वोटर्स में ज्यादातर किसान हैं, इससे पता चलता है कि किसानों ने कृषि कानूनों को समर्थन दिया है. वहीं जेपी नड्डा ने बीजेपी की इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और मजदूर के विश्वास का प्रतीक बताया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने … Read more

सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले प्रस्ताव पर मंथन के बाद ही तय होगी आंदोलन की आगे की दिशा

L147 20311607005083

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार देर रात तक चली गृह मंत्री अमित शाह और 13 किसान नेताओं के बीच की बैठक भी बेनतीजा रही. एक ओर जहां किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं तो वहीं गृह मंत्री ने कृषि से जुड़े तीनों कानूनों को वापस लेने से इनकार कर दिया. अमित शाह और 13 किसान नेताओं के बीच 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद किसान नेता हनन मुल्लाह ने कहा कि सरकार बुधवार को लिखित में प्रस्ताव देगी. किसान सरकार के प्रस्ताव पर सिंधु बॉर्डर पर बैठक करेंगे,, उसके बाद ही आंदोलन की दिशा तय होगी. मुल्लाह ये भी कहा कि … Read more