कृषि कानूनों पर बादल का सबसे बड़ा खुलासा, कांग्रेस द्वारा दलित CM बनाए जाने को बताया राजनीतिक खेल

कृषि कानूनों पर बादल का सबसे बड़ा खुलासा

Politalks.News/Punjab. केंद्र सरकार द्वारा भले ही तीनों कृषि कानून (Farmers law) वापस ले लिए गए हों, लेकिन इसे सियासी मारामारी अभी तक जारी है. राजनीतिक हलकों में ये साफ़ है कि बीजेपी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार के प्रतिबिम्ब को देखते हुए तीनों कानून वापस लिए हैं.अब जब तीनों कृषि कानून वापस ले ही लिए गए हैं तो राजनीतिक दल भी सियासी उधेड़बुन में लगे हैं. तो वहीं शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के बीजेपी के साथ जाने कि सभी अटकलों पर अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने विराम लगा दिया है. साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने दलित को पंजाब का … Read more

किसानों की परेशानियां खत्म करने और आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार- राठौड़

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों के वापस लेने का फैसला आज देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. सियासी गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. वहीं भाजपा नेता ओस फैसले पर बहुत सधी हुई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां तमाम भाजपा नेता सोशल मीडिया पर ही इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं आगे आकर भाजपाई दिग्गज और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बयान जारी किया है. राठौड़ ने पीएम मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीति का केन्द्र बिन्दु हमेशा से ‘किसान, किसानी और खेती‘ रहा है. मोदी सरकार … Read more

यूपी चुनाव से 100 दिन पहले मोदी का ब्रह्मास्त्र! विपक्ष से छीने मुद्दे, 210 सीटों पर साधा जीत का समीकरण

यूपी चुनाव में मोदी का 'ब्रह्मास्त्र'

Politalks.News/Uttarpradesh. प्रकाश पर्व के पावन दिन मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को रिझाने का बड़ा फैसला आज देश की राजनीति में सुबह से चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इस बात को आसानी से समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने पांच राज्यों के चुनाव से महज 100 दिन पहले बड़ा चुनावी दांव चला है. अब सवाल ये उठता है कि क्या ये सब अचानक हुआ है और इसका जवाब है नहीं. दरअसल, हाल ही में पीएम मोदी ने अपनी रणस्थली और सबसे बड़े चुनावी राज्य उत्तरप्रदेश के विभिन्न इलाकों में 5 दौरे किए और जनता का मिजाज जाना. सियासी जानकारों … Read more

गूंगी-बहरी सरकार कब सुनेगी किसानों की- डोटासरा, राठौड़ बोले- कर्जमाफी के इंतजार में किसान

किसानों के भारत बंद पर डोटासरा-राठौड़ का वार पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर देश भर के किसान 10 महीने  से दिल्ली की सीमाओं सहित देश के विभिन्न राज्यों में आंदोलनरत है. केंद्र सरकार जहां तीनों कृषि कानूनों को बार-बार किसानों के हित में बता रही है तो वहीं किसान केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और MSP पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. तीनों कृषि कानूनों को लेकर आज किसानों द्वारा भारत बंद का भी एलान किया जिसको करीब करीब सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिला. भारत बंद को लेकर अब राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हो गई है. जहां राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने … Read more

किसान की परिभाषा पर स्पीकर के गहलोत सरकार को निर्देश- नेताओं को भी मानो किसान, बदलो प्रावधान

'नेताओं को भी मानो किसान, बदलो प्रावधान'

Politalks.News/Rajasthan.  किसान की परिभाषा को लेकर शनिवार को सदन में खूब तकरार देखने को मिली. स्पीकर डॉ. सीपी जोशी और मंत्री शांति धारीवाल के बीच सदन में शब्दों की तकरार हुई. विधायक बलवान पूनिया ने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिये कृषि विभाग द्वारा 2 सितम्बर 2021 को जारी की गई अधिसूचना पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. इस अधिसूचना के जरिए कृषि विभाग ने कई श्रेणियों के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों को कृषक परिवार में सम्मिलित नहीं माना है. कभी किसी पद पर रह चुके नेताओं और मौजूदा मंत्री-विधायकों को किसान नहीं मानने के गहलोत सरकार के फैसले पर विधानसभा में शनिवार को जमकर बहस हुई. राज्य सरकार ने … Read more

राज्यसभा में कथित मारपीट को लेकर संसद से सड़क तक विपक्ष का संग्राम, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

राज्यसभा में कथित मारपीट को लेकर विपक्ष ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

Politalks.News/Delhi. संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद भी विपक्ष एकजुट होकर सरकार पर लगातार हमलावर है. विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए संसद से पैदल मार्च निकाला और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की, इससे पहले  आज प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक की. बैठक के बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी कांड, तीनों कृषि कानून एवं बढ़ती महंगाई को लेकर संसद भवन से लेकर विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला. जिसके बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘हमें सदन के अंदर बोलने नहीं दिया गया, राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की … Read more