केंद्र की मानी बात तो प्यासी रह जाएगी 13 जिलों के किसानों की भूमि- गजेंद्र के बयान पर गहलोत’वार’

गजेंद्र के बयान पर गहलोत'वार'

Politalks.News/AshokGehlot/Rajasthan. राजस्थान में ईस्टर्न राजस्थान परियोजना को लेकर सियासत लगातार जारी है. एक तरफ जहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान ‘राजस्थान सरकार केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार DPR बनाकर जल्द से जल्द मुझे भेजें मैं एक महीने के भीतर इस प्रोजेक्ट का निस्तारण करवा दूंगा’ पर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेसनोट जारी करते हुए कहा कि, ‘केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह अपने मंत्रालय में सलाहकार श्रीराम वेदिरे के मार्गदर्शन में बनी DPR पर ही सवाल उठा रहे हैं जिसका मुझे औचित्य समझ नहीं आता. अगर केंद्र की बात मानी तो पूर्वी राजस्थान का हाल बुन्देलखण्ड … Read more

गज्जू बना बोले- CM गहलोत को खूब आती है जादूगरी, इसीलिए कहलाते हैं जादूगर, जानें क्या है माजरा

गजेंद्र के निशाने पर प्रदेश सरकार

Politalks.News/Rajasthan/GajendraSinghShekhawat. राजस्थान की गहलोत सरकार अपनी विफलताओं को छुपाती है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें माहिर हैं, मुख्यमंत्री को जादूगरी खूब आती है इसीलिए वह जादूगर कहलाते हैं, ये बयान है केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का. गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज इशारों इशारों में ही सही अशोक गहलोत को जादूगर कहते हुए तंज कसा. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बारां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं ACB द्वारा में एक के बाद एक राजस्थान के प्रशाशनिक अधिकारीयों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही और आरएएस अधिकारियों द्वारा एसीबी को टूल बनाए जाने के आरोप … Read more

ERCP को लेकर गहलोत का कोई मंत्री या अधिकारी आज तक मेरे कार्यालय भी नहीं आया- गज्जू बना

गजेंद्र की राज्य सरकार को दो टूक

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन को लेकर आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के सभी लोकसभा सांसदों के साथराजधानी जयपुर में एक बैठक की. होटल जयमहल पैलेस में हुई इस बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े केंद्र और राज्य के अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि, ‘जल जीवन मिशन की गति राजस्थान में बेहद सुस्त है. ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश में सियासत तो खूब चल रही है, लेकिन आज तक राजस्थान का कोई मंत्री या अधिकारी इस प्रोजेक्ट को लेकर मेरे कार्यालय या विभाग भी नहीं आया.’ वहीं बैठक में कुछ देरी से शामिल … Read more

शेखावत ने फिर लगाई अधिकारियों को लताड़ तो सीएम गहलोत के औकात वाले बयान पर किया पलटवार

सीएम गहलोत के औकात वाले बयान पर गजेंद्र सिंह का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के बीच की तकरार दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है और दोनों के बीच सियासी बयानबाजी का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. हाल ही में ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के मुद्दे को लेकर सीएम गहलोत ने गजेन्द्र सिंह पर तंज कसा था कि, ‘इनकी औकात नहीं है पीएम मोदी के सामने खड़े होने की और उनसे प्रदेश के लिए एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने की.’ इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि, ‘जनप्रतिनिधि की औकात और हैसियत … Read more

ERCP को लेकर कांग्रेस का 13 जिलों में हल्ला बोल, ये प्रदर्शन है PM की वादाखिलाफी के विरोध में- गहलोत

कांग्रेस का 13 जिलों में हल्ला बोल

Politalks.News/ERCP. राजस्थान की बहुचर्चित ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग अब तेज हो गई है. ERCP को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 13 जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया. ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई का पानी मिलेगा. कांग्रेस के इस प्रदर्शन को आगामी चुनाव के लिए रणभेरी के रूप में भी देखा जा रहा है ताकि इन जिलों में पार्टी बीजेपी को मात दे सके. इन सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया तो वहीं सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर के माध्यम से बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘आखिर राजस्थान के … Read more

ERCP पर गहलोत के बयान पर गज्जू बना ने दिया जवाब तो डोटासरा ने की राजनीति से सन्यास लेने की मांग

'अपना वचन निभाएं गजेंद्र सिंह'

Politalks.News/PoliticsOnERCP. राजस्थान के लिहाज से सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के बीच हुए जुबानी विवाद के बाद शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच ट्वीटर वॉर छिड़ गया. सीएम गहलोत ने एक व्यक्तव्य जारी कर शेखावत पर निशाना साधा तो शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर गहलोत सरकार के मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जो व्यवहार है उसे किसी भी सूरत में सामान्य नहीं कहा जा सकता.’ वहीं … Read more

ERCP पर अजमेर में 2.30 मिनिट तक बोले थे मोदी, गहलोत ने जारी किए व्यक्तव्य, अब क्या करेंगे शेखावत?

सीएम गहलोत का गज्जू बना पर जोरदार पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/ERCP. राजस्थान के लिहाज से सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से की जा रही मांग पर अब प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है. ERCP को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच हुए जुबानी विवाद में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री हो गई है. सीएम गहलोत ने एक व्यक्तव्य जारी कर शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी से ERCP को 17वें नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा दिलवाकर वादा पूरा करवाने के बजाए केंद्र में जलशक्ति मंत्री बनकर बैठे राजस्थान के … Read more