गहलोत सरकार की हठधर्मिता से अटकी थी ERCP, 13 जिलों के लिए यह है जीवनदायनी गंगा- गजेंद्र सिंह

ERCP

ERCP Rajasthan: राजस्थान के 13 जिलों की प्यास बुझाने वाली ईआरसीपी परियोजना को लेकर बीते दिन राजस्थान व मध्यप्रदेश में एमओयू हो गया है. इस योजना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्यासे कंठों पर राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है. मंत्री शेखावत ने दो टूक कहा कि जनता ने उनको पाप की सजा दी है. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में सिंचाई के निमित्त स्वर्गीय अटल जी के समय पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदियों को जोड़ने की परिकल्पना की गई थी, लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच सहमति न बन पाने के कारण परियोजना को स्थगित कर … Read more

ERCP की बैठक में राजे की अनुपस्थिति पर गहलोत ने कसे तंज तो क्रॉस वोटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

gehlot vasundhra

Politalks.News/Rajasthan/Politalks. बीते रोज सावन के दुसरे रविवार को जहां मेघ बाबा ने मूसलाधार बारिश से प्रदेश को तर बतर रखा तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सियासी बयानबाजी की जमकर बौछार करी. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के अन्य दिग्गज सीएम गहलोत के निशाने पर रहे. दरअसल, प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना को लेकर रविवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर सर्वदलीय बैठक रखी गई थी. बैठक में परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव पास किया. लेकिन ईआरसीपी की इस बैठक … Read more

ERCP पर अब आर-पार- गहलोत सरकार के मंत्रियों ने घेरा केंद्र को तो गजेंद्र सिंह ने भी किया ये पलटवार

img 20220711 095910

Politalks.News/Rajasthan/PoliticsonERCP. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनजर प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना (ERCP) को लेकर सूबे की सियासत अपने उफान पर है. रविवार को जहां एक तरफ पत्रकार वार्ता के दौरान गहलोत सरकार के मंत्रियों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए जरूरत पड़ने पर लाखों लोगों के साथ कांग्रेस दिल्ली कूच करने तक की घोषणा कर दी, तो, वहीं, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार और उसके मुखिया राजनीतिक लाभ के लिए 13 जिलों के लोगों का कंठ सुखा रही है. वहीं … Read more

केंद्र में बैठे लोग बहुत खतरनाक, लेकिन चाहे ED आए या इनकम टैक्स, नहीं रुकेगा ERCP का काम- गहलोत

fb img 1657164916454

Politalks.News/Rajasthan/ERCP. राजस्थान में सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना (ERCP) को लेकर अब गहलोत सरकार ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है. प्रदेश के 13 जिलों के लोगों की प्यास बुझाने से जुड़ी यह ईआरसीपी योजना भले ही भाजपा सरकार में बनी हो, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस योजना को लेकर काफी गंभीर हैं. यही कारण है कि राजधानी जयपुर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से 13 जिलों के सभी कांग्रेस जन प्रतिनिधियों को जयपुर बुलाया गया और ईआरसीपी को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार को दो टूक संदेश देते … Read more

शर्तों के अनुरूप ERCP की DPR बनाकर भेजे गहलोत सरकार तो 60 की जगह 90% पैसा देगा केंद्र- किरोड़ी

‘बाबा’ ने दिया गहलोत सरकार को सुझाव

Politalks.News/ERCP/KirodiLalMeena. राजस्थान की बहुप्रतीक्षित ईस्टर्न राजस्थान नहर परियोजना को लेकर सियासत लगातार जारी है. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने बजट 2022-23 में ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ का बजट राज्य कोष से जारी कर काम शुरू कर दिया है लेकिन केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गहलोत सरकार को ईआरसीपी का काम रोकने के लिए कहा है. इसे लेकर जहां कांग्रेस केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है तो अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए परियोजना से जुड़े 13 जिलों को साधने की जुगत में भी है. यही कारण है कि फ़िलहाल प्रदेश की राजनीति में अगर सबसे बड़ा कोई मुद्दा है तो वो … Read more