‘दिवाली पर तोहफे की जगह गहलोत सरकार ने जनता को दिया झटका, अब 2023 में होगा हिसाब चुकता’

फ्यूल सरचार्ज पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. दिवाली के तुरंत बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ा झटका दिया है. राजस्थान डिस्कॉम ने बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर जनता को महंगाई का करंट लगा दिया है. बिजली कम्पनियों ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के लिए कोयला और परिवहन ने अतिरिक्त खर्च का आकलन किया है, जिसके चलते उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 21 पैसे की रिकवरी निकाली गई है, यानी की अगले माह नवम्बर और दिसम्बर के महीने बिजली के बिल बढ़े हुए आने वाले हैं. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर सियासत गर्म हो गई है. सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने बढ़े हुए फ्यूल सरचार्ज को … Read more