अब बूढ़े हो गए हैं नीतीश कुमार, उन्हें कुछ बोलना है तो बोलने दें, उनके बयानों का नहीं पड़ेगा प्रभाव- पीके

newsphoto1420images+6

Politalks.News/Bihar/Nitish-PK. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच की खींचतान जगजाहिर है. हाल ही में नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के दौरान पीके को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार भड़क गए थे और पीके के लिए नीतीश ने यहां तक कह दिया था कि, ‘वह बकवास बोलता है’. अब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की उनके खिलाफ नाराजगी का जवाब देते हुए कहा कि, ‘वह अब बूढ़े हो गए हैं, अगर उन्हें कुछ बोलना है तो उन्हें बोलने दें.’ वहीं भाजपा के खिलाफ नीतीश की विपक्षी एकता को लेकर पीके ने कहा कि अगर वह (नीतीश कुमार) दूसरों को इस बात का प्रमाण … Read more

आप साथ रहिए या विरोध में, अगले 20-30 साल तक राजनीति रहेगी बीजेपी के इर्द-गिर्द ही- प्रशांत किशोर

img 20220512 wa0109

Politalks.News/PrashantKishore. बीते रोज बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express) के कार्यक्रम ई-अड्डा में कार्यकारी निदेशक अनंत गोयंका और द इंडियन एक्सप्रेस की नेशनल ओपिनियन एडिटर वंदिता मिश्रा के साथ बातचीत करते हुए प्रमुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने खुलकर अपनी बातों को रखा. प्रशांत किशोर का कहना है कि आजादी के बाद के 50-60 सालों तक देश की राजनीति (Politics) कांग्रेस के इर्दगिर्द घूमती थी. पीके ने कहा कि 1977 के दौर को छोड़कर आजादी के बाद से 1990 तक कांग्रेस (Congress) ही राजनीति के केंद्र में रही. उस समय भी आज जैसा माहौल था. आप साथ रहिए या विरोध में, उस समय राजनीति का हर पैंतरा कांग्रेस … Read more

प्रशांत किशोर की बिहार में सक्रिय सियासी एंट्री ने BJP की उड़ाई नींद तो तेजस्वी बोले- पीके, यह कौन है?

img 20220508 155828

Politalks.News/BiharPolitics. हाल ही में प्रमुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा सक्रिय राजनीति में उतरने और उसकी शुरुआत बिहार से करने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. पीके के एलान के बाद बीजेपी को जहां अपने स्वर्ण वोटबैंक के खिसकने का डर बैठ गया है तो वहीं आरजेडी सहित अन्य पार्टियों में दलित वोटबैंक में सेंधमारी की चिंता बढ़ गई है. हालांकि प्रशांत किशोर की ओर से बीते 30 सालों में बिहार के पिछड़ने के दावे को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आधारहीन करार दिया है. यही नहीं बिहार में पीके नाम के किसी फेक्टर से इनकार करते हुए तेजस्वी यादव ने यह भी … Read more

राहुल-प्रियंका से प्रशांत किशोर की मुलाकात, ‘मिशन गुजरात’ पर बनी बात! जल्द बिछेगी चुनावी बिसात

राहुल-प्रियंका से प्रशांत किशोर की मुलाकात

Politalks.News/Congress/PK. हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस (Congress) नेतृत्व एक बार फिर पार्टी को संगठित कर खड़ा करने में जुट गया है. इस साल के अंत में होने वाले गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधानसभा चुनावों में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने में जुटी कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति बनाने की कवायद में जुट गई है. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स को मानें तो गुजरात चुनाव को लेकर प्रसिद्ध रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बीते रोज शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से मुलाकात की है. हालांकि, आपको बता … Read more