‘दीदी’ ने खोली बीजेपी की पोल पट्टी! इस तरह से किया दिल्ली जीत का पर्दाफाश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी एक बार फिर अपने आक्रामक तेवरों के साथ भारतीय जनता पार्टी पर धावा बोल रही है. उन्होंने बीजेपी के दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कथित तौर पर जीत का पर्दाफाश करते हुए चुनाव आयोग से मिली भगत का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने ईसी कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए भी चेताया. कोलकाता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में उन्होंने हूंकार भरते हुए कहा कि अगर मैं नंदीग्राम में 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं, तो ईसी के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर सकती हूं. दरअसल, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा … Read more