ठाकरे ने दिया बीजेपी को धोखा, हम बंद कमरे में नहीं, सीना ठोककर राजनीति करने वाले हैं- अमित शाह

अमित शाह के निशाने पर उद्धव ठाकरे

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हाल ही में हुए सियासी उठापठक के बाद से शांति का माहौल है. हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच असली शिवसेना की जंग सुप्रीम कोर्ट में जारी है. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार बीजेपी के चाणक्य एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र पहुंचे. बीएमसी चुनाव से पहले अमित शाह का ये दो दिवसीय दौरा काफी अहम है क्योंकि जो भी पार्टी BMC चुनाव में जीत का परचम लहराएगी, जनता का आशीर्वाद भी उसी को मिलने वाला है. ऐसे में खुद अमित शाह BMC चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने महाराष्ट्र पहुंचे हैं. अमित शाह ने भाजपा नेताओं की … Read more

तीन महीने में ही गहराया एकनाथ शिंदे सरकार पर सियासी संकट, 4 MLA के जाते ही खड़ा होगा ये खतरा!

fe277b61964c99a04a499638a45ed701 original

Politalks.News/MaharashtraPolitics. शिवसेना से बगावत कर बीजेपी की शरण में पहुंचकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के सामने बहुत कम समय में ही सियासी संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में अभी सरकार बने करीब तीन महीने ही बीते हैं, लेकिन अभी से शिंदे को अपने साथ आए विधायकों की नाराजगी से गुजरना पड़ रहा है. यही कारण है कि वह कैबिनेट का दूसरा विस्तार भी नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल शिवसेना से बागी ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में खुद को मंत्री देखना चाहते हैं जबकि सभी को एडजस्ट करना बिलकुल भी संभव नहीं है. वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में असली शिवसेना और नकली शिवसेना … Read more

हम बनाएंगे इतिहास, भूमिपुत्रों के प्रति द्वेष रखने वाले दो मुंहे सापों को कर देंगे दफन- ठाकरे का बड़ा बयान

ठाकरे के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद मचे सियासी बवाल में फिलहाल कुछ कमी आती नजर नहीं आ रही है. महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे का गुट और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट असली शिवसेना को लेकर लड़ रहा है. शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों को अपने पाले में करने के बाद शिंदे ने शिवसेना पर दावेदारी को लेकर मुकदमा कर दिया है. यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. वहीं उद्धव ठाकरे गुट आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है. यही कारण है कि उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ पार्टी के गठबंधन … Read more

महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे की रैलियों की उमड़ रही भीड़ ने उड़ाई शिंदे गुट के साथ बीजेपी गठबंधन की नींद

ठाकरे पिता-पुत्र की जोड़ी जुटी नए समीकरण बनाने में

Politalks.News/MaharashtraPolitics. अपनों की बगावत के बाद सत्ता से बाहर हो चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आने वाले वाले एमएलसी और बीएमसी चुनावों के लिए नए सिरे से पारी संगठन को मजबूत करने की मुहिम छेड़ दी है. इसी कड़ी में आदित्य ठाकरे ने सूबे में कई जगहों पर दौरे करके पार्टी में नया जोश भरने की कोशिश शुरू कर दी है. इस दौरान ठाकरे की रैलियों में आने वाली भीड़ को देखकर महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के साथ शिंदे गुट की चिंता बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि आदित्य ठाकरे की रैलियों में आने वाली … Read more

राठौड़ को मंत्री बनाकर क्या साबित करना चाहते हैं शिंदे? BJP भी नहीं कर पाई इसका विरोध, आखिर क्यों?

राठौड़ के मंत्री बनने पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharashtra. ठीक एक महीने और 9 दिन बाद हुए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार विपक्ष के निशाने पर आ गया है. ऐसे तो पूरी की पूरी शिंदे सरकार ही विपक्ष के निशाने पर है लेकिन एकनाथ शिंदे हैं कि सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए बीजेपी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. ठीक ऐसा ही नजारा मंत्रिमंडल विस्तार में भी देखने को मिला. उद्धव ठाकरे ने जिस मंत्री को आत्महत्या से जुड़े मामले में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और जिस मंत्री की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस तत्कालीन सरकार पर दबाव डाल रहे थे उसी नेता को शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री … Read more

मोदी-शाह को जाना चाहिए पीओके, शिंदे को भी ले जाएं साथ- सामना के जरिए शिवसेना का केंद्र पर निशाना

img 20220805 221017

Politalks.News/MaharashtraPolitics. 40 से ऊपर विधायकों और अन्य सांसदों और नेताओं के विश्वासघात के बाद भी शिवसेना की आक्रमकता में कोई कमी नहीं आई है. शिवसेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा मुद्दे और कश्मीर में तनाव को लेकर अपने मुखपत्र सामना के जरिए मोदी सरकार की जबरदस्त भर्तसना की है. यही नहीं सामना के जरिए शिवसेना ने अपने बागी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विद्रोही गुट को भी निशाना बनाया है. शिवसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हमारे कश्मीर यानी पीओके में पैर रखना चाहिए था. आपको बता दें, कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्षा और आजाद … Read more

गुजरात दंगों के समय CM मोदी पर बाला साहेब की मेहरबानी की याद दिला शिवसेना ने नड्डा को दिया जवाब

नड्डा के बयान पर शिवसेना का पलटवार

Politalks.News/MaharashtraPolitics. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों और सांसदों की ऐतिहासिक बगावत के बाद शिवसेना में बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है. विधायक, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के बाद अब पार्टी के बाकी पदाधिकारी भी धीरे धीरे शिंदे गुट की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में ठाकरे परिवार के राजनीतिक अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच बीते दिनों दो दिन के प्रवास पर बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि देश में सभी क्षेत्रीय दल खत्म हो जाएंगे. नड्डा के इस बयान पर क्षेत्रीय पृष्ठभूमि में आने वाली शिवसेना ने … Read more

राउत की गिरफ्तारी पर भड़के ठाकरे ने BJP को लिया आड़े हाथ- कभी आपके भी आएंगे बुरे दिन और तब..

संजय राउत की गिरफ्तारी पर भड़के उद्धव ठाकरे

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र में सत्ता के संग्राम को लेकर शुरू हुई सियासत ख़त्म भी नहीं हुई थी कि अब शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर माहौल गर्म है. पात्रा चॉल महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किये गए शिवसेना नेता संजय राउत को कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है. हालांकि ED ने कोर्ट से 8 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने नहीं दी. इससे पहले रविवार को संजय राउत से ED ने पूछताछ के बाद देर रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. राउत की गिरफ्तारी के बाद से प्रदेश की … Read more

राज्यपाल ने महाराष्ट्र में सबकुछ देखा मगर कोल्हापुरी चप्पल नहीं देखी- क्यों कोश्यारी के किए ये बोले ठाकरे?

कोश्यारी के बयान पर मचा बवाल

Politalks.News/Maharashtra. ‘मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो यहां पैसे बचेंगे ही नहीं, आज जो मुंबई आर्थिक राजधानी कहलाती है वह कहलाएगी ही नहीं’, ये बयान है महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का. राज्यपाल कोश्यारी के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. बीजेपी के साथ साथ अन्य विपक्षी दलों ने भी कोश्यारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि, ‘उन्हें घर कब भेजा जाएगा?’ वहीं राज्यसभ सांसद संजय राउत ने कोश्यारी के बयान पर शिंदे गुट को घेरा तो वहीं शिंदे गुट के नेताओं ने भी राज्यपाल के बयान को राज्य का अपमान … Read more

उद्धव की बढ़ी मुश्किलें, अब बाल ठाकरे के पोते ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर दिया समर्थन, कही ये बात

img 20220730 wa0090

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद सूबे की राजनीति में सियासी उथलपुथल लगातार जारी है. हाल ही में दिवंगत बाला साहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे किबशिवसेना के बागी नेताओं के मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की खबरों ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थीं. अब इसी कड़ी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के भतीजे और बाला साहेब ठाकरे के पोते निहार ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है, यहां बात सिर्फ मुलाकात तक सीमित होती तो ठीक थी लेकिन खबर यह है कि अभी तक राजनीति से दूर रहने वाले निहार ठाकरे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राजनीति में उतरने जा रहे हैं. ऐसे … Read more