Eknath Shinde
शिंदे को तोप के मुंह के सामने खड़ा करके भाजपा कर रही है अपनी राजनीति, बना लिया है गुलाम- सामना
Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश की सियासत अपने चरम पर है. चाहे शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट हो या फिर बालासाहेब की शिवसेना हो दोनों ही गुटों की तरफ से सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. इसी कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में बड़ा दावा करते हुए लिखा कि, ‘जल्द ही बीजेपी एकनाथ शिंदे गुट को बड़ा झटका देने वाली है और साथ ही शिंदे की मुख्यमंत्री की वर्दी भी उनसे छीनने वाली है. शिंदे को तोप के मुंह के सामने खड़ा करके भाजपा कर रही है अपनी राजनीति.’ शिवसेना के इन … Read more
मुझ पर बनाया गया शिवसेना से बगावत करने का दबाव- संजय राउत ने जेल से लिखी मां को चिठ्ठी
Politalks.News/Maharashtra. ‘आप की तरह, शिवसेना भी मेरी मां है, मुझ पर अपनी मां से विश्वासघात करने का दबाव था, मुझे सरकार के खिलाफ नहीं बोलने और ऐसा नहीं करने पर कीमत चुकाने की धमकी दी जा रही थी, मैं इन धमकियों के आगे झुका नहीं, इस वजह से आज आपसे दूर हूं,’ ये कहना है शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का. महाराष्ट्र में पात्रा चाल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत ने जेल से अपनी मां को लिखे इस पत्र में अपनी बात कही. मराठी में लिखे गए इस पत्र में संजय राउत ने कहा कि, ‘ये सभी जानते … Read more
उद्धव के साथ गद्दारी व पार्टी के साथ क्यों कि बगावत- नाना के सवालों के जवाब में शिंदे ने किया ये खुलासा
Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की सियासत में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खेमे के बीस सियासी वार पलटवार जारी है. हाल ही में दो धड़ों में बंटी शिवसेना को चुनाव आयोग ने अलग-अलग चुनाव चिह्न के साथ-साथ नए नाम भी आवंटित कर दिए हैं. उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना को चुनाव आयोग ने शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे नाम के साथ जलती हुई मशाल का सिंबल तो वहीं एकनाथ शिंदे वाले गुट को बाळासाहेबांची शिवसेना नाम के साथ तलवार और ढाल का चिह्न आवंटित किया है. इसके बाद से दोनों ही दल अंधेरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. लेकिन इन सभी … Read more
शिवसेना के चिन्ह पर धमासान तेज, EC से बोले उद्धव- शिंदे गुट पहले ही छोड़ चुका पार्टी तो फिर कैसा दावा
Politalks.News/Maharashtra/Shivsena. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को छोड़ बीजेपी से हाथ मिलाकर सरकार बनाने के बाद अब शिंदे गुट ने पार्टी और पार्टी के निशान धनुष और बाण पर एकाधिकार को लेकर लड़ाई तेज कर दी है. इस सम्बंध में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना पार्टी पर अपने अधिकार का दावा करते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग में जवाब दाखिल किया है. इस जवाब में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र के मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के अन्य बागी विधायकों के साथ मिलकर पहले ही अपनी स्वेच्छा से पार्टी छोड़ चुके हैं. ऐसे में वो पार्टी के चिन्ह को लेकर अपने अधिकार की बात नहीं कर … Read more
जानें क्यों खुले मंच से ठाकरे ने खाई मां-बाप की कसम, कहा- असली शिवसैनिक कटप्पा को नहीं करेगा माफ
Politalks.News/Maharashtra. दशहरा के मौके पर कल महाराष्ट्र की सियासत बेहद गर्म रही. हालांकि किसी तरह के बखेड़े की खबर सामने नहीं आई लेकिन दशहरे के मौके पर दो अलग अलग मंचों से सियासी शब्दबाण बहुत चले. दो गुटों में बटीं शिवसेना में एक दूजे को एक दूसरे से श्रेष्ठ बताने की जैसे होड़ से मची रही. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जहां परंपरागत तरीके से शिवाजी पार्क में दशहरा मेले को संबोधित किया तो वहीं मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान से सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हूंकार भरी. सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे की रैली उद्धव ठाकरे पर हर तरह से भारी पड़ती दिखाई दी. … Read more
24 में मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, KCR लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, कुमारस्वामी ने किया समर्थन
Politalks.News/Bharat/KCR. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशभर के विपक्षी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी करते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल … Read more
नहीं झुकेंगे दिल्ली के आगे- मोदी सरकार पर पवार का सीधा हमला, विपक्षी दलों से एकजुट होने का आव्हान
Politalks.News/Delhi/NCP/Pawar. देशभर में विपक्षी दलों के कई नेताओं पर जारी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बीते रोज रविवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी. इसके साथ ही पवार ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए गैर-भाजपा दलों से एक बार फिर मिलकर काम करने का आह्वान किया है. वहीं एनसीपी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को खासा हंगामा देखा गया. यहां अधिवेशन के बीच में ही मंच छोड़कर अजीत पवार बाहर निकल गए. माना जा रहा है बोलने … Read more
ठाकरे को नहीं मिलनी चाहिए दशहरा रैली की इजाजत, असली शिवसेना तो एकनाथ शिंदे की है- अठावले
Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन को हुए समय बीत चूका है लेकिन प्रदेश में अब दशहरा रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाली दशहरा रैली को लेकर शिवसेना के दोनों उद्धव और शिंदे गुट आमने-सामने आ गए हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जहाँ दो टूक शब्दों में कहा है कि हर बार की तरह इस बार दहशरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी. लेकिन अभी तक BMC की तरफ से उद्धव ठाकरे गुट को रैली की इजाजत नहीं मिली है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में दशहरे पर आयोजित होने वाली शिवसेना … Read more