विधायकों से मुलाकात और कुछ को लेकर साथ वापस उदयपुर पहुंचे CM गहलोत, BJP को लिया आड़े हाथ

वापस उदयपुर पहुंचे CM गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. दो दिन बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की सियासत अपने चरम पर है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि उदयपुर में मौजूद सभी कांग्रेसी एवं समर्थित विधायक कल यानी 9 जून को जयपुर आ जायेंगे. उदयपुर से ये सभी विधायक जयपुर स्थित होटल लीला या फेयरमॉन्ट में रुकेंगे, जहां से 10 जून को वो सीधे विधानसभा पहुंचेंगे. इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कुछ घण्टों के लिए जयपुर आए और बीमारी या किसी कारणवश जो विधायक बाड़ेबंदी में नहीं पहुंच पाए उनसे मुलाकात की और वापस उदयपुर पहुंच गए. वहीं सीएम गहलोत ने उदयपुर से रवाना होने से पहले बीजेपी पर जमकर निशाना साधा … Read more

होटल स्टाफ के जरिए कांग्रेसी MLA हैं चंद्रा के संपर्क में- मिश्रा का बड़ा दावा, बेनीवाल पर लगाए बड़े आरोप

img 20220607 wa0215

Politalks.News/RajysabhaElection/Rajasthan. राजस्थान 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है. तीन दिन बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जहां तीन प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवाड़ी को मैदान में उतारा है तो बीजेपी की तरफ से घनश्याम तिवाड़ी मैदान में है. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चैयरमेन डॉ सुभाष चंद्रा ने ताल ठोकी है. बीजेपी जहां पहले ही चंद्रा को अपने समर्थन देने का एलान कर चुकी है तो वहीं RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी सोमवार को अपने विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के निर्देश दिए हैं. लेकिन बेनीवाल … Read more

रोचक हुआ राज्यसभा का रण, चंद्रा ने बताई जीत की गणित तो गहलोत ने किया दावा, बाड़ेबंदी 3 जून से

सियासत-ए-राज्यसभा

Politalks.News/Rajasthan/RajysabhaElection. 10 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो चुकी है. बात करें राजस्थान की तो यहां 4 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव का घमासान और भी रोचक हो चला है. कांग्रेस ने जहां तीन प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है, तो वहीं बीजेपी ने वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है और साथ में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एस्सेल ग्रुप के चैयरमेन डॉ सुभाष चंद्रा को समर्थन देने की बात कही है. राज्यसभा के इन सभी प्रत्याशियों ने आज आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इसी बीच डॉ … Read more