Year Ender 2024: दुखद खबरों के साथ समाप्त हुआ साल, राजस्थान में ये हादसा रहा खास

indian politics

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के 12वें और अंतिम पार्ट में हम लेकर आए हैं दिसंबर माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जो अंत दुखद घटनाओं के साथ हुआ है. इसमें राजस्थान के सीएम भजनलाल के काफिले में हुए हादसा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता का निधन शामिल है. इन दोनों घटनाओं ने देशभर की आंखों को नम कर दिया. अन्य कई अन्य घटनाक्रम भी सियासी सुर्खियों में रहे. आइए जानते हैं.. यह भी पढ़ें: दिल्ली में चुनाव से पहले मतदाता सूची पर राजनीति, फर्जी वोटर्स लिस्ट तैयार कराने का आरोप सीएम के काफिले में घुसी कार राजस्थान के जयपुर में एक टैक्सी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले … Read more

Year Ender 2024: नरेश मीणा का थप्पड़ कांड छाया, महाराष्ट्र-झारखंड के नाम रही सुर्खियां

indian politics

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के 11वें पार्ट में हम लेकर आए हैं नवंबर माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. इस महीने कुछ बड़े घटनाक्रम हुए, जो देशभर में चर्चा का विषय रहा. महीने की शुरुआत राजस्थान में हुए नरेश मीणा थप्पड़ कांड़ से हुई जिसकी छाप देशभर की राजनीति पर पड़ी. राजस्थान की 7 सीटों पर हुए उपचुनावों का परिणाम भी चौंकाने वाला रहा. महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम भी इसी महीने में जारी हुए. दिल्ली की चुनावी हलचल के बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर दी. … Read more

Year Ender 2024: हरियाणा में बीजेपी ने रचा इतिहास, प्रियंका की उम्मीदवारी रही खास

indian politics

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के 10वें पार्ट में हम लेकर आए हैं अक्टूबर माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. इस महीने कुछ बड़े घटनाक्रम हुए, जो देशभर में चर्चा का विषय रहा. इस महीने की शुरुआत में हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे सुर्खियों में रहे. हरियाणा में सत्ताधारी बीजेपी ने इतिहास रचा. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव एवं राजस्थान सहित देशभर के 14 राज्यों की 48 विस सीटों पर चुनाव का ऐलान भी इसी महीने हुआ. प्रियंका गांधी की लोकसभा के लिए उम्मीदवारी ने भी सुर्खियां बटौरी. अन्य … Read more

Year Ender 2024: देशभर में छाया रहा राजस्थान का रील विवाद, कश्मीर चुनाव भी रहा हॉट मुद्दा

big political crisis

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के 9वें पार्ट में हम लेकर आए हैं सितंबर माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. इस महीने कुछ बड़े घटनाक्रम हुए, जो देशभर में चर्चा का विषय रहा. सितंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान के एक बड़े नेता के साहबजादे का एक रील विवाद खास चर्चा में रहा, जिसके चलते सरकार पर भी विपक्षी हमले हुए. यह महीना आप के लिए फिर एक बड़ी राहत लाया. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव ने भी जमकर सुर्खियां बटौरी. अन्य कई अन्य घटनाक्रमों ने … Read more

आखिर क्यों हो रही है पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीति?

dr manmohan singh controversy

देश के दो बार के प्रधानमंत्री और सिख समुदाय के पहले पीएम डॉ.मनमोहन सिंह रविवार सुबह पंच तत्व में विलीन हो गए. निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी और पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रीगण भी पहुंचे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया.  अंतिम संस्कार से पहले मनमोहन की पार्थिव देह को 21 गन सैल्यूट दिया गया. अब एक बार फिर से डॉ.मनमोहन सिंह पर राजनीति शुरू हो गई. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अंतिम संस्कार … Read more

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह पंच तत्व में विलीन, सेना ने दिया 21 गन सैल्यूट

dr manmohan singh pass away

देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ.मनमोहन सिंह पंच तत्व में हुए विलीन, निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, सेना ने दिया 21 गन सैल्यूट, अंतिम सफर के दौरान भी डॉ. मनमोहन सिंह को पहनाई गई थी उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी, राहुल गांधी ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा, अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य रहे मौजूद, सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री थे डॉ.मनमोहन सिंह.

डॉ.मनमोहन सिंह की जीवनी | Manmohan Singh Biography in Hindi

manmohan singh biography in hindi

Manmohan Singh Latest News – मनमोहन सिंह देश यूपीए -1 और यूपीए -2 दोनों ही कार्यकालों में 10 वर्षो तक लगातार भारत के प्रधानमंत्री (2004-14) रहे. उन्होंने 1991 वित्त मंत्री रहते भारत में उदारीकरण की शुरुआत की थी. उदारीकरण के साथ ही अब प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के रास्ते आ रही कई बाधाएं हट गई, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई और बाहरी निवेश का आगमन भी होने लगा. इसके परिणाम अच्छे रहे. मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री भी थे और वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 92 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के एम्स में … Read more

सीएम गहलोत, सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

manmohan singh

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मनमोहन सिंह आज हुए 91 साल के, कांग्रेस नेता डॉ मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था 1932 में, उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था, जो अब हिस्सा है पाकिस्तान का, उनके जन्मदिन के मोके पर कई दिग्गज नेता दे रहे है जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने दी बधाई, सीएम गहलोत ने कहा- जीवेत् शरदः शतम्, देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य डॉ. … Read more

आखिर तक मनाने का प्रयास किया राहुल को, अब खड़गे को कामयाब करना है जिम्मेदारी- सीएम गहलोत

img 20221026 145957

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. 24 साल बाद कांग्रेस के इतिहास में वो ऐतिहासिक दिन आ ही गया जब देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान किसी गैर गांधी शख्स के हाथों में आ गई है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार सम्भाल लिया है, वहीं खड़गे के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश के सीनियर और जूनियर नेता-कार्यकर्ताओं का अब एक ही सोच होनी चाहिए, सोनिया गांधी के फैसले से नोन गांधी खड़गे साहब अध्यक्ष बन गए हैं, अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम कैसे उन्हें कामयाब करें. सीएम गहलोत ने कहा कि बूथ, ब्लॉक लेवल … Read more

कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुनाव से गांधी परिवार की नहीं हो जाएगी आवाज कम- चिदंबरम का बड़ा बयान

पी चिदंबरम का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. 17 अक्टूबर को हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 9,800 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने वोट दिया था जिसका परिणाम 19 अक्टूबर बुधवार को घोषित किया गया. कांग्रेस अध्यक्ष के इस चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर चुनावी मैदान में थे. खड़गे के समर्थन में जहां 7,897 वोट पड़े तो वहीं, शशि थरूर को 1072 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. 416 वोट खारिज कर दिए गए. लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष चुने जाने पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता … Read more