‘हनुमानजी थे पहले अंतरिक्ष यात्री..’ अनुराग ठाकुर ने दिया बड़ा बयान तो डीएमके ने ली चुटकी

anurag thakur

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा बच्चों को दिया भारी ज्ञान अब उन्हीं पर भारी पड़ रहा है. ऊना में एक राजकीय विद्यालय में सांसद ठाकुर ने बच्चों को बताया कि अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति ‘हनुमानजी’ थे. यह बात उन्होंने विद्यालय के समस्त छात्रों एवं शिक्षकों के समक्ष कही. साथ ही उन्होंने शिक्षकों को नसीयत देते हुए कहा कि अगर कॉपी में बच्चे ये उत्तर लिखें तो उनके नंबर न काटे जाएं. इस पर डीएमके सांसद ने चुटकी लेते हुए बीजेपी नेता पर बच्चों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को … Read more

एमके स्टालिन पर पड़ेगी भारी, बीजेपी की ‘मिशन 2026’ की तैयारी

bjp

तमिलनाडू में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अभी सालभर का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी एक अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने तमिलनाडू के ‘मिशन 2026’ के तहत स्थानीय पार्टी अन्नाद्रमुक (AIADMK) से गठबंधन का ऐलान किया है. अब राज्य में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव एनडीए के झंडे के नीचे AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने इस बार का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों पार्टियों की कोई डिमांड नहीं है और न ही एक दूसरे के अंदरूनी … Read more

‘कम से कम सिग्नेचर तो तमिल में..’ भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी का करारा तंज

pm modi in rameshwar

भारत के दक्षिण भाषी राज्यों और केंद्र सरकार के बीच पिछले कुछ महीनों से ट्रायलैंग्वेज और नई शिक्षा नीति को लेकर गर्मागर्मी चल रही है. दक्षिणी राज्यों में खासतौर पर तमिलनाडू में यह विवाद आग पकड़ रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को कई बार सार्वजनिक मंच पर घेर चुके हैं. इसी कड़ी में रविवार को पीएम मोदी रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज और और अन्य योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करने तमिलनाडू पहुंचे. यहां रामेश्वरम के टूरिज्म ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सीएम स्टालिन और उनकी सरकार पर … Read more

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वित्तमंत्री के पास नहीं है ‘वित्त’! डीएमके ने ली वित्तमंत्री की चुटकी

DMK on nirmala sitaraman

हाल में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पैसे न होने पर चुनाव न लड़ने के बयान पर डीएमके के एक नेता ने चुटकी ले ली. तमिलनाडू की सत्ताधरी पार्टी के प्रवक्ता एस.अन्नादुरई ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव लड़ने के लिए पैसे की नहीं बल्कि जनसमर्थन की आवश्यकता होती है. डीएमके नेता ने कहा कि वित्तमंत्री बेवजह बहाने बनाकर चुनाव से भागने की कोशिश कर रही है. अन्नादुरई ने लोगों के वित्तमंत्री से नाराजगी की बात भी कही. डीएमके प्रवक्ता एस.अन्नादुरई ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए पैसे की जरुरत नहीं होती बल्कि जनता के समर्थन की आवश्यकता होती है, जो उनके पास नहीं है. डीएम नेता ने आगे … Read more

‘हनुमान जी की गदा से हो जाएगा नाश’ ए.राजा के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का फायर

union minister giriraj singh

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) पार्टी के सांसद ए. राजा के हिंदू धर्म और ‘भारत माता की जय’ को लेकर दिए गए एक बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है. इस बयान के बाद बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्र मंत्री गिरिराज सिंह ने ए.राजा पर फायर किया है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी की ताकत ऐसी होगी कि उनकी गदा से इनका नाश हो जाएगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि डिया गठबंधन में ए राजा हों, लालू यादव हों या राहुल गांधी हों, ये लोग सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं इसलिए ए.राजा हनुमान जी को ‘बंदर’ कहते हैं. इससे पहले बीते दिनों डीएमके नेता ने ‘भारत … Read more

भारत के रॉकेट पर ‘चीन का झंडा’ विवाद में बुरे फंसे सीएम स्टालिन

M. K. Stalin

​​तमिलनाडू की एमके स्टालिन सरकार के मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने लोकल मीडिया में एक विज्ञापन छापा है. इस विज्ञापन में इसरो के एक मिशन में भारत के रॉकेट पर लगे चीन के झंडे से बवाल हो गया है. सियासत उबाल मार रही है और सत्ताधारी पार्टी को तर्क देते नहीं बन रहा है. सभी के मन में सवाल है कि जब मिशन इसरो का है, रॉकेट भारत का है तो उस पर चीन का झंडा कैसे आ गया. मामला सामने आया तो पीएम नरेंद्र मोदी ने सियासी हमला करते हुए सवाल दाग दिया कि डीएमके को देश की तरक्की बर्दास्त नहीं हो रही है. तमिलनाडू सरकार प्रदेश की जनता के … Read more

डॉ किरोड़ी ने सदन में पेश किया समान नागरिक संहिता से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल, मचा भारी हंगामा

img 20221209 wa0264

भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल शुक्रवार को राज्यसभा में किया गया पेश, बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा में पेश किया यह बिल, किरोड़ी मीणा के बिल पेश करते ही सदन में जोरदार हंगामा हुआ शुरू, इसके बड़ा बिल को पेश करने के लिए हुई वोटिंग में बिल के पक्ष में 63 वोट पड़े जबकि विपक्ष में डाले गए 23 वोट, बिल में मांग की गई है कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए बनाया जाए एक National Inspection & Investigation Commission, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, डीएमके, एनसीपी और टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दलों ने बिल पेश … Read more

शांति के लिए खतरा है राज्यपाल, उन्होंने किया है शपथ का उल्लंघन- डीएमके ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल के खिलाफ DMK ने खोला मोर्चा

Breaking News: तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी DMK ने उठाया बड़ा कदम, राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ खोला मोर्चा, DMK ने राज्यपाल को ‘शांति के लिए खतरा’ बताते हुए राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन में ‘लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को लोगों की सेवा करने से रोकने’ के लिए उन्हें हटाने की की गई है मांग, राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में DMK ने कहा- ‘राज्यपाल आरएन रवि ने संविधान और कानून के संरक्षण, रक्षा और बचाव की शपथ का किया है उल्लंघन, वह विधानसभा के पारित विधेयकों को मंजूरी देने में अनावश्यक रूप से करते हैं देरी, कुछ लोग उनके बयानों को मान सकते हैं देशद्रोही क्योंकि उनके बयान … Read more