दीया कुमारी के सामने चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल को दीया कुमारी ने ही ज्वॉइन करवाई भाजपा

Sitaram Aggarwal

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा, आज जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने ज्वॉइन की भाजपा, कैबिनेट मंत्री दीया कुमारी ने गत विधानसभा चुनाव में अपने ही सामने चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल को ज्वॉइन करवाई भाजपा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं अग्रवाल, अग्रवाल के साथ कुछ मौजूदा पार्षद सहित 306 लोगों ने भी ज्वॉइन की भाजपा, कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है अग्रवाल, एक बार नरपत सिंह राजवी और एक बार दीया कुमारी से परास्त हुए है अग्रवाल

‘अभी तो यह ट्रेलर है, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है’ पुष्कर में फिर बोले मोदी

pm modi

Loksabha Election: राजस्थान के पुष्कर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित हुई. इस जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीसरी बार हमारी सरकार बनने वाली है. हमारी सरकार की शुरुआती 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जाएगी. इसकी पूरी तैयारी मैंने कर ली है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की अभी तो यह ट्रेलर है, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज देश का जन जन 4 जून 400 पार कह रहा है. देश के 2024 … Read more

जब PM मोदी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया सतीश पूनियां और राजेंद्र राठौड़ को! देखें पूरी खबर

rajasthan bjp

राजस्थान की राजनीति से जुडी रोचक खबर, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे कोटपूतली के दौरे पर, इस दौरान मंच पर हुआ ऐसा की सभी रह गए आश्चर्यचकित! दरअसल जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दे रहे थे भाषण तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता सतीश पूनियां को बुलाया अपने पास और सीएम भजनलाल की कुर्सी पर बैठाया, इसके बाद PM मोदी ने पूनियां से की चर्चा, इसके साथ ही हरियाणा राज्य के बारे में भी ली जानकारी, सतीश पूनियां है हरियाणा के चुनाव प्रभारी, वही इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा के भाषण के खत्म होने से कुछ देर पहले मोदी ने राजेंद्र राठौड़ को भी बुलाया अपने पास और सीएम की … Read more

‘दाल बाटी चूरमा वोटर म्हारा सुरमा, मैं गरीब के घर का चुला बुझने नहीं दूंगा’ कोटपूतली में बोले मोदी

PM modi in rajasthan

PM Modi in Rajasthan: राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंखनाद किया. जयपुर ग्रामीण सीट के कोटपूतली से पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर 2 खेमों में बंटी नजर आ रही है. एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है. आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है. प्रधानमंत्री मोदी ने … Read more

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, पैट्रोल-डीजल पर 2 फीसदी वैट किया कम, कर्मचारियों का बढ़ाया DA

elnn

राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, आज हुई कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले, बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार हुए पत्रकारों से रूबरू, बैठक में हुए फसलों की जानकारी देते हुए कहा- राजस्थान में पैट्रोल-डीजल के दामों में थी विसंगतियां, कुछ जिलों में दामों में था बहुत बड़ा अंतर, पैट्रोल और डीजल में लगभग 5 रुपए का था अंतर, उस विसंगति को हमने दूर कर वैट में 2 प्रतिशत की भी की है कमी, कल सुबह से फैसला होगा लागू, केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप 4 फीसदी महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, इसका लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशन धारियों को मिलेगा

भजनलाल सरकार ने फिर किया प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS के हुए तबादले, एक को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

bhajanlal sharma

राजस्थान की भजनलाल सरकार फिर किया प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, एक को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, भवानी सिंह देथा को लगाया प्रमुख शासन सचिव, युवा एवं खेल विभाग, नवीन जैन को लगाया शासन सचिव, आयोजना, जन शक्ति एवं गजेटियर्स, कृष्ण कुणाल को लगाया शासन सचिव, स्कूल शिक्षा, वी. सरवन कुमार- शासन सचिव आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मोहनलाल यादव-शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, महेंद्र सोनी को लगाया राजस्व मंडल, अजमेर में सदस्य, घनेंद्र भान चतुर्वेदी को लगाया संभागीय आयुक्त, सीकर, नरेंद्र गुप्ता को भू-प्रबंध आयुक्त-पदेन निदेशक, बंदोबस्त का अतिरिक्त प्रभार, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, देखें सूची

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं की चल रही उच्चस्तरीय मंथन बैठक

rajasthan bjp

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर भाजपा नेताओं की दिल्ली में चल रही बैठक, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जारी है भाजपा नेताओं की बैठक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही बैठक, गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा बैठक में मौजूद, लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर हो रहा मंथन, बीती रात मुख्यमंत्री भजनलाल के जयपुर स्थित आवास पर हुई थी कोर कमेटी की बैठक, इस बैठक में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर तीन तीन प्रत्याशियों के पैनल को लेकर हुई … Read more

डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बैठक से निकली विधायक अनिता भदेल, दिया ये बड़ा बयान

MLA Anita Bhadel came

राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यालय अजमेर में थी बैठक, वहीं इस बैठक में गरमा गया माहौल, दीया कुमारी की बैठक से अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल नाराज होकर निकली बाहर, वहीं निकलते समय मीडिया से पूछा तो अनिता भदेल ने दिया बड़ा बयान, अनिता भदेल ने कहा- पार्टी संगठन से करूंगी बात, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिता भदेल मीटिंग में घीसू गढ़वाल के आने से थी नाराज, बताया जा रहा है कि बैठक में शहर बीजेपी के उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल को जैसे ही मंच पर संबोधित करने के लिए बुलाया गया तो … Read more

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर खिलेगा कमल- सीपी जोशी

rajasthan bjp

Rajasthan Politics: राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आज कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ. बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रोडमैप तैयार किया गया. कोर कमेटी की बैठक में ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा हुई. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर मंथन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने की रणनीती पर भी बैठक में मंथन हुआ. कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों … Read more

राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर खिलेगा कमल- गजेंद्र सिंह शेखावत

rajasthan bjp

Rajasthan Politics: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत हासिल करने जा रही है. राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय में काम करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वर्ष पर्यंत 365 दिन काम करने वाली पार्टी है. भाजपा सामाजिक सरोकार से लेकर सभी राजनीतिक मुद्दों पर समाज को … Read more