किरोड़ी मीणा की राजनीति खत्म, धरने-प्रदर्शन का बचा है काम- रमेश मीणा, मदेरणा के बयान पर कसा तंज

img 20220513 wa0144

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज गुरुवार को उदयपुर पहुंचे बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बाद जहां एक और बीजेपी नेताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है तो वहीं गहलोत सरकार में पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द्र मीणा (Ramesh Meena) ने डॉ मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘किरोड़ी लाल मीणा का सूर्य अब अस्त हो चुका है, उनके पास धरना-प्रदर्शन के अलावा और कोई काम नहीं बचा है.’ गुरुवार को करौली कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री रमेश मीणा ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश … Read more

खींवसर के लोगों की स्थिति हो चुकी है बहुत ज्यादा दयनीय- मदेरणा ने फिर साधा बेनीवाल पर निशाना

मदेरणा के निशाने पर बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. खींवसर की हर ढाणी और इलाका विकास के माध्यम से शून्य है. मेरा इस क्षेत्र से पारिवारिक जुड़ाव है और वो आज भी पॉलिटिकल रूप से मजबूत है. मेरे दादा और पिता का यहां से बहुत गहरा नाता है. इसलिए मैं यहां अपने लोगों से मिलने आई हूं, साथ ही साथ यहां का पॉलिटिकल टेंपरेचर भी नापने आई हूँ, ये कहना हैं कांग्रेस की तेज तर्रार नेता एवं ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा का. दिव्या के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि मदेरणा ने बिना नाम लिए खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल और RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधा है. वैसे ये पहला मौका नहीं है … Read more

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा के आखिरी दिन मदेरणा के निशाने पर रहे जोशी और राठौड़

अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई विधानसभा

Politalks.News/RajasthanAseembly. राजस्थान की 15 वीं विधानसभा (Rajasthan Assembly) का सातवां सत्र सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. बजट सत्र (Budget Session) के रूप में चले विधानसभा के सप्तम सत्र में लंबे समय बाद किसी वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा हुई. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (C.P. Joshi) ने बजट सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा कि इस सत्र में 9 फरवरी से 28 मार्च तक कुल 25 बैठकें में हुई हैं. जिनमें 171 घंटे और 19 मिनट विधानसभा की कार्यवाही चली है. जोशी ने बताया की विधानसभा के इस बजट सत्र में कुल 8,336 प्रश्न प्राप्त हुए जिनमें से 3,785 तारांकित और 4,547 अतारांकित प्रश्न … Read more

गहलोत के मंत्री को रबर स्टैंप बताने के बाद मदेरणा के निशाने पर घोघरा, मैडम राजे की भी कर चुकी हैं तारीफ

गहलोत के मंत्री को रबर स्टैंप बताने के बाद मदेरणा के निशाने पर घोघरा

Politalks.News/RajasthanPolitics. प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा और सरकार को समर्थित विधायक अपनी ही गहलोत सरकार (Gehlot Government) को असहज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ओसियां से कांग्रेस की तेज तर्रार विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने हाल ही में कुछ दिन पहले सदन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की तारीफ करते हुए अपनी ही गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी (Minister Mahesh Joshi) को रबर स्टैंप (Rubber stamp) बताया था. अब एक बार फिर मदेरणा ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा (MLA Ganesh Ghoghra) को घेरा है. घोघरा ने पिछले दिनों विधानसभा में आदिवासियों को 12 बोतल महुवा शराब रखने और तैयार करने … Read more

सत्ताधारी पार्टी की MLA ने मंत्री को रबर स्टेंप बता दी चेतावनी- पानी के लिए उतरूंगी सड़कों पर

दिव्या के तेवरों की प्रदेशभर में चर्चा

Politalks.News/Rajasthan. अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर अगर जनप्रतिनिधियों को ‘समाधान’ में शामिल नहीं किया जाएं तो ग़ुस्सा ‘हां पक्ष लॉबी’ में ना निकल कर सदन में निकलता है, किसी सत्ताधारी पार्टी के विधायक को सिस्टम के खिलाफ सख़्त रवैये में बहुत दिनों बाद देखा गया. जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने मंगलवार को विधानसभा (Rajasthan Assembly) में अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री को जमकर घेरा. पानी से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस के दौरान जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) पर जमकर निशाना साधा. दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने कहा कि, ‘मुझे दुख के साथ कहना पड़ … Read more

प्रधान पति की गिरफ्तारी पर बिफरीं दिव्या, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल, मचा बवाल

प्रधान पति की गिरफ्तारी पर बिफरीं दिव्या

Politalks.News/Rajasthan. खबर जोधपुर और नागौर से जुड़ी है. ये खबर पूरे मारवाड़ में चर्चा का विषय बनी हुई है. करीब 4 वर्ष पुराने मर्डर और मर्डर की साजिश रचने के मामले में बुधवार को नागौर CO विनोद सीपा के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर खींवसर प्रधान के पति जगदीश बिडियासर को गिरफ्तार कर लिया है. इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है. दरअसल करीब 4 साल पहले भोजास गांव में एक होटल पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी. मृतक के बेटे ने बिडियासर सहित 4 लोगों पर लेनदेन विवाद के चलते उसके पिता को नशीली चीज खिलाकर मारने का संगीन आरोप लगाते हुए … Read more

जुबानी जंग: दिव्या बोलीं- बोतल को डाल दो कुंए में, बेनीवाल का पलटवार- भंवरी को फेंका था ना, भूल गए

जोधपुर में दिलचस्प 'जुबानी जंग'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान का शोर सोमवार को थम गया, अब कल यानी बुधवार को वोटिंग होगी. पूरे चुनाव के दौरान सबकी नजरें सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर पर टिकी है. यहां जिला प्रमुख सीट पर दिग्गज नेताओं की नजर लगी हुई है. जिला प्रमुख पद के लिये बीजेपी और कांग्रेस में जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है. लेकिन हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी दोनों का समीकरण बिगाड़ सकती है. चुनौती को देखते हुए चुनावी जंग जीतने के लिये सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी ने पूरी ताकत झौंक रखी है. RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस विधायक और मदेरणा परिवार … Read more