निजी स्वार्थ व खुद को पाक साफ़ बताने के लिए माकन पर लगा रहे हैं मंघड़ंत-बेबुनियाद आरोप- मदेरणा

प्रभारी पर आई आंच तो मदेरणा ने दिखाई आंख

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस की सियासत में जारी संग्राम अभी तक अपने उफान पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने के एलान के बाद अब राजस्थान में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर रस्साकसी जारी है, जिसका फैसला जल्द ही सोनिया गांधी द्वारा होना है. सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश भी की थी. वहीं राजस्थान की बात करें तो प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर बदस्तूर जारी है. गहलोत गुट के नेता खुले तौर पर अब प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं … Read more

गहलोत को क्लीनचिट तो करीबियों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस, दिव्या ने बताया सबसे बड़ा गद्दार

'इतनी हिम्मत की हाईकमान को दिखाएं आंख'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीते रविवार हुए हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के लिए पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तकनीकी तौर पर क्लीनचिट दे दी है तो वहीं सीएम गहलोत के बेहद करीबी माने जाने वाले नेताओं को दोषी करार दिया गया है. ऐसे में आलाकमान ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी और सीएम गहलोत के हनुमान माने जाने वाले RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसका इन तीनों दिग्गजों को अगले 10 दिन में जवाब देना है. वहीं बीते रविवार से ही प्रदेश का सियासी तापमान … Read more

राजस्थान की राजनीति में नहीं हो सकता कोई परसराम मदेरणा जैसा नेता- दिव्या के निशाने पर दिग्गज

मदेरणा के निशाने पर जोशी और धारीवाल

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुरू होने वाली नामांकन की तैयारियों के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भारी सियासी बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरने की स्थिति में प्रदेश की कमान सचिन पायलट को सौंपने के आलाकमान के फैसले का गहलोत गुट के विधायकों ने विरोध करते हुए अपने इस्तीफे स्पीकर को सौंप दिए. वहीं इस नाटकीय घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन और राजस्थान के आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को दे दी है. हाईकमान से मुलाकात के बाद माकन ने विरोध … Read more

चिरंजीवी योजना में लापरवाही को लेकर मदेरणा ने जमकर आड़े हाथ लिया अपनी ही गहलोत सरकार को

'हम गरीब की आवाज बनने आए हैं सदन में'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लाई मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर इन दिनों सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सीएम गहलोत खुद अपनी इस योजना की देशभर में तारीफ करते नहीं थकते तो दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार के विधायक एवं जनता इस योजना के सफल ना होने के पीछे प्रशासन के साथ साथ सरकार को जिम्मेदार ठहराती आ रही है. हाल ही में सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर के एक प्राइवेट श्रीराम हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का लाभ ना मिलने पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोलते हुए अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया था. इसी बीच शुक्रवार को ‘राइट टू हेल्थ … Read more

मैं किसी गरीब को न्याय नहीं दिला सकती तो दे दूंगी मुख्यमंत्री को इस्तीफा- दिव्या मदेरणा की दो टूक

गरीब को उसका हक मदेरणा की प्राथमिकता

Politalks.News/DivyaMaderna. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं. एक तरफ जहां सरकार के मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार की बहुचर्चित मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का बखान करते नहीं थकते तो वहीं इसी योजना में दिख रही खामियों को लेकर जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा ने इस्तीफे की धमकी दे डाली. दरअसल, जोधपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार शाम उस वक़्त हंगामा मच गया जब एक मरीज का चिरंजीवी योजना के तहत इलाज नहीं हुआ. जैसे ही घटना का पता चला तो विधायक दिव्या मदेरणा अस्पताल पहुंच गईं. इस दौरान दिव्या ने तल्ख अंदाज में कहा कि … Read more

पायलट की जगह गहलोत को सीएम बनाया, नतीजा हनीमून पीरियड में लोकसभा की 25 सीटें हारे- चौधरी

‘पायलट के साथ नाइंसाफी क्यों?’

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावों की घोषणा के साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार में भारी फेरबदल की आशंकाओं ने जोर पकड़ लिया है. पिछले कुछ महीनों की लंबी चुप्पी के बाद प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों ने अब खुलकर पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज कर दी है. पायलट समर्थकों का कहना है कि 2013 में हाशिए पर जा चुकी प्रदेश कांग्रेस को सचिन पायलट ने खड़ा किया और 21 सीटों पर सिमटी कांग्रेस को 99 पर पहुंचाया. इसी कड़ी में पायलट समर्थक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आलाकमान ने 2013 में … Read more

NSUI की करारी हार पर जारी सियासी द्वंद के बीच दिव्या ने गहलोत को याद दिलाया कांग्रेस का इतिहास

NSUI की हार पर मचा घमासान

Politalks.News/Rajasthan. 2023 यानी अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक सवा साल पहले पहले राजस्थान में हुए छात्रसंघ चुनावों में कांग्रेस के संगठन NSUI की हुई करारी हार ने सत्ता और संगठन को आईना दिखाने का काम किया है. बता दें प्रदेश के 14 विश्विद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों में कांग्रेस ने एक भी विश्विद्यालय में जीत हासिल नहीं कर सकी है. ऐसे में मौके को देखते हुए सत्ता और संगठन से नाराज चल रहे कांग्रेस के नेताओं ने इस हार को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. छात्रनेता से लेकर वरिष्ठ नेता तक अपनी राय बेबाकी से जाहिर कर रहे हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन … Read more

दिव्या को शादी की सलाह देकर बोले बेनीवाल- दिमाग सही रहता है, भड़के मदेरणा समर्थकों ने जलाया पुतला

'...वैसे भी राजनीति में मचते रहते हैं बवाल'

Politalks.News/Rajasthan/DivyaMaderna/HanumanBeniwal. ‘कुछ लोग एक बार विधायक बनकर खुद को नेता समझने लग गए हैं लेकिन मैं उनको ये कहना चाहूंगा कि विकास की चिंता छोड़कर उन्हें शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि शादी से दिमाग सही रहता है, महिपाल मदेरणा नहीं रहे, इसलिए हम सबको इसकी चिंता करनी चाहिए, मुझे भी शादी में बुलाना आर्शीवाद देने आऊंगा’, नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार मदेरणा परिवार पर जमकर निशाना साधा. लेकिन अब सांसद बेनीवाल के इन बयानों का सोशल मीडिया के साथ साथ सड़कों पर भी विरोध होने लगा है. सांसद बेनीवाल के विरोध में मदेरणा समर्थकों ओसियां तहसील के बाहर सांसद बेनीवाल का पुतला जलाया और बेनीवाल मुर्दाबाद के … Read more

जिनके परिवारों को गहलोत ने दिया उजाड़, उसी के यहां बैठकर वो लगा रहे हैं ठहाके- दिव्या पर बेनीवालवार

img 20220616 wa0330

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रिमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के बीच की सियासी अदावत किसी न किसी बहाने सामने आती ही रहती है. हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान हनुमान बेनीवाल द्वारा अपने एलान के मुताबिक कांग्रेस-बीजेपी को अपने विधायकों का समर्थन न देकर निर्दलीय विधायक सुभाष चंद्रा को RLP का समर्थन दिया था, उस दौरान भी विधायक दिव्या मदेरणा ने बेनीवाल की पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे. हालांकि सांसद बेनीवाल ने तब भी मदेरणा को उन्हीं की भाषा में जवाब दे दिया था. लेकिन दोनों के बीच की जुबानी जंग किसी न किसी मौके पर सामने आ ही जाती है. … Read more

मदेरणा ने फिर बोला बेनीवाल पर हमला- मैं शादी-धार्मिक कार्यक्रमों में बयानबाजी करने वाली नेता नहीं…

img 20220522 wa0204

Politalks.News/Rajasthan/Maderna. जोधपुर के सबसे चर्चित सियासी कुनबे मदेरणा परिवार की राजनीतिक वारिस और ओसियां से कांग्रेस की तेज तर्रार विधायक दिव्या मदेरणा (MLA Divya Maderna) ने एक बार फिर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) पर बड़ा हमला बोला है. देर शाम खींवसर के भोमासर ग़ांव में वीर तेजा जी महाराज का तेजा गायन कार्यक्रम में पहुंची विधायक मदेरणा ने सांसद बेनीवाल का नाम लिए बिना कहा कि, ‘मैं उन नेताओं में से नहीं हूं जो शादी और धार्मिक कार्यक्रमों में पॉलिटिकल बयानबाजी करते हों, मैं परसराम मदेरणा की पोती और महिपाल मदेरणा की बेटी हूं, इसलिए राजनीति उसूलों से करती हूं. मानती हूं … Read more