ब्यूरोक्रेसी को लेकर खाचरियावास-दिव्या के सवालों पर सीएम गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

गहलोत का खरियावास-मदेरणा को जवाब

Ashok Gehlot On Bureaucracy राजस्थान में जैसे जैसे चुनावी साल नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की अदावत तो किसी से छिपी ही नहीं है, लेकिन इसी बीच अगर अन्य सियासी मुद्दों पर पार्टी के मंत्री और विधायक सरकार पर सवाल उठाते हैं तो ये बेहद चिंताजनक हैं. हाल ही में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा द्वारा सरकारी महकमों में अफसरशाही के हावी होने और अफसरों की ACR मंत्री द्वारा भरने के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके पक्ष और विपक्ष में अन्य मंत्री-विधायकों की बयानबाजी भी … Read more

तुरंत बदला जाए विधानसभा में लगे मदेरणा के स्टैच्यू को- दिव्या ने की सीपी से मांग, जानें क्या है मामला

दिव्या ने लिखा सीपी जोशी को पत्र!

Political Narratives Digital Museum/Divya Maderna. 16 जुलाई को राजस्थान विधानसभा में बने नवनिर्मित राजनैतिक आख्यान डिजिटल संग्रहालय के लोकार्पण के बाद अब ये संग्रहालय 14 नवंबर को स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा. बाद में इसे आम जनता के लिए भी खोलने की योजना बनाई गई है. लेकिन इससे पहले ही इस संग्राहलय में लगाई गई राजस्थान के दिग्गज नेताओं के लगाए गए सिलिकॉन स्टैच्यू पर सियासत गरमा गई है. सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा विधासनभा में लगाए गए अपने स्टैच्यू की बनावट पर सवाल उठाने के बाद अब ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने दादा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा के स्टैच्यू को लेकर सवाल खड़े … Read more

‘सरकार नहीं निकाल पा रही OBC विसंगतियों का समाधान, क्या इसमें भी भारी पड़ रही है ब्यूरोक्रेसी?’

OBC आरक्षण को लेकर अब मदेरणा ने लिखा सीएम को पत्र

Divya Maderna wrote letter to CM Gehlot. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार जल्द ही चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही है. यही कारण है कि सरकार अपनी योजनाओं एवं वादों को पूरा करने में जुटी हुई है लेकिन प्रदेश सरकार के लिए सबसे बड़ी मुसीबत जो बनकर बैठे हैं वो हैं सरकार के अपने नाराज मंत्री और विधायक और अन्य नेता. सरकारी महकमों में हावी होती अफसरशाही को लेकर ACR भरने का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ कि लंबे समय से चला आ रहा ओबीसी आरक्षण की विसंगति दूर करने का मुद्दा फिर से तूल पकड़ने लगा है. बीते रोज बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस … Read more

नौकरशाही की कार्यशैली कांग्रेस सरकार को एक फॉर्च्यूनर में बैठाने का ले चुकी है अखंड संकल्प- मदेरणा

अफसरशाही पर मदेरणा का बड़ा बयान

Breaking News: राजस्थान में सरकारी महकमों में हावी होती अफसरशाही को लेकर नहीं थम रहा बयानबाजी का दौर, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सख्त हिदायत के बावजूद अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहने वाली ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर अफसरशाही को लिया आड़े हाथ, गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बयान का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए मदेरणा ने लिखा- नौकरशाही की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस सरकार को एक फॉर्च्यूनर में बैठाने का ले चुकी है कोई अखंड संकल्प,’ मदेरणा ने जिस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया उसमें राजेंद्र गुढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा- ‘अगर … Read more

जोशी अधिकारियों की एसीआर तो नहीं लिखते मगर लिख रहे हैं अनुशासनहीनता की गौरव गाथा- मदेरणा

दिव्या के निशाने पर महेश जोशी

Breaking News: राजस्थान में अधिकारीयों की ACR को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी नहीं ले रही थमने का नाम, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बाद अब ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने साधा मंत्री महेश जोशी पर निशाना, विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर लिखा- ‘महेश जोशी अधिकारियों की एसीआर तो नहीं लिखते, लेकिन अनुशासनहीनता की गौरव गाथा जरूर लिख रहे हैं, एक मंत्री दूसरे मंत्री की काट रहा है बात, कितनी भी असहमति हो ,लेकिन मंत्रिमंड़ल में तो होना चाहिए इस तरह का शिष्टाचार, ऐसे हालात में हम कैसे कर पाएंगे सरकार रिपीट,’ वहीं दिव्या ने एक अन्य ट्वीट करते हुए हाल ही मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा एक पद … Read more

मंत्रियों की नहीं सुन रहे IAS अधिकरी, नकेल कसने के हमें दो अधिकार- खाचरियावास को मिला मदेरणा का समर्थन

pilot 3

Rajasthan Congress Political Crisis. राजस्थान कांग्रेस में रह रहकर उठ रहा सियासी तूफान बीते रोज बुधवार को बड़े बवाल के तौर पर सामने आया. एक तरफ सुबह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ साथ केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और RTDC के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को आड़े हाथों लिया, तो वहीं दूसरी तरफ पायलट खेमे से पाला बदलकर गहलोत खेमे में आए खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भी सुर बदले बदले से नजर आए. खाचरियावास ने प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए बाकायदा सीएम गहलोत को पत्र लिखकर IAS अधिकारियों की ACR मंत्रियों द्वारा भरने की मांग कर … Read more

काबा किस मुंह से जाओगे ‘ग़ालिब’, शर्म तुम को मगर नहीं आती- दिव्या के निशाने पर आए गहलोत के खास

img 20221020 wa0168

Politalks.News/Rajasthan. 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने सबसे पहले जो परीक्षा की घड़ी है वो है राजस्थान कांग्रेस में मचे बवाल का निपटारा करना. बीते माह विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर आलाकमान के निशाने पर आए गहलोत सरकार में मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और गहलोत कृपा से RTDC के चेयरमैन बने धर्मेंद्र राठौड़ नोटिस का जवाब देने के बाद अब अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हैं. इधर जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा गहलोत कैम्प के इन नेताओं पर लगातार हमलावर हैं. इसी कड़ी में मदेरणा ने बीते रोज बुधवार को मल्लिकार्जुन … Read more

MLAs को नहीं किया फोन तो खुद क्यों गए धारीवाल के, वो तो आते CM आवास- जोशी पर मदेरणावार

जोशी के जवाब पर मदेरणा ने उठाये सवाल

Politalks.News/Rjaasthan. राजस्थान की राजनीति कुछ दिनों पहले मचे सियासी संग्राम के बाद से एक अजीब सा सन्नाटा छाया हुआ है. मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों के बीच 25 सितंबर को हुए सियासी ड्रामे और उसके बाद कांग्रेस आलाकमान के आदेश के बाद से दो खेमों में बंटे विधायकों की तरफ से किसी भी तरह की कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दोनों ही खेमे बिलकुल शांति के साथ आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं. सियासी जानकारों की मानें तो ये तूफ़ान से पहले आने वाली शांति है. लेकिन इस शांति में कुछ सुगबुगाहट जरूर है. खुद को किसी भी खेमे से बाहर रखने वाली ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा … Read more

विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLP, जरुरत पड़ी तो करेंगे गठबंधन- हनुमान बेनीवाल

बीकानेर में गरजे बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब महज सालभर का समय बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से चुनावी तरियारियों में जुट गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां पार्टी में चल सियासी घमासान के इतर बजट घोषणाओं को धरातल पर लाने की कोशिश कर रहे हैं.वहीं बात करें बीजेपी की तो भाजपा नेता फिलहाल तो आंतरिक कलह के कारण कही मैदान में नजर तो नहीं आ रहे लेकिन प्रदेश सरकार के खिलाफ एंटी इंकमबेंसी चरम पर है तो उन्हें उसका फायदा मिल सकता है. लेकिन प्रदेश की सियासत में तेजी से अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए RLP संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगामी चुनाव … Read more

OBC आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर हुए धरने में पहुंचे दिग्गज, सीएम गहलोत ने दिया आश्वासन

'जल्द दूर होंगी विसंगतियां'

Politalks.News/Rajasthan. साल 2018 में OBC आरक्षण में निकले संशोधन के आदेश के विरोध में आज एक बार फिर हजारों की तादाद में OBC वर्ग के लोग सड़कों पर उतर आए. कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के नेतृत्व में ओबीसी आरक्षण में हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए राजधानी जयपुर के शहीद समारक पर धरना प्रदर्शन किया गया. ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ पूर्व मंत्री हरीश चौधरी के साथ ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा भी धरने में पहुंची. संघर्ष समिति लगातार प्रदेश सरकार से मांग कर रही है कि सरकार राज्य में भर्तियों के लिए जारी 2018 के परिपत्र में संशोधन करे और सही … Read more