कन्हैया के दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी, Raj-CES के गठन सहित कई फैसलों पर गहलोत कैबिनेट की मुहर
Politalks.News/Rajasthan/GehlotCabinet. हर बुधवार को होने वाली गहलोत कैबिनेट की बैठक तहत आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सीएम आवास में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. जिसमें बहुप्रतीक्षित डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर गहलोत कैबिनेट की मुहर लग गई है, अब न्यूज़ वेबसाइट पर भी सरकारी विज्ञापन प्रसारित होंगे. वहीं तकली माध्यम सिंचाई परियोजना में डूब क्षेत्र के गांव में बसे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए 21 करोड़ रुपये की एकमुश्त विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई. इसके साथ ही नवीन राजकीय महाविद्यालय के प्रबंधन के लिए राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी का गठन भी किया गया है. इन सबके अलावा गहलोत मंत्रिमंडल ने उदयपुर हत्याकांड में मारे … Read more