संवेदना जताने भरतपुर पहुंचीं मैडम राजे का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कहा- ‘यही प्यार मेरी दौलत’
Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) आज भरतपुर (Bharatpur) दौरे पर रहीं. धौलपुर (Dholpur) से भरतपुर और फिर जयपुर तक जहां-जहां से मैडम राजे का काफिला निकला, बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया. स्वागत से अभिभूत मैडम राजे कहा कि मुझे भगवान ने बहुत कुछ दिया और बहुत राजनीतिक पद दिए लेकिन इनमें सबसे अमूल्य जनता का प्यार दिया है. इसलिए मंच के सामने खड़े 33 कोटि देवी देवताओं को मेरा प्रणाम. भरतपुर में मैडम राजे (Madam Raje) ने अपने खास सिपहसालार रहे स्व. दिगंबर सिंह (Digamber Singh) की पत्नी के निधन पर शोक जताया … Read more