डायमंड हार्बर: 4 दशकों तक रहा माकपा का राज, क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे अभिषेक बनर्जी?
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है डायमंड हार्बर. इसे क्षेत्र को मूल रूप से हाजीपुर के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह हाजीपुर खाड़ी के तट पर स्थित था. पर्यटन और बीच के तौर पर पहचाने जाने वाले डायमंड हार्बर को अंग्रेजों ने समुद्री शिपिंग के लिए बनाया था. आजादी के बाद जब 1952 में पहला चुनाव हुआ तो देशभर में कांग्रेस की लहर होने के बावजूद इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कब्जा जमाया. कमल बासू यहां से पहले सांसद बने. इसके बाद 1967 तक यह क्षेत्र कभी माकपा तो कभी कांग्रेस के कब्जे में … Read more