कटारा की ‘एंट्री’ से खफा बीटीपी के 6 नेताओं ने तोड़ा नाता, बोले- ‘हम आदिवासियों की देन, ना कि BTP की’
Politalks.News/Rajasthan. भारतीय ट्राइबल पार्टी में भारी टूट हुई है. भाजपा से निष्कासित डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा के भारतीय ट्राइबल पार्टी में शामिल होने और उनके एक बयान पर बीटीपी में विरोध बढ़ गया है. इसके चलते बीटीपी के एक ब्लॉक अध्यक्ष और पंचायतीराज के 5 जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है और बीटीपी से अपना नाता तोड़ लिया है. जिससे आदिवासी जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी से आए कटारा का बनाया गया था प्रदेश प्रवक्ता भारतीय ट्राइबल पार्टी की ओर से डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और भाजपा से निष्कासित देवेन्द्र कटारा को बीटीपी का … Read more