’10 मिनट में मुंबई बंद’- बयान पर घिरे राउत, फडणवीस ने साधा निशाना- अब बालासाहेब ठाकरे का दौर नहीं

mumbai band

महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. अब नया विवाद शिवसेना (UTB) सांसद संजय राउत के उस बयान से उपजा है जिसमें उन्होंने 10 मिनट में मुंबई बंद करने का दावा किया था. इस बयान के बाद संजय राउत BJP के निशाने पर है. महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के इस बयान को खोखली धमकी बताते हुए कड़ा पलटवार किया और कहा कि बीजेपी ऐसे बयानों से डरने वाली नहीं है. फडणवीस ने कहा कि राउत अपने घर के आसपास का इलाका भी बंद नहीं करा सकते. आपको बता दे कि एक टीवी इंटरव्यू में संजय राउत ने दावा किया था कि शिवसेना आज भी 10 … Read more

‘रावण को भी पार्टी में मिला ले बीजेपी..’ नगर निगम चुनाव से पहले उद्धव का बीजेपी पर करारा वार

uddhav (2)

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव से पहले सियासी गलियों में बयानबाजी का शोर अब जोर पकड़ने लगा है. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों भी एक दूसरे पर कटाक्ष कस रही है. इस कड़ी में शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा वार किया. नासिक में एक जनसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी इतनी बेशर्म है कि रावण जैसे राक्षस को भी टीम में मिला ले. उद्धव ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण पर सवाल उठाया. साथ ही अपने हाथों में सत्ता की बागड़ोर सौंपने और परिणाम देखने की चुनौती भी दी. ठाकरे नासिक में … Read more

महाराष्ट्र की पूर्व DGP की रिपोर्ट से सियासी गलियारों में सनसनी, फडणवीस और एकनाथ शिंदे के खिलाफ साजिश का खुलासा

बड़ी खबर खींवसर पद से हटाए गए! देखें पूरी खबर (1200 x 650 px)

महाराष्ट्र की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला ने रिटायरमेंट से ठीक 4 दिन पहले एक स्पेशल रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी, रिपोर्ट में लगाये गए थे गंभीर आरोप, रिपोर्ट में किया दावा- 2021 में तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 2016 के ULC घोटाले में फंसाने की रची थी साजिश, दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ठाणे DCP लक्ष्मीकांत पाटिल और ACP सरदार पाटिल को दिये थे निर्देश, फडणवीस और शिंदे को आरोपी साबित करने के दिये थे निर्देश, रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्ष्मीकांत पाटिल और अन्य ने पहले ULC मामले में गिरफ्तारी और बयानबाजी के लिए दबाव बनाया। इसमें एक ऑडियो क्लिप … Read more

महाराष्ट्र में बदल रही सियासत: ‘तारीफ और आभार’ के जाजम में बिछ रही राजनीति की बिसात!

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ सालों से अलग ही रंग नजर आ रहा है. यहां किस पल किस दिन क्या हो जाए या क्या घट जाए, इसका पूर्वान्मान लगाना भी लोहे के चने चबाने के जैसा है. ‘राजनीति में कभी कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता..’ यह कहावत महाराष्ट्र में बिलकुल सटीक बैठती है. पिछले आधे दशक में यहां खास को दुश्मन और दुश्मन को दोस्त बनते सभी ने देखा है. विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और उसके बाद एक बार फिर सियासत नयी करवट लेते हुए दिख रही है. सरकार और विपक्ष के तेवर पिछले दिनों से बदले-बदले नजर आ रहे हैं. अब यहां की राजनीति में … Read more

‘आप दोबारा मेरे पास नहीं आए, तो…’ -उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर CM फडणवीस का बड़ा बयान

Devendra Fadnavis on uddhav thackeray

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर दिया बड़ा बयान, सीएम फडणवीस ने कहा- अगर आप दोबारा मेरे पास नहीं आए, तो उन्हें (विरोधियों को) मुद्दा कैसे मिलेगा? पहली से बारहवीं तक हिंदी अनिवार्य करने का प्रस्ताव उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते आया था, बता दें शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी विधायकों के साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस से कल की थी मुलाकात, इस दौरान सीएम ने हंसी-मजाक के लहजे में को उद्धव ठाकरे को साथ आने का दे दिया ऑफर, सीएम के इस बयान की महाराष्ट्र में सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी, … Read more

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बनेंगे सीएम, इस मास्टरस्ट्रोक के सामने शिंदे के मंसूबे हुए फेल!

maharashtra

Maharashtra Politics: बारह दिनों की गहन वार्ता और कई नाटकीय घटनाक्रमों के बीच अब तय हो गया है कि देवेंद्र फडणवीस को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. गैर मराठा देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार प्रदेश के सीएम पद की कुर्सी संभालेंगे. चुनावी परिणाम के करीब 12 दिनों बाद भी सीएम फेस पर मौन गतिरोध चल रहा था. शिंदे की चुप्पी देखकर भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला, जिससे न केवल एकनाथ शिंद चारों खाने चित्त हो गए, उनके छिपे हुए हुकुम के इक्के भी धरे के धरे रह गए. देखा जाए तो शिंदे को पता था कि महाराष्ट्र में जिस तरह के आंकड़े सामने आए थे, उनके … Read more

देवेंद्र फडणवीस की जीवनी | Devendra Fadnavis Biography in Hindi

devendra fadnavis biography in hindi

Devendra Fadnavis Latest News – महाराष्ट्र में अभी कुछ दिनों पहले विधानसभा चुनाव हुए थे. कई राजनीतिक पार्टियां चुनाव के मूड के आई थी. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी चुनाव की तैयारी में लग चुके थे. महाराष्ट्र की राजनीति देश के दूसरे राज्यों की राजनीति से थोड़ी अलग है. कुछ वर्षो पहले बीजेपी के सबसे पुराने सहयोगी में से एक शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अलग हो गई तो बाद में शिव सेना भी टूट गई. पर राज्य में बीजेपी का प्रभुत्व इससे कम नहीं हुआ है. उसी महाराष्ट्र बीजेपी का एक प्रमुख नेता है जिसका नाम है देवेंद्र फणडवीस. देवेंद्र फणडवीस महाराष्ट्र की राजनीति का वो चेहरा … Read more

‘उन्हें जनता का मूड समझने में…’ देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के इस बयान पर दी प्रतिक्रिया

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के बयान का दिया जवाब, प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच योगी आदित्यनाथ का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान भी बना हुआ है चर्चा में, अजित पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं समन्वय की विचारधारा, इसीलिए मुझे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा नहीं आया पसंद और मैंने किनारा भी कर लिया, वही अब अब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अजित पवार के बयान का दिया जवाब, कहा- दशकों तक अजित पवार ऐसी विचारधाराओं के साथ रहे, जो सेक्युलर और हिंदू विरोधी हैं, खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वालों में नहीं है कोई वास्तविक धर्मनिरपेक्षता, … Read more

‘कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री’ विस चुनावों के बीच सवाल कड़ा लेकिन खरा?

maharashtra

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बच चुकी है. जाजम तैयार है और अब चुनावी लाउड स्पीकर्स के मुख खुल चुके हैं. 288 विधानसभा सीटों पर सात हजार के करीब उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान उतर गए हैं. सीधा मुकाबला महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी के बीच होना तय है. बीच में महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी सहित अन्य पार्टियां दोनों का खेल बिगाड़ शॉर्ट कट लेने की फिराक में भी तैयार हैं. हालांकि ​विधानसभा चुनाव के बीच एक सवाल जो सबसे बड़ा है वो है कि आखिर कौन महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री होगा? अब वो महायुति से होगा या फिर एमवीए से, वो बात अलग है लेकिन दोनों … Read more

विधानसभा चुनाव करीब आते ही अजित पवार को आने लगी अक्ल, बदलने लगे सुर

ajit pawar change his tone before maharashtra assembly elections

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव करीब आते ही एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के सुर बदलने लगे हैं. यहां तक की उन्होंने अपने चाचा शरद पवार और बहिन एवं सांसद सुप्रिया सूले की तारीफ भी की. अजित ने शरद पवार को अपने परिवार का मुखिया बताया. एनसीपी प्रमुख ने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में पत्नी सुनेत्रा पवार को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ाना गलती थी. अब सियासी गलियारों से उड़ते उड़ते खबर आ रही है कि उनका यह बयान शरद पवार के पाले में वापसी कराने का संकेत दे रहा है. गौरतलब है कि पिछले महीने शरद पवार के गुट के एक नेता ने अजित पवार … Read more