महाराष्ट्र में चढ़ा सियासी पारा: महायुति से अलग होने की तैयारी में अजित पवार!

महाराष्ट्र की सियासत में लंबे समय से ये एक सवाल ही है कि क्या एनसीपी प्रमुख एवं राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मतभेद चल रहे हैं? या फिर एनसीपी सुप्रीमो महायुति से अलग राह अपनाने की तैयारी कर रहे हैं? इस बीच अजित पवार के एक बयान से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. उनका यह बयान महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले आया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में अनेक सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, विदर्भ को भारतीय जनता पार्टी, खासकर मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़ माना जाता है. वहीं राज्य के … Read more

विधान परिषद में रमी खेलते मंत्री से छिना कृषि मंत्रालय, खेल विभाग देकर कहा ‘अब खुलकर खेलो..’

maharashtra politics

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री माणिकराव कोकाटे का हाल में विधान परिषद में मोबाइल पर रमी गेम खेलने का वीडियो वायरल हुआ था. इस पर कार्यवाही करते हुए फडणवीस सरकार ने उनसे कृषि मंत्रालय छीनकर उन्हें खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय सौंपा है. शायद सरकार ने उन्हें विपक्ष के खिलाफ खुलकर खेलने के लिए ही खेल मंत्रालय सौंपा है. कोकाटे अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कोटे से मंत्री हैं. हाल में कोकोटे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधान परिषद में मोबाइल पर रमी गेम खेलते दिख रहे थे. कोकाटे नासिक जिले की सिन्नर सीट से विधायक हैं. यह … Read more

‘…तभी मैं मानूंगा कि आप महाराष्ट्र के हैं’- संजय राउत का निशिकांत दुबे पर बड़ा हमला

Maharashtra

महाराष्ट्र में जारी हिंदी-मराठीवाद का मुद्दा लगातार बना है चर्चा का विषय, कल बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान के बाद गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, अब इस मामले में शिवसेना, कांग्रेस सहित अन्य दलों ने फडणवीस सरकार पर बोला हमला, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने हमला बोला, कहा- ये दुबे है कौन है? उन्हें क्या यहां के हिंदी भाषी लोगों ने बोलने का अधिकार दिया है, मैं यहां के हिंदी भाषी नेताओं से अपील करता हूं कि वे दुबे के बयान की करें निंदा, तभी मैं मानूंगा कि आप महाराष्ट्र के हैं, संजय राउत ने हमला जारी रखते … Read more

‘ऐसा नहीं किया तो होगा आंदोलन..’ राज ठाकरे ने सरकार को दी खुली चेतावनी

raj thackeray big statement on ncp 2020 in maharashtra

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सुप्रीमो राज ठाकरे ने प्रदेश की महायुति सरकार को एक आदेश लिखित में वापिस लेने के लिए खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो युद्धस्तर पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा. मीडिया से साक्षात्कार में उन्होंने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को इस बात के लिए चेताया है. राज ठाकरे प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू करने के तहत हिन्दी भाषा को अनिवार्य करने के विरोध में हैं. ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि वो लिखित आदेश जारी करे कि पहली कक्षा से बच्चों को सिर्फ मराठी और इंग्लिश पढ़ाई जाएगी, हिंदी को अनिवार्य … Read more

‘औरंगजेब विवाद’ में अब ‘छावा’ बने सीएम फड़णवीस, बैकफुट पर आया विपक्ष

devendra fadnavis

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते एक महीने से ‘औरंगजेब विवाद’ छाया हुआ है. छत्रपति संभाजी की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘छावा’ के रिलीज होने के बाद छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुलाबाद से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है. हालांकि सपा सहित विपक्ष के कुछ नेता इस कहानी को अलग दिशा में घुमाते हुए औरंगजेब को एक जनता का हमदर्द वाला बादशाह घोषित करवाने पर आतुर हैं. इसी बीच औरंगजेब विवाद की फिल्म में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘छावा’ बनकर सामने आए हैं और उन्होंने इस कब्र को हटाने का समर्थन किया है. इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भारतीय जनता पार्टी … Read more

महाकुंभ से जुड़ा एक सवाल: क्या राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे वास्तव में हिंदू हैं?

maharashtra politics

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ में कई बड़े राजनेताओं ने डूबकी लगायी. हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए. अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमाने लगी है. दोनों नेता बीजेपी के ‘सॉफ्ट हिन्दूत्व’ निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी सहित कई अन्य दलों ने नेताओं ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के महाकुंभ न में जाने को लेकर निशाना साधा है और कांग्रेस को सस्ती राजनीति का परिचायक बताते हुए कहा कि उसकी आस्था हिंदू त्योहारों में नहीं है. ​प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुद को … Read more

डोल रहा है उद्धव का मन..कहीं बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान तो नहीं!

maharashtra politics

शिवसेना (यूटीबी) के चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद काफी शांत हैं लेकिन खबरों में बने हुए हैं. हाल में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात भी की. हालांकि वजह से पता नहीं लग सका. अब सांसद संजय राउत ने गढ़चिरौली का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की. शिवसेना ने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले को ‘स्टील सिटी’ में बदलने के फडणवीस के प्रयासों की तारीफ की है. बीजेपी की ओर लगातार झुकाव से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उद्धव ठाकरे गुट सरकार में शामिल हो जाएगी? कहीं उद्धव ठाकरे का बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान … Read more

‘सपा महाराष्ट्र में बीजेपी की बी-टीम..’ क्या एमवीए में टूट से टूट गए हैं आदित्य ठाकरे?

aditya thackeray vs sp in maharashtra

महाराष्ट्र में अभी नई सरकार को चुने हुए एक सप्ताह भी पूर्ण नहीं हुआ है और स्थानीय राजनीति में खलबली मचने लगी है. समाजवाद पार्टी (सपा) के महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से अलग होने के बाद गठबंधन टूटने लगा है. खासतौर पर महाराष्ट्र में तो यह करीब करीब टूट ही गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन का साथ छोड़ दिया है, जबकि सपा ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले ही चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्होंने 11 सीटों की मांग की थी, जिनमें से उन्हें 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला. एमवीए में टूट के बाद लग रहा है कि सबसे … Read more

महाराष्ट्र में घमासान: EVM घपलेबाजी के आरोपों के बाद डिप्टी स्पीकर के पद पर अड़ा विपक्ष

maharashtra assembly

महाराष्ट्र में सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ  के बाद अब विधानसभा भवन का दौर शुरू हो चुका है. महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन पक्ष के 170 से ज्यादा विधायकों के शपथ लेने के बाद विपक्ष के नेताओं ने सदन का वॉकआउट कर दिया. आदित्य ठाकरे सहित विपक्ष के सभी नेताओं ने ईवीएम हैक करने के आरोप लगाते हुए शपथ लेने से इनकार कर दिया. अब कांग्रेस के नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार और अमित देशमुख, NCP-SP नेता जितेंद्र अव्हाड, शिवसेना UBT के आदित्य ठाकरे सहित 173 विधायकों ने सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही शपथ ली. बीजेपी के राहुल नार्वेकर का निर्विरोध स्पीकर चुना जाना तय … Read more

महाराष्ट्र में जीत के शिल्पी देवेंद्र फडणवीस अब राष्ट्रीय पारी खेलने को पूर्ण रूप से तैयार!

Devendra fadanvis

हवा के रुख के विपरीत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के शिल्पीकार देवेंद्र फडणवीस इस दिनों पूरे शबाब पर हैं. देशभर में न केवल उनकी नेतृत्व कुशलता, अपितु उनके बढ़ते कद की चर्चा हो रही है. महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हर तरह के जत्न के बीच एकबारगी ऐसा लगने लगा था कि भारतीय जनता पार्टी अपने चिरपरिचित अंदाज में दो में से एक को न चुनते हुए तीसरे को मौका दे सकती है. यानि न शिंदे और न फडणवीस, कोई तीसरा हो सकता था महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री, लेकिन सभी दबावों के बीच फडणवीस ने तीसरी बार प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेकर दिखाया … Read more