क्या भांग खाकर होती है कांग्रेस में प्रभारियों की नियुक्ति? उलजुलूल निर्णयों के चलते उठ रहे ये सवाल

प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवाल

Politalks.News/Congress. कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की कार्यप्रणाली को लेकर सियासी गलियारों में सवाल उठाए जा रहे हैं. पार्टी में कोई भी काम किस योजना के तहत हो रहा है या जो चाहे वह हो रहा है? खुद पार्टी के नेता ही यह सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों (State Incharge) की नियुक्ति को लेकर पार्टी मुख्यालय और इधर-उधर अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के नेताओं ने कई बहुत तार्किक सवाल उठाए हैं. पंजाब (Punjab) के पूर्व और दिल्ली (Delhi) व उत्तराखंड (Uttrakhand) के प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. आखिर किस रणनीति के तहत इनकी नियुक्ति हुई है? क्या भांग खाकर कांग्रेस के रणनीतिकार प्रदेश … Read more

यमुना के ‘जहरीले झाग’ को लेकर कविराज का जोरदार तंज, केजरीवाल को बताया ‘लघुकाय लंपट’

कविराज के निशाने पर केजरीवाल!

Politalks.News/Delhi. आम आदमी पार्टी के ‘पूर्व सिपहसालार’ रहे और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार तंज कसा है. छठ पूजन के लिए यमुना के झाग में खड़े व्रतियों की तस्वीर पोस्ट कर कुमार ने अपने ही अंदाज में केजरीवाल की तुलना गंगा नदी को धरती पर लाने वाले भगीरथ से की है और अपने पुराने साथी अरविंद केजरीवाल को लघुकाय लंपट से संबोधित किया है. इसके साथ ही विश्वास ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा है. इन दिनों दिल्ली की यमुना नदी में बन रहे सफेद झाग राजनीति को भी गर्मा रहे हैं. केजरीवाल विपक्ष … Read more

केजरीवाल की 10 दिन की ‘तपस्या’ पूरी, आने वाले चुनावों के लिए खुद को फिट कर पिंकसिटी से लौटे दिल्ली

केजरीवाल की मौन 'तपस्या' पूरी

Politalks.News/Rajasthan. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जयपुर में चल रही विपश्यना (तपस्या) बुधवार को पूरी हो गई. केजरीवाल 10 दिन साधना करने के बाद बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए. केजरीवाल को विपश्यना केन्द्र के पदाधिकारियों ने विदाई दी. उन्हें विदा करने के लिए केंद्र के कई साधक बाहर तक आए. इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र में की साधना की रसीद भी कटाई. अपनी विपश्यना पूरी कर मु्ख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते समय भी केजरीवाल ने किसी से बात नहीं की. करीब एक घंटे तक केजरीवाल अकेले ही बैठे रहे. तपस्या या आने वाले चुनावों के लिए खुद … Read more

केजरीवाल ने की दिल्ली के ‘माननीयों’ की ‘बल्ले बल्ले’, तनख्वाह दोगुनी करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर

केजरीवाल ने विधायकों की सैलरी में की बंपर बढ़ोतरी

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने विधायकों की बल्ले बल्ले कर दी है. केजरीवाल सरकार ने विधायकों की तनख्वाह में बंपर बढ़ोतरी का फैसला लिया है. कैबिनेट के नए फैसले के मुताबिक, अब दिल्ली के एक विधायक को प्रति माह 90 हज़ार रुपये मिलेंगे, जिसमें सैलरी और भत्ता सभी शामिल होंगे.दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. ‘माननीयों’ की दोगुना तनख्वाह की सौगात दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मुताबिक, अब विधायक की प्रति माह सैलरी 30 हज़ार रुपये होगी, पहले ये 12 हज़ार रुपये तक थी. वहीं, वेतन-भत्ता मिलाकर ये सैलरी 90 हज़ार रुपये हो जाएगी, जो अभी तक सिर्फ 54 हज़ार … Read more