कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों के मार्च को पुलिस ने रोका, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री और अडानी के रिश्ते की हो जांच

Opposition march on the streets of Delhi

Opposition Parties Uproar on Adani Issue: प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी की हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बुधवार को सदन से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग करते हुए करीब 18 दलों के विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि 200 सांसदों को रोकने के लिए 2000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. दिल्ली पुलिस ने हालांकि बाद में विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को ही आगे … Read more

‘जेल में डालकर मुझे पहुंचा सकते हो कष्ट, नहीं तोड़ सकते मेरे हौसले’- मोदी सरकार को सिसोदिया का मैसेज

manish sisodia send a msg from jail to modi government

Manish Sisodiya on Modi Government. दिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड में चल रहे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. सोशल मीडिया हैंडल से एक संदेश लिखकर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा. ED के द्वारा आबकारी घोटाले में 290 करोड़ रुपए कथित तौर पर भ्रष्टाचार अर्जित रकम के मामले में सिसोदिया से पूछताछ के लिए सिसोदिया को तिहाड़ जेल में रखा गया है. उन पर दिल्ली में दोषपूर्ण आबकारी नीति तैयार करने का आरोप है. हालांकि इस नीति को रद्द किया जा चुका है. सीबीआई और ईडी द्वारा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आम आदमी … Read more

दिल्ली शराब घोटाले के सरगना हैं केजरीवाल! विजय नायर के साथ संबंधों को उजागर करें सीएम- ठाकुर

arvind kejriwal vs anurag thakur

Anurag Thakur on Arvind Kejriwal. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले का सरगना बताया है. उन्होंने कहा कि सीएम को बताना चाहिए कि आखिर ‘वी’ कौन है और किसने मैसेज किया कि ‘V’ को पैसे की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए विजय नायर के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने को भी कहा. इसके साथ साथ अनुराग ठाकुर ने बीआरएस एमएलसी के.कविता और लालू यादव पर भी हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ही … Read more

हैदराबाद में लगे ‘बाय बाय मोदी’ के पोस्टर, बिस्वा-सिंधिया-राणे-शुभेंदु की उड़ाई गई है खिल्ली

bye bye modi

KCR v/s Modi Government in Hyderabad: हैदराबाद में शनिवार को सियासत उस समय गर्मा गई, जब केसीआर के पार्टी कार्यालय के बाहर ‘बाय बाय मोदी’ के पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं, यहां हिमंत बिस्वा सरमा, ज्योदिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं पर भी निशाना साधा गया है. ये सभी नेता किसी अन्य पार्टी से बीजेपी में आए हुए हैं. माना जा रहा है कि इन सभी पर ईडी या सीबीआई की जांच चल रही थी लेकिन जब से ये बीजेपी में शामिल हुए हैं, तभी से इन सभी के सभी आरोप शांति की भेंट चढ़ चुके हैं. ताजा मामला दिल्ली की शराब नीति … Read more

केजरीवाल कैबिनेट में एक दशक के बाद आतिशी बनीं पहली महिला मंत्री तो भारद्वाज को दुबारा मिला मौका

arvind kejriwal cabinet

Atishi and Saurabh Bhardwaj become Ministers in AAP Government of Delhi: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रिमंडल में एक दशक के बाद किसी महिला विधायक को मंत्री बनाया गया है. शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया और हवाला केस में पहले से जेल में बंद सत्येंद्र जैन के इस्तीफे से खाली हुई जगहों पर आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाया गया है. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से विधायक हैं, तो वहीं, आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं. राजभवन में आयोजित शपथग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे. आतिशी … Read more

5 दिन की CBI रिमांड पर भेजे गए सिसोदिया कोर्ट में बोले- छिपे हुए मकसद को लेकर की गई यह गिरफ्तारी?

Manish Sisodia

Manish Sisodia on 5 days CBI Remand: दिल्ली सरकार की रद्द हो चुकी आबकारी नीति 2021-22 को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. इससे पहले सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट के अंदर और बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया. सीबीआई ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आबकारी नीति मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है, लेकिन जांच से पता चलता … Read more

योगी धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग- राहुल के बयान पर बोले आदित्यनाथ- खत्म होने वाला है अस्तित्व

राहुल के बयान पर बोले आदित्यनाथ

Rahul Gandhi V/S Yogi Aadityanath. हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब यूपी सीएम योगी ने अपने त्रिपुरा दौरे के दौरान बिना नाम लिए ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आस्था के साथ खिलवाड़ किया है. यहां तक कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व ही अब मिटने के करीब पहुंच गया है. बता दें, राहुल गांधी ने सोमवार को योगी पर हमला करते हुए कहा था कि यूपी में अधर्म हो रहा है. यही नहीं राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ठग तक … Read more

अंतिम पूर्ण बजट में सीतारमण ने दीं कई सौगातें, मोदी ने की सराहना तो विपक्ष ने बताया- निल बट्टा सन्नाटा

1 feb nirmala budget copy

Modi Government Union Budget 2023: मोदी सरकार का आम बजट 2023-24 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में पेश कर दिया है. आम बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और उद्योगों के लिए की गई कई घोषणाओं के बीच लम्बे समय से जारी मांग को पूरा करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बार टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है. माना जा रहा है कि नई टैक्स रिजीम चुनने वालों को सरकार बढ़ावा दे रही है जिसके चलते टैक्स पर ज्यादा छूट दी गई है. पहले के बजट भाषणों की तुलना में सबसे खास बात यह रही कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अपना … Read more

आज हर कोई भारत की बात कर रहा है- एनसीसी के 75वें स्थापना वर्ष पर युवा शक्ति से बोले पीएम मोदी

pm narendra modi in ncc rally delhi

Prime Minister Narendra Modi. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) स्थापना के 75वें वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में पहुंच युवाओं का हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत से पूरी दुनिया की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. इसका सबसे बड़ा कारण भारत के युवा हैं. युवा शक्ति के कारण दुनिया भारत की ओर देख रही है. दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में 19 देशों के 196 अधिकारी और कैडेट रैली में शामिल हो रहे हैं. रैली में पहुंचे पीएम मोदी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने बाद पीएम मोदी ने 75 रुपए का एक … Read more

मोदी सरकार ने बदला दिल्ली के मुगल गार्डन का नाम,अब ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा राष्टपति भवन का गार्डन

मुगल गार्डन का बदला नाम

केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का बदला नाम, अब इसे जाना जाएगा अमृत गार्डन के नाम से, आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर किया अमृत उद्यान, जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी ‘अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा, यह 26 मार्च तक खुला रहेगा, बता दे अमृत उद्यान बन चुके मुगल गार्डन में गुलाब के फूल की ऐसी कोई किस्‍म नहीं जो यहां मौजूद न हो, ट्यूलिप की 12 किस्‍में भी इस गार्डन में देखने को मिलती हैं, अमृत उद्यान यानी मुगल गार्डन में हर साल देश-विदेश से लोग … Read more