किसानों को एंटी-नेशनल कहने की हिम्मत मत करना- केजरीवाल की चेतावनी, उपवास का किया एलान

1591601842

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़े शब्दों में बीजेपी को कहा है कि इस देश के किसानों को एंटी-नेशनल कहने की हिम्मत मत करना. इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कल किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का एलान करते हुए अन्य लोगों से भी उपवास रखने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा कि सब लोग अपने घर मे एक दिन का उपवास रखें और किसानों की मांग का समर्थन करें. किसानों के लिए देश विरोधी जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर जबरदस्त नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के कई खिलाड़ियों ने किसानों का समर्थन किया है, तो … Read more

किसान आंदोलन से बढ़ी खट्टर सरकार की मुश्किलें, चौटाला की राजनाथ से मुलाकात के बाद गर्माई सियायत

The problems of the Khattar government increased due to the farmers' agitation, after Chautala met Rajnath

Politalks.News/Haryana. कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार भले ही किसान संगठनों को दो टूक कह चुकी है कि सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेगी. लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले ने हरियाणा में खट्टर सरकार की मुश्किलें बड़ा दी है. हरियाणा में बीजेपी और जजपा की गठबंधन सरकार है. ऐसे में अगर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सरकार के खिलाफ जाकर किसानों के समर्थन में अपना इस्तीफा पेश करते है, तो फिर खट्टर सरकार का गिरना तय है. दुष्यंत चौटाला ने पहले ही खट्टर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘मैं जब तक डेप्युटी सीएम हूं तब तक किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने पर … Read more

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को पार्टी ने बताया कृषि कानूनों पर किसानों का समर्थन

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत

Politalks.News/Rajasthan-Delhi. राजस्थान में कल घोषित हुए पंचायत व जिला परिषद चुनावों में बीजेपी को मिली कामयाबी को अब पार्टी के दिग्गजों ने नए कृषि कानूनों पर किसानों और आम जनता के समर्थन से जोड़ा है. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भूपेंद्र यादव के साथ पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि राजस्थान के पंचायत चुनावों के ढाई करोड़ वोटर्स में ज्यादातर किसान हैं, इससे पता चलता है कि किसानों ने कृषि कानूनों को समर्थन दिया है. वहीं जेपी नड्डा ने बीजेपी की इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और मजदूर के विश्वास का प्रतीक बताया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने … Read more

सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले प्रस्ताव पर मंथन के बाद ही तय होगी आंदोलन की आगे की दिशा

L147 20311607005083

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार देर रात तक चली गृह मंत्री अमित शाह और 13 किसान नेताओं के बीच की बैठक भी बेनतीजा रही. एक ओर जहां किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं तो वहीं गृह मंत्री ने कृषि से जुड़े तीनों कानूनों को वापस लेने से इनकार कर दिया. अमित शाह और 13 किसान नेताओं के बीच 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद किसान नेता हनन मुल्लाह ने कहा कि सरकार बुधवार को लिखित में प्रस्ताव देगी. किसान सरकार के प्रस्ताव पर सिंधु बॉर्डर पर बैठक करेंगे,, उसके बाद ही आंदोलन की दिशा तय होगी. मुल्लाह ये भी कहा कि … Read more

भारत बंद के दौरान जयपुर में चले लात-घूंसे, ‘गहलोत सरकार के इशारे पर कांग्रेस के गुंडों ने किया पथराव’- पूनियां

एनयूएसआई और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Politalks.News/Rajasthan/Bharat Bandh. केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए ‘भारत बंद‘ के दौरान जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर एनयूएसआई और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले. मौके पर मौजूद पुलिस ने हालांकि स्थिति को नियंत्रण में किया और मामले को शांत करवाया, लेकिन तब तक पथराव भी हो चुका था. भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए हंगामेदार विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहरी नाराजगी जताई और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के गुंडे करार देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. सतीश पूनियां ने कहा है कि … Read more

भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अराजकता फैला रहे हैं विपक्षी दल- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Politalks.News/UP/Farmer Protest. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में जहां देशभर के किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर प्रदेश और देश में अराजकता फैलाने के गम्भीर आरोप लगाए हैं. सीएम योगी ने कहा कि देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, खासतौर पर APMC एक्ट पर राजनीतिक दलों का वर्तमान रवैया उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है. सीएम योगी ने कहा कि भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अराजकता फैलाई जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपीए एक में 2010-11 के दौरान शरद … Read more

राजनीतिक वजूद बचाने की कोशिश में विपक्षी दल कृषि कानूनों पर अपना रहे हैं दोहरा रवैया- रविशंकर

विपक्षी दल कृषि कानूनों पर अपना रहे हैं दोहरा रवैया- रविशंकर

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. नए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान संगठनों के पिछले 12 दिनों से दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच कल होने वाले ‘भारत बंद‘ को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने अपना अपना समर्थन दे है. जहां किसानों के इस आंदोलन को लेकर तमाम विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में जुटा है तो वहीं भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों पर दोहरा चरित्र दिखाने का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज एक एक प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए इस तरह के आंदोलन में शामिल हो जाते हैं. वहीं … Read more