केजरीवाल ने लगाए आरएसएस पर आरोप, पलटवार में बीजेपी ने कहा – आपकी औकात नहीं

arvind kejriwal

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर पैसे बांटने और वोट खरीदने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके लेकर केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को एक पत्र लिखकर आरएसएस पर कुछ सवाल दागे थे. इसके पलटवार ने बीजेपी ने केजरीवाल को खरी खोटी सुनाई है. बीजेपी ने कहा कि आपकी औकात नहीं है कि आप सरसंघचालक से बात भी कर सकें. साथ ही साथ केजरीवाल पर आतंकवादियों से पैसे लेने का आरोप लगाते हुए नए साल पर 5 संकल्प लेने को कहा है.  इस संबंध में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने केजरीवाल से कहा, … Read more

क्या दिल्ली में उप राज्यपाल के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है बीजेपी?

delhi politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही राजधानी में सियासी दांव पेंच तीखे और गहराते जा रहे हैं. बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है. पहले बयानबाजी केवल सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हो रही थी लेकिन अब इस जंग में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना भी कूद पड़े हैं. विपक्ष की जगह अब एलजी सरकार की कमियों को गिना रहे हैं. वे न केवल कमियां गिना रहे हैं, विपक्ष की तरह फूट डालने की राजनीति करते भी प्रतीत हो रहे हैं. अब ऐसा लगने लगा है कि बीजेपी उनके कंधे पर बंदूक रखकर सियासी फायर कर रही है. हुआ दरअसल ये … Read more

केजरीवाल ने खेला ‘पुजारी कार्ड’ तो भड़की बीजेपी बोली ‘जमीन खिसकी तो राम-राम’

delhi politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव अब करीब है. नए साल में चुनाव आयोग कभी भी चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसी कड़ी में बयानबाजी के साथ साथ राजनीति को धार्मिक सियासी रंग चढ़ना भी शुरू हो गया है. बीते दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए सम्मान राशि दी जाएगी. इस पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है. बीजेपी ने कहा है कि जब नैया डूबने लगती है तो राम नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है.अरविंद केजरीवाल अब राम नाम जपने … Read more