दिल्ली में बीजेपी का ‘दुल्हा’ गुम हुआ तो अरविंद केजरीवाल बने ‘राजा बाबू’
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी की सियासी गलियां अब सोशल हो चली है. अब नेता या पार्टी सियासी मंच से तंज कसने की जगह सोशल मीडिया पर शब्दभेदी बाण चला रहे हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच इन दिनों जमकर इस तरह के तंज सोशल प्लेटफार्म पर कसे जा रहे हैं. यहां आप बीजेपी का गुम हुआ दुल्हा ढूंढ रहे हैं तो बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राजा बाबू बताया है. इससे पहले आप ने पीएम मोदी की आमजन को 15 लाख रुपए हर खाते में देने वाली बात पर भी तंज कसा है. घोड़ा और दुल्हा की सोशल जंग दिल्ली में विधानसभा चुनाव से … Read more