दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा, अकेला पड़ा ‘हाथ’

delhi assembly elections 2025

अगले माह होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो चला है. करीब करीब सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है. पिछले दो बार से एक तरफा जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी का इस बार भी विपक्ष पर झाडू फेरने की तैयारी चल रही है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा से कम नहीं है. बीजेपी 2015 का प्रदर्शन दोहराने की जुगत में है लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली विसचु में कांग्रेस पार्टी सबसे अलग थलग दिख रही है. हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होने की … Read more

सीएम आवास में गोल्ड टॉयलेट और मिनी बार बताएं या पीएम राजभवन दिखाएं – आप की बीजेपी को चुनौती

delhi politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही देश की राजधानी में सियासी पारा भी हाई होने लगा है. चुनाव की तारीख की घोषणा के कुछ घंटों के बाद कथित तौर पर सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता भड़क गए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली. यहां तक की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बीजेपी को चुनौती दे डाली कि या तो बीजेपी सीएम आवास में बताई गई सोने की टॉयलेट और मिनी बार बताएं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2700 करोड़ रुपए में बना पीएम राजमहल दिखाएं. आम आदमी पार्टी … Read more

बीजेपी के दो दिग्गजों का धमाल: एक ने बांटे खुलेआम पैसे तो दूसरे ने दिए अजीबोगरीब बयान

delhi politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव को अभी कुछ समय शेष है. उससे पहले ही बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. दोनों को टिकट का ऐलान हुए अभी 48 घंटे भी नहीं बीते हैं और दोनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक ने जहां खुलेआम जनता को पैसे बांटे हैं, वहीं दूसरे ने आपत्तिजनक बयान देकर सभी का ध्यान अपनी ओर मोड़ लिया है. हालांकि विवाद होता देख माफी भी मांग ली लेकिन अखबार के पन्नों पर तो छा ही गए. नाराजगी दर्शाते हुए कांग्रेस ने उनके पोस्टरों पर स्याही पोत दी. प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को बांटे पैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली … Read more

क्या सीएम आतिशी भी जाएंगी जेल, फिर से गिरफ्तार होंगे सिसोदिया, कितना सच है आप का दावा?

will delhi cm aatishi arrest

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी की सियासी चाल चक्रव्यूह में बदल सी गयी हैं. राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को शब्द जाल में इस तरह से फांस रहे हैं कि सामने वाला पानी तक न मांगे. पीएम नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बीच अलग तरह की कटाक्ष वॉर चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी विपक्षी बीजेपी के तीखे शब्दभेदी बाणों का डटकर जवाब दे रहे हैं. इसी बीच अरविंद केजरीवाल के दावे ने राजधानी में सनसनी फैला दी है. केजरीवाल ने दावा किया है कि जल्दी ही सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और मनीष सियोदिया के घर पर रेड पड़ेगी. शराब नीति … Read more

केजरीवाल ने लगाए आरएसएस पर आरोप, पलटवार में बीजेपी ने कहा – आपकी औकात नहीं

arvind kejriwal

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर पैसे बांटने और वोट खरीदने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके लेकर केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को एक पत्र लिखकर आरएसएस पर कुछ सवाल दागे थे. इसके पलटवार ने बीजेपी ने केजरीवाल को खरी खोटी सुनाई है. बीजेपी ने कहा कि आपकी औकात नहीं है कि आप सरसंघचालक से बात भी कर सकें. साथ ही साथ केजरीवाल पर आतंकवादियों से पैसे लेने का आरोप लगाते हुए नए साल पर 5 संकल्प लेने को कहा है.  इस संबंध में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने केजरीवाल से कहा, … Read more

दिल्ली में चुनाव से पहले मतदाता सूची पर राजनीति, फर्जी वोटर्स लिस्ट तैयार कराने का आरोप

arvind kejriwal aap

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब एक से डेढ़ महीना बाकी है लेकिन कड़ाके की ठंड में भी सियासी सरगर्मियों से पारा लगातार चढ़ रहा है. वजह है चुनाव से ऐन वक्त पहले चुनाव आयोग द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची. जैसे जैसे नए नाम जुड़ते जा रहे हैं और पुराने नाम हट रहे हैं, राजनीति तेज होती जा रही है. सभी प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर फर्जी वोटर्स लिस्ट तैयारा कराने के आरोप जड़ रही है. खुद अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी विधानसभा में पांच हजार पुराने नाम काटकर साढ़े सात सौ नए नाम जुड़वाएं जा रहे हैं. बीजेपी ने शुरू किया ऑपरेशन कमल आम आदमी … Read more

दिल्ली की राजनीति: विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती है केजरीवाल की परेशानियां

arvind kejriwal

दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब हैं और यहां की राजनीति में उबार देखने को मिल रहा है. कुछ समय की खामौशी के बाद शराब नीति मामला फिर से बाहर आने लगा है. इसी कड़ी में एलजी वीके सक्सेना ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की इजाजत दे दी है. अब जल्दी ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. इस पर आम आदमी पार्टी और एलजी सक्सेना के बीच जुबानी जंग सी छिड़ गयी है. केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की अनुमति पर मनीष सिसोदिया ने सीधे कहा है कि … Read more

दिल्ली विस चुनाव में अकेले उतरेगी आप, क्या ‘कमल’ के इरादों पर फिर फिरेगी ‘झाडू’?

aap fight delhi assembly without congress said arvind kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी. चुनावों में कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा. हालांकि आम आदमी पार्टी ‘इंडिया ब्लॉक’ का हिस्सा है. दिल्ली में हुए आम चुनाव भी दोनों ने मिलकर लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में आप की पकड़ देखते हुए केजरीवाल ने हाथ का साथ छोड़ने का फैसला लिया है. अब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 2015 में 67 और 2020 में 63 सीट जीतने वाली आप … Read more

केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनके पुराने दोस्त, अन्ना के आंदोलन में रहे थे साथ

arvind kejriwal vs anna hazere

हरियाणा चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल एकदम से शांत बैठ गए हैं. यहां पूरे प्रयासों के बाद भी आम आदमी पार्टी को एक सीट तक नसीब नहीं हुई, जबकि इसके लिए उन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी भी त्यागकर आतिशी को दे दी और खुद पूरा ध्यान हरियाणा में लगाया. ‘हरियाणा का लाल’ वाली छवि भी उन्हें भुना नहीं पायी. अब दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने एक नई समस्या आ खड़ी हुई है. आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने उनके पुराने दोस्त चुनावी ताल ठोकने जा रहे हैं. दोनों ने अन्ना हजारे के आंदोलन में एक साथ हूंकार भरी थी. इस दोस्त का नाम है डॉ. … Read more

मुखिया की गैर-मौजूदगी में आदमी पार्टी की आगामी पटकथा लिखेंगे मनीष सिसोदिया!

manish sisodia from aam aadmi party

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद से ही पार्टियों में चुनाव की रणनीति से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आ गयी है. दिल्ली आबकारी नीति में 17 महीने के बाद जेल से जमानत पर बाहर आए पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के बगैर ही आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. अगले साल जनवरी की शुरूआत में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी के मुखिया फिलहाल जेल में हैं. ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया के जेल से बाहर आते ही चुनाव की रणनीति से जुड़ी गतिविधियों पर काम शुरू कर दिया है. … Read more