दौसा जिले के मौजूदा पांचों विधायकों को टिकट देने का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया संकेत

Ashok Gehlot

राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की अभी तक नहीं हुई है घोषणा, लेकिन आज प्रियंका गांधी की सभा में दौसा जिले की पांचों विधानसभा सीटों के टिकट पर बोले मुख्यमंत्री गहलोत, सभा को संबोधित करते हुए कहा- आपके दौसा जिले से है दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री, पांचों विधायक है हमारे साथ, सिकराय से ममता भूपेश आपके सुख दुख में आती है काम, आपकी नेता है, इस जिले के हमारे पांचों विधायक इन सबको, स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, जीआर खटाना, ओम प्रकाश हुडला, इन पांचों विधायकों को आप जिताकर भेजो, यह मेरी आपसे रहेगी मार्मिक अपील, मुख्यमंत्री गहलोत के इस संबोधन से … Read more

भाजपा के लोग हैं घबराए हुए, हम मिलकर एकता के साथ लड़ेंगे चुनाव- सचिन पायलट

sachin pilot

राजस्थान में ईआरसीपी को लेकर प्रियंका गांधी की सभा, दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हो रही सभा, सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा- प्रियंका गांधी आज यहां आई है, हमें संदेश देने के लिए, राजस्थान चुनाव में किन मुद्दों को लेकर हम बढ़ रहे हैं आगे, किन मुद्दों को करना है रेखांकित, किन मुद्दों पर जीतना है चुनाव, इस पर प्रियंका गांधी बताएंगी, आपने दौसा जिले ने हमेशा कांग्रेस का दिया है साथ, कांग्रेस ने जो विकास, प्रगति, 36 कौम को आगे बढ़ाने का किया है काम, इस जिले से मैं रहा हूं आपका सांसद, हाथ की पहचान को आपने बनाए रखा, … Read more

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि आज, पुत्र सचिन पायलट ने ट्वीट कर किया नमन

16cd8947 64e3 465d bec1 bfa40459904c

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि आज, पुत्र सचिन पायलट ने ट्वीट कर किया नमन, कहा- मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से करता हूँ नमन, अपनी कर्मभूमि से उनका जुड़ाव, जनता से अपनेपन का रिश्ता एवं जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे लिए है मार्गदर्शक, उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानकर कभी भी अपने सिद्धांतों से नहीं किया समझौता, उनके विचारों और आदर्शों का मैं सदैव करता रहूँगा अनुसरण

जाट व अन्य समाज के बाद ब्राह्मणों की हुंकार – तिवाड़ी ने उठाई ब्राह्मणों के लिए अलग से आरक्षण की मांग

ghanshyam tiwari in dausa

Demand for Separate Reservation for Brahmins: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में समाजों की सियासत तेज हो गई है. पिछले सप्ताह जाटों के महासम्मेलन के बाद अब ब्राह्मणों ने भी हुंकार भरते हुए अलग से आरक्षण की मांग की है. दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में विप्र फाउंडेशन की ओर से किए गए विप्र महाकुंभ आयोजन में बीजेपी ओर कांग्रेस सहित अलग-अलग पार्टियों से जुड़े ब्राह्मण नेता एक मंच पर नजर आए. यहां राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी अपने पुराने रंग में दिखाई दिए. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि हमें स्पेशल बैकवर्ड क्लास (SBC) से मतलब नहीं है. हमें तो हमारा आरक्षण अलग से चाहिए. तिवाड़ी … Read more

मोदी राजस्थान सहित 6 राज्यों को देंगे कई खासियतों वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात, ये दिग्गज रहेंगे साथ

img 20230212 002416

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली से राजस्थान सहित 6 राज्यों को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का करेंगे लोकार्पण, यही नहीं इसके साथ ही 67KM लंबे बांदीकुई-जयपुर 4 लेन, 86KM लंबे अलवर-कोटपूतली 6 लेन और 94KM लालसोट-करौली 2 लेन का शिलान्यास भी करेंगे पीएम मोदी, लोकार्पण कार्यक्रम में जहां सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह भी रहेंगे मौजूद, तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी किया गया है आमंत्रित, इनके अलावा प्रदेश भाजपा के तमाम दिग्गज कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, इस दौरान पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित, इसके लिए अलग अलग … Read more

डॉ किरोड़ी के मटका फोड़ आंदोलन से प्रशासन में मचा हड़कंप, विश्वेन्द्र सिंह के आश्वासन के बाद बनी बात

डॉ किरोड़ी के मटका फोड़ आंदोलन से प्रशासन में मचा हड़कंप

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. कलेक्टर को 15 अप्रैल तक का समय देकर चेतावनी देने और मंत्री महेश जोशी के आश्वासन के बाद भी दौसा शहर की पेयजल समस्या का निदान नहीं हुआ तो शनिवार 16 अप्रैल को बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पेयजल समस्या को लेकर मटका फोड़ो आंदोलन किया. दौसा शहर के गुप्तेश्वर दरवाजे से सैकड़ों महिला-पुरुषों के साथ रैली के रूप में सांसद किरोड़ी लाल मीणा शहर के प्रमुख प्रमुख मार्गो से होते हुए सीधा रेलवे स्टेशन जा पहुंचे और वाटर ट्रेन की मांग करते हुए लोगों के साथ ट्रैक पर बैठ गए. जिससे कुछ देर के लिए यहां जयपुर-दिल्ली रेल मार्ग भी बाधित हो गया. पुलिस … Read more

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी- मीणा, वहीं गोठवाल की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी

Politalks.News/DrArchanaSharama. दौसा के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बता दें, लालसोट में सोमवार को डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों द्वारा डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने से डिप्रेशन में आई डॉ अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. मामले को लेकर जहां प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है वहीं डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड प्रकरण की गूंज आज लोकसभा में भी सुनाई दी. लोकसभा में दौसा सांसद जसकौर मीणा ने लोक महत्त्व के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि, ‘सिंहासन पर बैठने का उत्तराधिकारी वह होता है जो समस्त पक्षों … Read more

डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड नोट ने सबको हिलाया, सत्ता पक्ष-विपक्ष बोला- नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को

डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले ने पकड़ा तूल

Politalks.News/Rajasthan. दौसा में एक निजी क्लिनिक में कार्यरत डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा के विधानसभा क्षेत्र लालसोट में सोमवार को डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. हत्या का मामला दर्ज होने के बाद डॉ अर्चना शर्मा डिप्रेशन में आ गई और मंगलवार को उन्होंने सुसाइड कर लिया. अर्चना शर्मा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस पुरे मामले को लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है. एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रही है … Read more