दौसा का दंगल: दो मीणा चेहरों में मुकाबला लेकिन साख किरोड़ी-पायलट की दांव पर
Loksabha Election: दौसा लोकसभा एक आरक्षित सीट है जहां मीणा समुदाय बहुसंख्या में मौजूद है. यहां से मीणा समुदाय ही किसी भी प्रतियाशी की हार जीत तय करता है. इस सीट पर मीणा वोटर्स की संख्या करीब 7 लाख है. यह सीट पिछले दो बार से बीजेपी के खाते में आ रही है. दौसा से मौजूदा सांसद जसकौर मीणा का टिकट काट बीजेपी ने कन्हैया लाल मीणा को मैदान में उतारा है. बीजेपी की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस ने मुरारीलाल मीणा पर दांव खेला है. बीएसपी की ओर से सोनू धानक्या दोनों को चुनौती दे रहे हैं. इसके बावजूद यहां असली दंगल भजन सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और … Read more