149 साल पुरानी ‘दरबार मूव’ की परिपाटी खत्म, सरकार ने बचाए 200 करोड़ तो कारोबारी खासे नाराज
Politalks.News/Jammukashmir. जम्मू-कश्मीर में चल रहे प्रशासनिक सुधारों की कड़ी में बुधवार को एक और अध्याय जुड़ गया. राज्य में 149 साल पुरानी दरबार मूव प्रथा आखिरकार खत्म हो गई है. हर छह महीने पर राज्य की दोनों राजधानियों जम्मू और श्रीनगर के बीच होने वाले ‘दरबार मूव’ के खत्म होने से हर साल 200 करोड़ रुपये की बचत होगी. तो ‘दरबार मूव’ परंपरा खत्म होने से जम्मू के कारोबारी बेहद नाराज हो गए हैं. कारोबारियों ने पीएम मोदी से फैसले पर पुनर्विचार की गुहार लगाई है साथ ही एक दिन का सांकेतिक बंद भी रखा है. जम्मू को अपना दूसरा घर बनाने वाले कश्मीरी कर्मचारी भी निराश हैं. इधर एक … Read more