‘जेल में डालो या ले जाओ कहीं ओर, वाजिब मांग के लिए अनशन रहेगा जारी, गहलोत सरकार ने दिया धोखा’

उपेन यादव को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Politalks.News/Gujarat. गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के बेरोजगार युवा कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं. राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले बीती 2 अक्टूबर से निकाली जा रही बेरोजगार युवाओं की दांडी यात्रा शनिवार को अहमदाबाद पहुंची. जहां बेरोजगार युवाओं ने कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर धरना दिया. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उपेन यादव सहित उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी बेरोजगार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से 21 सूत्रीय मांगों को लेकर अहमदाबाद पहुंचे हैं. गिरफ्तारी के बाद उपेन यादव ने कहा कि, ‘हम अपनी वाजिब मांगे के लिए यहां धरना प्रदर्शन कर रहे … Read more

आप उस राज्य में जाकर राजस्थान को बदनाम कर रहे हो…-CM गहलोत के बयान पर भड़के बेरोजगार

मुख्यमंत्री के बयान पर बेरोजगारों की चेतावनी

Politalks.News/Rajasthan-Gujarat. राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले पालनपुर से अहमदाबाद के लिए बीती 2 अक्टूबर से निकाली जा रही दांडी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बेरोजगार संघ की चेतावनी भरी प्रतिक्रिया सामने आई है. गुजरात में दांडी यात्रा पर निकले राजस्थान के बेरोजगार युवा 8 तारीख को अहमदाबाद पहुंचेंगे. जहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उनके सत्याग्रह का कार्यक्रम है. इसी बीच गुरुवार को भीलवाड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में गुजरात में दांडी यात्रा निकाल रहे बेरोजगारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन युवाओं से मैं कहना चाहूंगा कि जिन बेरोजगारों की राजस्‍थान में नौ‍करियां लग रही हैं उन्‍हें गुमराह मत करो. आप … Read more